Shuru
Apke Nagar Ki App…
VIKRAM Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 15 अगस्त से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगाया लखनऊ,नगर निगम ने सजाया शहर, मार्ग प्रकाश विभाग की मेहनत लाई रंग 15 अगस्त से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगाया लखनऊ नगर निगम ने सजाया शहर, मार्ग प्रकाश विभाग की मेहनत लाई रंग लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पहले नगर निगम ने लखनऊ को तिरंगे के रंगों से रोशन किया शहर के प्रमुख मार्गों हजरतगंज राज भवन 1090 चौराहा लोहिया पथ मुख्यमंत्री चौराहा स्थानों पर तिरंगा एलईडी लाइटों की आकर्षक सजावट ने लखनऊ की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग की टीम ने दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगने की तैयारियां पूरी कीं। रात होते ही तिरंगे की रोशनी से जगमगाते मार्ग 15 अगस्त से पहले शहर की तिरंगा सजावट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी नगर निगम की पहल से लखनऊ का नजारा बेहद खूबसूरत और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।4
- राजधानी लखनऊ के थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट!!1
- Report Sanjay Agarwal TRINGEL NEWS LUCKNOW 8574663222 दिवस के अवसर पर BSNL उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर लखनऊ, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। यह जानकारी BSNL लखनऊ व्यापार क्षेत्र के प्रधान महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार द्वारा जारी की गई। BSNL फ्रीडम 2.0 मोबाइल प्लान BSNL ने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए मात्र ₹1 में फ्रीडम 2.0 प्लान प्रस्तुत किया है। इस प्लान के अंतर्गत 24 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 10 जीबी डेटा तथा प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त BSNL के ₹2399 वार्षिक मोबाइल प्लान की वैधता में भी वृद्धि की गई है। पहले यह प्लान 365 दिनों के लिए उपलब्ध था, जिसे बढ़ाकर अब 412 दिन कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा तथा 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होगी। ₹1,111 FTTH फाइबर सुपर प्लस OTT प्लान BSNL ने ₹1,111 वाला FTTH (Fiber to the Home) प्लान भी लॉन्च किया है, जिसे फाइबर सुपर प्लस OTT प्लान के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस योजना में उपभोक्ताओं को निम्न सुविधाएं मिलेंगी: 200 Mbps हाई-स्पीड इंटरनेट 5,000 GB डेटा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग 25 से 27 OTT ऐप्स का एक्सेस BSNL के अनुसार इस प्लान का नियमित मासिक शुल्क ₹1,199 है, जबकि शुरुआती छह महीनों तक उपभोक्ताओं को ₹88 प्रति माह की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। BSNL सैटेलाइट फोन सेवा BSNL ने यह भी जानकारी दी है कि कंपनी सैटेलाइट फोन सेवा उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के हैंडसेट की कीमत लगभग ₹1,34,166 (GST सहित) निर्धारित की गई है। BSNL ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ये विशेष ऑफर उपभोक्ताओं को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने और डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। राजेश कुमार प्रधान महाप्रबंधक BSNL, लखनऊ व्यापार क्षेत्र Report Sanjay Agarwal TRINGEL NEWS LUCKNOW 8574663222 Report Sanjay Agarwal TRINGEL NEWS LUCKNOW 8574663222 दिवस के अवसर पर BSNL उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर लखनऊ, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। यह जानकारी BSNL लखनऊ व्यापार क्षेत्र के प्रधान महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार द्वारा जारी की गई। BSNL फ्रीडम 2.0 मोबाइल प्लान BSNL ने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए मात्र ₹1 में फ्रीडम 2.0 प्लान प्रस्तुत किया है। इस प्लान के अंतर्गत 24 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 10 जीबी डेटा तथा प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त BSNL के ₹2399 वार्षिक मोबाइल प्लान की वैधता में भी वृद्धि की गई है। पहले यह प्लान 365 दिनों के लिए उपलब्ध था, जिसे बढ़ाकर अब 412 दिन कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा तथा 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होगी। ₹1,111 FTTH फाइबर सुपर प्लस OTT प्लान BSNL ने ₹1,111 वाला FTTH (Fiber to the Home) प्लान भी लॉन्च किया है, जिसे फाइबर सुपर प्लस OTT प्लान के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस योजना में उपभोक्ताओं को निम्न सुविधाएं मिलेंगी: 200 Mbps हाई-स्पीड इंटरनेट 5,000 GB डेटा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग 25 से 27 OTT ऐप्स का एक्सेस BSNL के अनुसार इस प्लान का नियमित मासिक शुल्क ₹1,199 है, जबकि शुरुआती छह महीनों तक उपभोक्ताओं को ₹88 प्रति माह की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। BSNL सैटेलाइट फोन सेवा BSNL ने यह भी जानकारी दी है कि कंपनी सैटेलाइट फोन सेवा उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के हैंडसेट की कीमत लगभग ₹1,34,166 (GST सहित) निर्धारित की गई है। BSNL ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ये विशेष ऑफर उपभोक्ताओं को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने और डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। राजेश कुमार प्रधान महाप्रबंधक BSNL, लखनऊ व्यापार क्षेत्र Report Sanjay Agarwal TRINGEL NEWS LUCKNOW 85746632224
- थाना गोसाईगंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया। थाना गोसाईगंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया। लूट करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। • कब्जे से 1,50,000/- रूपये नगद, लूट के पैसे से क्रय किये गये एक अदद एन्ड्रोयड मोबाईल व एक अदद आईफोन बरामद (मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये), 01 अदद आधार कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड, 01 अदद डी0एल0 तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा लकड़ी का व 01 अदद मोटर साईकिल अपाचे बरामद। 01-कार्यवाही विवरणः- श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ श्री तरूण गाबा व श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय श्रीमती अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री मो0 मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज श्री ऋषभ यादव के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज श्री दिलेश कुमार सिंह व सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी के नेतृत्व में लूट करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। 02-संक्षिप्त विवरणः • दिनांक-08.08.2026 को वादी मुकदमा राहुल कुमार पुत्र काशीराम निवासी महुरा खुर्द थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक-06.08.2026 को मोटरसाइकिल से आये अज्ञात लोगो द्वारा वादी मुकदमा को रोक कर ,बैग लूट कर भाग गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना गोसाईगंज पर मु0अ0सं0-303/2026, धारा-304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । • घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय के द्वारा कुल 05 टीमों का गठन करते हुए सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी टीम को भी लगाया गया था। • टीमों द्वारा लगभग 150-200 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा गया तथा सर्विलांस सेल द्वारा इलैक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्रित किया गया जिसके फल स्वरूप दिनांक-14.08.2026 रात्रि को पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट का माल कब्जे से बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया । 03-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः 1. अरूण कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र कंठलाल रावत निवासी ग्राम पद्मिनीखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष । 2. शिवा पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम पद्मिनीखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष 3. चंचल यादव उर्फ लाला पुत्र राधाकांत यादव निवासी ग्राम सरायजोगा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 21 वर्ष । 4. शुभम रावत पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम औलाद अली का पुरवा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष 04-पूछताछ विवरण/माड्स आपरेण्डीः अभियुक्तणों से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब हम लोगों ने अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए आपराधिक षड़यंत्र रचा था । इसमें हमारी मदद शुभम ने की था, शुभम के द्वारा हमें पता चला कि वादी राहुल कुमार जनसेवा केन्द्र का काम किया जाता है और रात को अकेले ही भारी मात्रा में कैश लेकर अपने दुकान से घर जाता है, इस बात की जानकारी जैसे ही हम लोगो को प्राप्त हुई फिर हम लोगो ने एक योजना बद्ध तरीके से लूट की योजना बनाई एवं हम लोगो ने वादी राहुल कुमार की रेकी किया था । घटना के दिन हम लोगो के द्वारा वादी को लूटने के उद्देश्य से पहले रेकी की गई थी, उसके बाद शाम को वादी जैसे ही दुकान बन्द कर के अपने घर के लिए निकला तो शुभम के द्वारा हम लोगो पहले ही सूचना दे दी गई थी। हम लोग घात लगाकर रोड पर बैठे हुए थे, जैसे ही वादी महुराकला से महुराखुर्द की तरफ रोड पर पहुँचा तो हम लोगो द्वारा वादी को डण्डे से मारा गया, जिससे वादी गिर गया और हम लोग बैग लेकर वहाँ से भाग गये । इसी पैसे से हम लोगो ने मोबाइल फोन भी खरीदे और अलग-अलग होटलो में पार्टी भी किये । साहब हम से गलती हो गयी, हमें माफ कर दीजिए । 05.अनावरित अभियोगः मु0अ0सं0-303/2026,धारा-309(6)/3(5)/317(2) बीएनएस थाना गोसाईगंज,लखनऊ। 06-आपराधिक इतिहासः शिवा पुत्र मनोजः– मु0अ0सं0 008/25 धारा 191(2)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना मोहनलालगंज, लखनऊ 07-बरामदगी विवरणः 1. नगद 1.5 लाख रुपये 2. एक अदद मोबाइल आईफोन 12 प्रो 3. एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो F-33 4. एक अदद आधार कार्ड वादी मुकदमा 5. एक अदद पैन कार्ड वादी मुकदमा 6. एक अदद डीएल वादी मुकदमा 7. एक अदद अपाचे मोटर साईकिल (घटना में प्रयुक्त) 08-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी व थाना गोसाईगंज पुलिस टीम। नोटः- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र व 15,000/- रुपये के नकद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया ।1
- थाना जानकीपुरम प्रकरण के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट। थाना जानकीपुरम प्रकरण के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट।1
- जानकीपुरम प्रकरण के संबंध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम प्रकरण के संबंध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट!!1
- आज पूरा देश विभाजन के भीषण त्रासदी के स्मृति दिवस के साथ जुड़ा है,यह विश्व मानवता इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है करोड़ो हिंदुओ को अपने ही मातृभूमि ,जन्मभूमि से विस्थापित होना पड़ा था,लाखो की संख्या में हिंदू बौद्ध सिख जैनी का कत्लेआम हुआ था, किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नही थी। सुनने सम्वेदना की बात तो दूर सत्ता प्राप्त होंने की लिप्सा इस हद तक थी कि एक सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए। लखनऊ में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन1
- लखनऊ.... खुर्रमनगर ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप* *खुर्रमनगर ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप* लखनऊ के खुर्रमनगर ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले के किनारे डिवाइडर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। *थाना इंदिरा नगर पुलिस टीम मौके पर* 👆🏻1
- इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस लखनऊ इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात शव ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई कई दिन पुराना बताया जा रहा शव शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस पहचान के लिए आसपास के लोगों से ली जा रही जानकारी1