नोडल अधिकारी ने दो निजी अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए कहा लगातार डिलीवरी हो रही है। अवैध रूप से डिलीवरी की जा रही है। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।
नोडल अधिकारी ने दो निजी अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए कहा लगातार डिलीवरी हो रही है। अवैध रूप से डिलीवरी की जा रही है। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा
रहा है। वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।
- “ताला तोड़ कर , अलमारी से नगदी सहित जेवरात व बकरी चोरी—क्षेत्र में सनसनी” थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजर अली पुत्र जमाल खाँ निवासी तरारा रोड, कस्बा उझारी रविवार की रात अपने बच्चों के साथ मुरादाबाद जनपद के सरथल बैटला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। मौका पाकर अज्ञात बदमाशों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने साथ घर में बंधी तीन बकरियां तक खोलकर ले गए, जो इस घटना को और भी चौंकाने वाला बनाता है। इसके अलावा सेफ अलमारी में रखे कीमती जेवरात भी चुरा लिए गए, जिनमें एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी पाजेब, एक चांदी की चोटी और दो चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। इतना ही नहीं, घर में रखी करीब 12 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने नजर अली को फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पीड़ित के अनुसार चोरी की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। थाना सैद नगली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1
- जनपद बुलंदशहर पहासू थाना क्षेत्र के गांव करोरा में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा की गाड़ी के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई #barahbastitv #पहासू #बुलंदशहर #पुलिस #trending #viralreelschallenge1
- स्याना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत: माकड़ी गांव में घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाने की आशंका, पोस्टमार्टम को भेजा शव बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के माकड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के अनुसार घरेलू विवाद के चलते महिला ने फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।2
- Post by India News1
- कल 17तारीख को किसान यूनियन भानु प्रताप की सेना ने जो चुनौती दी कि वो कल गढ़ मुक्तेश्वर में पहुंचेंगे उसको लेकर पहले ही मदन चौहान मीडिया प्रेस कॉम्प्रेश में बोले सुनिएगा जरा1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर नगर निवासी गरीब गंगा गंगा शरण पुत्र रामप्रसाद के स्टेशन के पास गढ़मुक्तेश्वर मुंडा बनाने वाली एकत्र किए सरकंडों में एक शराबी ने सिगरेट पीकर आग लगा दी इसमें में लगभग चार लाख रुपए का एकत्रित किया हुआ सरकंडा जलकर राख हो गया पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर मोके से पकड़े गए शराबी ने अपना नाम शगुन पुत्र मुकेश बाबूगढ़ छावनी का निवासी बताया मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाया गया गरीब गंगा शरण का नुकसान देखकर बुरा हाल हो गया शराबी को पकड़ कर थाने ले जाया गया।।1
- अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- संजीव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश यादव को अपना भाई बताया ओर माफी मांगी रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता जनपद हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष विहार कॉलोनी निवासी संदेश यादव ने संजीव यादव के खिलाफ थाना सिंभावली में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि संजीव यादव निवासी गढ़मुक्तेश्वर ने उनके परिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमर्यादा भाषा का प्रयोग किया था और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में मनमुटाव हो गया था कई दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था आज संजीव यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि संदेश यादव मेरे भाई समान है मुझे जाने अनजाने में उनके परिवार के लोगों के लिए अशब्द निकल गए थे मैं क्षमा मांगता हूं उनके परिवार के लोग मेरे परिवार के लोग हैं हम एक ही समाज से आते हैं। संदेश यादव की बुआ संजीव यादव के गांव में रहती हैं जो संदेश यादव की रिश्ते में बुआ लगती है। क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने और यादव समाज के लोगों ने दोनों को समझाया। संदेश यादव से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुना और देखा है कि संजीव यादव मेरे परिवार से माफी मांग रहे हैं। मगर मेरे संजीव यादव पर 3 लाख 95 हजार रुपए बाकी है। रुपए को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। मेरा पैसे का लेन देन बाकी है।1