logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदिया में हिंदू बहनों के साथ हुए लव जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल उमरिया जिला द्वारा कलेक्टर परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिहादी मानसिकता के अपराधी मोहम्मद हारुन खान एवं इश्तियाक मौलाना के घरों को जमींदोज करने की मांग की। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की जोरदार मांग उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद् उमरिया जिला अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी जी, चंदिया प्रखंड अध्यक्ष खुल्लू शर्मा जी, चंदिया प्रखंड संयोजक गौरव वर्मा जी, मातृशक्ति प्रांत सहसंयोजिका श्रीमती निधि श्रीवास्तव दीदी, श्रीमती सपना दहिया दीदी, जिला मंत्री श्रीमती सुषमा गुप्ता दीदी और मातृशक्ति जिला संयोजिका कामना साहू दीदी उपस्थित रहीं। इसके अलावा पवन तिवारी जी, प्रदीप सेन जी, चंदिया प्रखंड उपाध्यक्ष चिराग लोकचंदानी, चंदिया प्रखंड सहसंयोजक गुड्डू कुशवाहा जी, शिवांश अग्रवाल जी, संदीप बाधवा जी, पवन त्रिपाठी जी, उपेंद्र सिंह जी, सोनू विश्वकर्मा जी, शिवम् तिवारी जी, गोविंद द्विवेदी जी, डॉ अखिलेश तिवारी जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्री विभूति गौतम जी, निक्की रजक जी, जया श्रीवास्तव जी सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।

3 hrs ago
user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

चंदिया में हिंदू बहनों के साथ हुए लव जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल उमरिया जिला द्वारा कलेक्टर परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिहादी मानसिकता के अपराधी मोहम्मद हारुन खान एवं इश्तियाक मौलाना के घरों को जमींदोज करने की मांग की। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की जोरदार मांग उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद् उमरिया जिला अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी जी, चंदिया प्रखंड अध्यक्ष खुल्लू शर्मा जी, चंदिया प्रखंड संयोजक गौरव वर्मा जी, मातृशक्ति प्रांत सहसंयोजिका श्रीमती निधि श्रीवास्तव दीदी, श्रीमती सपना दहिया दीदी, जिला मंत्री श्रीमती सुषमा गुप्ता दीदी और मातृशक्ति जिला संयोजिका कामना साहू दीदी उपस्थित रहीं। इसके अलावा पवन तिवारी जी, प्रदीप सेन जी, चंदिया प्रखंड उपाध्यक्ष चिराग लोकचंदानी, चंदिया प्रखंड सहसंयोजक गुड्डू कुशवाहा जी, शिवांश अग्रवाल जी, संदीप बाधवा जी, पवन त्रिपाठी जी, उपेंद्र सिंह जी, सोनू विश्वकर्मा जी, शिवम् तिवारी जी, गोविंद द्विवेदी जी, डॉ अखिलेश तिवारी जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्री विभूति गौतम जी, निक्की रजक जी, जया श्रीवास्तव जी सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उमरिया के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विधायक मीना सिंह का एक बेहद सरल और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं विधायक मीना सिंह की नजर जब सड़क किनारे बोरी में रखकर पुटू (जंगली मशरूम) बेच रही एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवा दिया। वे गाड़ी से उतरकर सीधे बुजुर्ग महिला के पास पहुंचीं और उनके व साथ में मौजूद बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने महिला से पुटू खरीदा और स्थानीय वन उपज व ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद से पूरे जिले में इसकी खूब चर्चा हो रही है। पुटू खरीदने के बाद विधायक मीना सिंह ने अपने पारंपरिक भोजन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम हमेशा से जंगलों की प्राकृतिक उपज का समय रहा है। पहले के समय में जब गांवों में ताजी सब्जियां आसानी से नहीं मिलती थीं, तब लोग जंगलों से मिलने वाले पुटू, पीहरी और चकौड़ा की भाजी जैसे पौष्टिक वन उत्पादों से अपने भोजन का स्वाद बढ़ाते थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक जीवनशैली के बीच भी इन पारंपरिक खाद्य पदार्थों का महत्व कम नहीं हुआ है और इन्हें संरक्षित किया जाना बेहद जरूरी है। विधायक ने आसपास मौजूद लोगों और आम जनता से भी अपील की कि वे सड़क किनारे वन उपज बेचने वाले ग्रामीणों से ही खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इससे एक ओर लोगों को प्राकृतिक और पौष्टिक भोजन मिलेगा, तो दूसरी ओर जंगलों पर निर्भर रहने वाले गरीब परिवारों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उनका मानना है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना ही आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है। बिना किसी औपचारिकता के सड़क किनारे बैठकर बुजुर्ग महिला से सहज बातचीत करने का विधायक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों को बेहद पसंद आया। विधायक के इस अपनत्व को देखकर बुजुर्ग महिला भी भावुक हो गईं। लोगों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विधायक मीना सिंह के इस सादगी भरे जनसरोकारी अंदाज की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
    1
    उमरिया के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विधायक मीना सिंह का एक बेहद सरल और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं विधायक मीना सिंह की नजर जब सड़क किनारे बोरी में रखकर पुटू (जंगली मशरूम) बेच रही एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवा दिया। वे गाड़ी से उतरकर सीधे बुजुर्ग महिला के पास पहुंचीं और उनके व साथ में मौजूद बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने महिला से पुटू खरीदा और स्थानीय वन उपज व ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद से पूरे जिले में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

पुटू खरीदने के बाद विधायक मीना सिंह ने अपने पारंपरिक भोजन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम हमेशा से जंगलों की प्राकृतिक उपज का समय रहा है। पहले के समय में जब गांवों में ताजी सब्जियां आसानी से नहीं मिलती थीं, तब लोग जंगलों से मिलने वाले पुटू, पीहरी और चकौड़ा की भाजी जैसे पौष्टिक वन उत्पादों से अपने भोजन का स्वाद बढ़ाते थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक जीवनशैली के बीच भी इन पारंपरिक खाद्य पदार्थों का महत्व कम नहीं हुआ है और इन्हें संरक्षित किया जाना बेहद जरूरी है।

विधायक ने आसपास मौजूद लोगों और आम जनता से भी अपील की कि वे सड़क किनारे वन उपज बेचने वाले ग्रामीणों से ही खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इससे एक ओर लोगों को प्राकृतिक और पौष्टिक भोजन मिलेगा, तो दूसरी ओर जंगलों पर निर्भर रहने वाले गरीब परिवारों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उनका मानना है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना ही आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बिना किसी औपचारिकता के सड़क किनारे बैठकर बुजुर्ग महिला से सहज बातचीत करने का विधायक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों को बेहद पसंद आया। विधायक के इस अपनत्व को देखकर बुजुर्ग महिला भी भावुक हो गईं। लोगों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विधायक मीना सिंह के इस सादगी भरे जनसरोकारी अंदाज की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीधी जिले के मड़वास बाजार में रविवार को उस समय जाम की स्थिति बन गई, जब मड़वास थाना प्रभारी का वाहन कथित रूप से सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिया गया। पहले से ही भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस वाहन के खड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद पुलिस और प्रशासन पर है, तो सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए। नागरिकों के अनुसार, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के आचरण से ही आमजन को नियमों के पालन की सीख मिलती है। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। स्थानीय लोग मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
    1
    सीधी जिले के मड़वास बाजार में रविवार को उस समय जाम की स्थिति बन गई, जब मड़वास थाना प्रभारी का वाहन कथित रूप से सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिया गया। पहले से ही भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस वाहन के खड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद पुलिस और प्रशासन पर है, तो सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए। नागरिकों के अनुसार, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के आचरण से ही आमजन को नियमों के पालन की सीख मिलती है। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। स्थानीय लोग मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
    user_Rajneesh Mauriya journalist
    Rajneesh Mauriya journalist
    Court reporter कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कटनी में इस बार 144वां जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव और भी अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस उत्सव को खास बनाने के लिए जगन्नाथ मंदिर समिति और अन्य सहयोगी संस्थाओं के सदस्य लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिनकी यह मेहनत इस बार रंग लाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली के इस्कॉन की टोली के जरिए इस बार पूरे शहर में एक विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिलेगा।
    1
    कटनी में इस बार 144वां जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव और भी अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस उत्सव को खास बनाने के लिए जगन्नाथ मंदिर समिति और अन्य सहयोगी संस्थाओं के सदस्य लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिनकी यह मेहनत इस बार रंग लाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली के इस्कॉन की टोली के जरिए इस बार पूरे शहर में एक विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिलेगा।
    user_सच की खबर 24
    सच की खबर 24
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैहर में रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष के पति और कांग्रेस नेता कैलाश (दीपू) मिश्रा पर कुर्मी क्षत्रिय समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप को लेकर आक्रोश भड़क गया है। इस टिप्पणी के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग मैहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मामले में पूर्व में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस निष्क्रियता के विरोध में समाज के लोग एकजुट हुए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को घेरकर तुरंत एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा।
    1
    मैहर में रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष के पति और कांग्रेस नेता कैलाश (दीपू) मिश्रा पर कुर्मी क्षत्रिय समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप को लेकर आक्रोश भड़क गया है। इस टिप्पणी के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग मैहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मामले में पूर्व में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस निष्क्रियता के विरोध में समाज के लोग एकजुट हुए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को घेरकर तुरंत एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मयहर में रविवार को क्षत्रिय कुर्मी समाज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने ट्रैक्टरों और चारपहिया वाहनों के साथ एक विशाल रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग दीपू मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की है। अपनी मांगों को लेकर समाज के लोग ट्रैक्टरों के साथ शहर की ओर आगे बढ़े। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात कर रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और उन्हें समझाया। सीएसपी के समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने पर सहमत हो गए और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
    1
    मयहर में रविवार को क्षत्रिय कुर्मी समाज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने ट्रैक्टरों और चारपहिया वाहनों के साथ एक विशाल रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग दीपू मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की है। अपनी मांगों को लेकर समाज के लोग ट्रैक्टरों के साथ शहर की ओर आगे बढ़े।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात कर रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और उन्हें समझाया। सीएसपी के समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने पर सहमत हो गए और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    7 hrs ago
  • शहडोल में बुढ़ार चौक से लेकर बस स्टैंड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। इस पूरे मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को साफ करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
    1
    शहडोल में बुढ़ार चौक से लेकर बस स्टैंड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। इस पूरे मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को साफ करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सतना-सेमरिया मार्ग के परिवर्तित मार्ग पर स्थित नैना सगमनिया में सड़क और रेलवे अंडर ब्रिज की हालत बदहाल हो चुकी है। इस मार्ग पर सड़क और रेलवे अंडर ब्रिज के पूरी तरह से चिथड़े उड़ चुके हैं। इसके बावजूद, यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
    1
    सतना-सेमरिया मार्ग के परिवर्तित मार्ग पर स्थित नैना सगमनिया में सड़क और रेलवे अंडर ब्रिज की हालत बदहाल हो चुकी है। इस मार्ग पर सड़क और रेलवे अंडर ब्रिज के पूरी तरह से चिथड़े उड़ चुके हैं। इसके बावजूद, यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला यात्री की मदद करने वाले ड्यूटी पर तैनात डिप्टी स्टेशन मास्टर (डिप्टी एसएस) नरेंद्र चाहर को आरपीएफ जवानों ने सरेआम प्लेटफॉर्म पर घसीटा। दरअसल, ट्रेन रुकने पर एक महिला यात्री सामान खरीदने नीचे उतरी थी, लेकिन इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। महिला को छूटता देख डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत वॉकी-टॉकी से संदेश भेजकर ट्रेन को रुकवा दिया। ट्रेन रुकने के बाद वहां मौजूद आरपीएफ जवानों ने महिला पर चैन पुलिंग का आरोप लगाकर उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया। जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने इस गलत कार्रवाई का विरोध किया, तो आरपीएफ कर्मी भड़क गए और अपनी मर्यादा भूलकर उन्हें स्टेशन पर घसीटते हुए ले गए। इस अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आने और मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बदसलूकी के आरोपी चारों आरपीएफ पुलिसकर्मियों मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
    1
    आगरा रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला यात्री की मदद करने वाले ड्यूटी पर तैनात डिप्टी स्टेशन मास्टर (डिप्टी एसएस) नरेंद्र चाहर को आरपीएफ जवानों ने सरेआम प्लेटफॉर्म पर घसीटा। दरअसल, ट्रेन रुकने पर एक महिला यात्री सामान खरीदने नीचे उतरी थी, लेकिन इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। महिला को छूटता देख डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत वॉकी-टॉकी से संदेश भेजकर ट्रेन को रुकवा दिया।

ट्रेन रुकने के बाद वहां मौजूद आरपीएफ जवानों ने महिला पर चैन पुलिंग का आरोप लगाकर उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया। जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने इस गलत कार्रवाई का विरोध किया, तो आरपीएफ कर्मी भड़क गए और अपनी मर्यादा भूलकर उन्हें स्टेशन पर घसीटते हुए ले गए। इस अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आने और मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बदसलूकी के आरोपी चारों आरपीएफ पुलिसकर्मियों मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.