धमकी भरे ई-मेल से दहला भीलवाड़ा, पासपोर्ट ऑफिस खाली करवाकर तलाशी अभियान भीलवाड़ा। शहर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को मंगलवार को धमकी भरा ई-मेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियात के तौर पर पासपोर्ट ऑफिस परिसर को खाली करवा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। साथ ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को भी मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए पासपोर्ट ऑफिस परिसर और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर आसपास की कुछ दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद करवाया गया और आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है और मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई
धमकी भरे ई-मेल से दहला भीलवाड़ा, पासपोर्ट ऑफिस खाली करवाकर तलाशी अभियान भीलवाड़ा। शहर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को मंगलवार को धमकी भरा ई-मेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियात के तौर पर पासपोर्ट ऑफिस परिसर को
खाली करवा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। साथ ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को भी मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए पासपोर्ट ऑफिस परिसर और आसपास के इलाके में
सघन तलाशी अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर आसपास की कुछ दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद करवाया गया और आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार
धमकी भरे ई-मेल की साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है और मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- Post by Azmat Hussain2
- 🔴 ताज़ा खबर | जयपुर जयपुर हाईवे पुलिया नंबर 14 पर हादसा जयपुर हाईवे पर पुलिया नंबर 14 के पास आरटीओ की गाड़ी और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद आरटीओ अधिकारियों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की तस्वीरें और वीडियो मौके से सामने आए हैं। सच के साथ – राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 #ताजा_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #जयपुर_न्यूज #जयपुर_हाईवे #हादसा #सड़क_हादसा #RTO #जयपुर_एक्सीडेंट #राजस्थान_न्यूज #लोकल_न्यूज1
- सेंदड़ा (ब्यावर) रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत महिला दिवस पर कांग्रेस का गैस कीमतों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन ब्यावर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चांग गेट स्थित कुमारनंदन सर्कल पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी और महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट उर्मिला कावरिया ने किया। विक्रम सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आम जनता और घरेलू महिलाओं के रसोई बजट पर सीधा असर पड़ा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।2
- रायपुर (ब्यावर) जिला स्पेशल टीम ब्यावर एवं पुलिस थाना रायपुर की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सयुंक्त कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ अफीम के 74 पौधे जब्त रायपुर थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम ब्यावर व राजूराम सीरवी थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध मदाक पदार्थ अफीम के 74 पौधे जब्त कर एक मुल्जिम किशनाराम को गिरफतार किया गया। जानकारी के अनुसार जिला स्पेशल टीम ब्यावर को विशेष सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बेरा ईकाया ग्राम झुठा में एक खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाये हुऐ है वगैरा सूचना पर थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर व जिला स्पेशल टीम ब्यावर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ बेरा ईकाया सरहद झुठा पहुंचे । जहा पर किशनाराम पुत्र भूराराम द्वारा अपने कब्जे के खेत में अवैध अफीम के कुल 74 पौधे उगाये हुऐ मिले । जिनको जब्त किया जाकर मुल्जिम किशनाराम को गिरफतार किया गया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने किशनाराम पुत्र भूराराम जाति जाट उम्र 62 साल निवासी बेरा ईकाया झुठा से पूछताछ और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में राजूराम सीरवी थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर, विजयसिंह उनि प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम। 3. श्री कैलाशचंद सउनि पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर । 4. श्री दिनेश कानि. 1092 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 5. श्री सुरेश कानि.444 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 6. श्री प्रेमसुख कानि. 547 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 7. श्री सतपालसिह कानि. चालक 720 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 8. श्री महिपाल कानि. 547 पुलिस थाना बर जिला ब्यावर।1
- अश्लील वीडियो बनाने के खिलाफ ज्ञापन दिया1
- आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि शत-शत नमन। - देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार मां सरस्वती के सच्चे सपूत श्री नारायण बारेठ को"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बहुत दुखी है। कि, शुचिता, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जीवनभर समर्पित, सभी के स्नेही श्री नारायण बारेठ का जयपुर के अपेक्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात्रि को 68 वर्ष की आयु में असामयिक देहावसान हो गया है l मूलतः सीकर जिले के रतनगढ में मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े नारायण जी सन 1976 में आपातकाल के समय 18 वर्ष की अल्प आयु में कोटा आकर जंक्शन स्थित दानमल जी के हत्थे में किराये का कमरा लेकर रहते थे। lऔर उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेजमल जी जैन के पास मुन्शी के रूप में जीवन यापन शुरू किया था l आपातकाल के दमन के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्टेशन क्षेत्र मे अपना सब-कुछ दांव पर लगा कर आंदोलन कर रहे। तत्कालीन प्रमुख युवाओं श्री हनुमान शर्मा, श्री रविंद्र सिंह निर्भय, श्री महेश चंद्र वर्मा ,श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री रमेश चतुर्वेदी, श्री जय कुमार बतरा ,श्री तुलसी राम नागर, श्री मोहर सिंह, श्री राकेश गोयल, श्री सुरेश तिवारी, डॉ डी एन गांधी,श्री हेमचंद पंवार और श्री मोहन हरित साथ नारायण जी की अग्रणी योद्धा की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता l चाहे शराब के ठेके बंद करवाने हों, रेल्वे में भ्रष्टाचार रोकना हो या सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष हो, नारायण जी ने हमेशा निर्भीकता और अदम्य साहस के साथ हर जंग लडी l जीवन में अर्थिक अभाव के बाद भी ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ अपने विचारों पर अडिग रह कर कैसे जिया जाता है। ,नारायण जी इसकी जीवन्त और अद्वितीय मिसाल थे l कोटा की अदालत से राष्ट्रदूत, राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाईम्स, पायनियर, बी बी सी लंदन तक पत्रकारिता की यात्रा और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त, और हरिदेव जोशी पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में डीन के पद पर सुशोभित होकर कार्य करने की गौरवपूर्ण यात्रा एक कर्मयोगी की सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए हिमालय विजय करने जैसी ही हैl और इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं, नारायण जी के कोटा में निवास के वर्षों में श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीत राय, श्री राकेश सोरल,श्री विनीत चतुर्वेदी, श्री परमानंद शर्मा, श्री आत्मदीप,श्री धीरेन्द्र राहुल, श्री पुरुषोत्तम पंचोली, श्री सुनील राजा ,श्री अरिहंत जैन,श श्री सुबोध जैन, श्री योगेश सिंघल,श्री श्री लियाकत भाई, श्री अब्दुल रउफ़ अंसारी, श्री वहीद भाई, श्री महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री यशवंत चौधरी जी, रिछपाल जी पारीक, डॉ सुधीर गुप्ता, के साथ साथ आदरणीय रघुवीर सिंह जी कौशल, लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत, जोधपुर से हिन्दू सिंह जी सोडा, श्री सुपारस जी भंडारी, जयपुर में भा ज पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया,एडवोकेट डी डी बंसल जी एडवोकेट,ब्रम्हा कुमारी आबू केंद्र, प्रभारी श्री कोमल, श्री कैलाश जी व्यास,एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रम्हानंद जी शर्मा, श्री पंकज जी मेहता, श्री रविन्द्र त्यागी, श्री पुरेन्द्र लोहमि जिनके के साथ उनके लगभग 4 दशकों तक अभिन्न स्नेहिल मित्रवत निरंतर जीवंत सम्बन्ध रहे। परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि हम सबके के लाडले नारायण जी बारेठ की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सह सकने की शक्ति प्रदान करें l " ओम शांति ओम " श्रद्धानवत "1
- सेंदड़ा (ब्यावर) रिपोर्टर शीतल एयर कंडीशनर से भरे कंटेनर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार ब्यावर। सदर थाना पुलिस ने एयर कंडीशनर से भरे कंटेनर (ट्रक) चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ रुपये का माल बरामद किया है। इस मामले का खुलासा रविवार को किया गया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा तथा वृताधिकारी राजेश कसाना के सुपरविजन में थानाधिकारी गजराज सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार परिवादी गंगाराम चौधरी निवासी मुण्डवाड़ा (फुलेरा) ने रिपोर्ट दी थी कि 3 मार्च को उसका चालक हेमंत सिंह रावत अंबाला से 290 एयर कंडीशनर से भरा कंटेनर लेकर अहमदाबाद जा रहा था। रास्ते में पीपलाज टोल के पास कंटेनर और माल को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने चालक हेमंत सिंह उर्फ सन्नू सहित नरेंद्र, सुलेमान और अजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुलाबपुरा से ट्रक तथा अजमेर व फतेहगढ़ क्षेत्र से 268 एयर कंडीशनर बरामद किए, साथ ही वारदात में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।2