गौ सम्मान आवाह्न अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम तहसील में सौंपा ज्ञापन, गौसेवकों ने प्रदर्शन कर गौ हत्या बंद करने व गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की पत्रिका न्यूज दिगौड़ा 27 अप्रैल गौ माता के सम्मान में पूरे प्रदेश में साधु संतों व गौभक्तों द्वारा आज सोमवार को गौ सम्मान आवाह्न अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज दिगौड़ा तहसील कार्यालय में गौसेवकों द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपे गए। इस दौरान संत, समाजसेवी, गौसेवक व अन्य व्यक्तियों ने तहसील में "गौ हत्या बंद करो" और "गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो" के नारे लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर, बगीचा मंदिर के पुजारी, घनेन्द्र सिंह परमार, रंजीत यादव, राजेन्द्र राजा परमार, संजय चौबे, दिलीप राय, किशोरी लाल सेन, त्रिलोक त्रिपाठी, दीपक चौबे, अनिल जैन, पवन सोनी, राहुल घोष, ज्ञानी कुशवाहा, महेश कुशवाहा, दुर्गेश त्रिपाठी सहित कई गौसेवक मौजूद रहे।

- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- Post by Jamil khan2
- टीकमगढ़ में लगातार मारपीट के वीडियो वायरल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामलों ने यह चिंता बढ़ा दी है कि छोटी-छोटी बातों पर हिंसा बढ़ रही है और समय पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही। लेकिन लगातार सामने आ रहे वीडियो कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता पैदा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।1
- बडेरा थाना से एक घटना सामने आई है एक आर्केस्ट्रा में काजल नाम की लड़की डांस करते समय गांव के दबंग लोगों ने हमला कर दिया और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए1
- जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार को सीसीएफ छतरपुर नरेश सिंह यादव द्वारा सस्पेंड करने की असली बजह आई सामने। सीसीएफ यादव साहब और उनके मुख्य लिपिक राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा पैसों की भूख के लिए पहले रेंजर जतारा को जारी किए आरोप पत्र और उसके बाद पैसा नहीं पहुंचने पर सस्पेंड किया गया। जिसकी असली बजह पेसो का ही खेल है उक्त खेल का पर्दा तब फांस हुआ जब सौरव जैन टीकमगढ़ रेंजर को दादागिरी के साथ सीसीएफ छतरपुर नरेश सिंह यादव के सामने ही उनका मुख्य लिपिक राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी टीकमगढ़ रेंजर को डरवाकर आरोप पत्र का डर दिखाकर सीसीएफ के लिए 3% और बाबू अपने लिए 1% की मांग कर रहा है। सुने जतारा रेंजर और टीकमगढ़ रेंजर की बातचीत का ऑडियो जिसमें जतारा रेंजर से टीकमगढ़ रेंजर इन जुल्मियों से बचने की गुहार लगा रहे हैं।1
- *गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग* पलेरा में गौ माता सम्मान दिवस के अवसर पर साधु-संतों और समाजसेवियों ने तहसीलदार को सोपा ज्ञापन1
- टीकमगढ़ खनिज अधिकारी की कार्यवाही रेत से भरे दो ओवरलोड डंपर जप्त अवैध उत्खनन में लिप्त जेसीबी और ट्रैक्टर जप्त . टीकमगढ़ कलेक्टर महोदय, श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के नेतृत्व में खनिज टीम ने सोमवार को भी सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर तक लगातार कार्यवाही की। जतारा बाईपास पर दो, रेत से भरे ओवरलोड डंपरों को जप्त किया गया और जतारा थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज टीम ने देरी से अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जप्त कर देरी उप थाना में रखा है । आगे चलकर टीम ने पचेर घाट का निरीक्षण किया वहां मौके पर कुछ नहीं मिला। खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निरंतर कार्यवाहियां जारी हैं और आगे भी इसी प्रकार की अवैध परिवहन उत्खनन पर कार्यवाहियां होती रहेगी।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1