logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधुकर तालाब बना भ्रष्टाचार का गढ़!” लाखों की लागत, जमीन पर ‘खानापूर्ति’ – कागजों में विकास, हकीकत में खेल ग्रामीण बोले – मिलीभगत से हो रहा सरकारी धन का बंदरबांट मधुकर तालाब बना भ्रष्टाचार का गढ़!” लाखों की लागत, जमीन पर ‘खानापूर्ति’ – कागजों में विकास, हकीकत में खेल ग्रामीण बोले – मिलीभगत से हो रहा सरकारी धन का बंदरबांट चित्रकूट, संवाददाता: जनपद के मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत धान ग्राम पंचायत के मजरा बरहट गांव में नीति आयोग के तहत बन रहे मधुकर तालाब के निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की खुदाई कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है और केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। आरोप है कि तालाब के बीच-बीच में मिट्टी की कृत्रिम मेड़ बनाकर खुदाई की वास्तविक स्थिति को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे माप पुस्तिका (एमबी) में अधिक कार्य दर्शाकर भुगतान प्राप्त किया जा सके। मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भी कार्य में अनियमितताओं की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से की गई है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि संबंधित जिम्मेदारों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

6 hrs ago
user_अजय पाण्डेय पत्रकार
अजय पाण्डेय पत्रकार
मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
2ca6053f-f6a1-4509-8987-6b133b6b0e7d

मधुकर तालाब बना भ्रष्टाचार का गढ़!” लाखों की लागत, जमीन पर ‘खानापूर्ति’ – कागजों में विकास, हकीकत में खेल ग्रामीण बोले – मिलीभगत से हो रहा सरकारी धन का बंदरबांट मधुकर तालाब बना भ्रष्टाचार का गढ़!” लाखों की लागत, जमीन पर ‘खानापूर्ति’ – कागजों में विकास, हकीकत में खेल ग्रामीण बोले – मिलीभगत से हो रहा सरकारी धन का बंदरबांट चित्रकूट, संवाददाता: जनपद के मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत धान ग्राम पंचायत के मजरा बरहट गांव में नीति आयोग के तहत बन रहे मधुकर तालाब के निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की खुदाई कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है और केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। आरोप है कि तालाब के बीच-बीच में मिट्टी की कृत्रिम मेड़ बनाकर खुदाई की वास्तविक स्थिति को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे माप पुस्तिका (एमबी) में अधिक कार्य दर्शाकर भुगतान प्राप्त किया जा सके। मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भी कार्य में अनियमितताओं की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से की गई है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि संबंधित जिम्मेदारों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Chitrakootnewslive
    1
    Post by Chitrakootnewslive
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    1
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    7 hrs ago
  • CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना हुआ गिरफ्तार #newsupdate #taazasamachar #न्यूज़
    1
    CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना हुआ गिरफ्तार #newsupdate #taazasamachar #न्यूज़
    user_BHARAT PUBLIC NEWS
    BHARAT PUBLIC NEWS
    TV News Anchor करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    1
    Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    user_संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    Academy करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग चित्रकूट: बागै नदी में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम* चित्रकूट। जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे शिवम राजपूत (पुत्र नवल) और आशीष राजपूत (पुत्र गोविंद) नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    ब्रेकिंग चित्रकूट: बागै नदी में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम*
चित्रकूट। जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे शिवम राजपूत (पुत्र नवल) और आशीष राजपूत (पुत्र गोविंद) नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by जितेंद्र राय
    1
    Post by जितेंद्र राय
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *चित्रकूट में 'सुपोषित उत्तर प्रदेश-सशक्त भारत' अभियान के तहत 486 सहायिका 4 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों नियुक्ति पत्र वितरित* *जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ* *मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को दी गई प्रेरणा* *पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर हुआ चयन* *01 अप्रैल 2026 तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश* जनपद मे स्थित मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम हॉल में सोमवार को *सुपोषित उत्तर प्रदेश-सशक्त भारत* मिशन के अंतर्गत जनपद चित्रकूट की 04 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 486 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद (कर्वी) श्री नरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक (बांदा/चित्रकूट) श्री पंकज अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सीधा सजीव प्रसारण (लाइव) भी देखा। जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आम जनमानस का भरोसा निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने व्यक्तिगत उदाहरण साझा करते हुए बताया कि उनकी अपनी पुत्री भी आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रही है, जो इन केंद्रों की गुणवत्ता का प्रमाण है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमता के विकास पर ध्यान दें। उन्होंने डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि विभाग द्वारा प्रदत्त स्मार्टफ़ोन का उपयोग स्वयं करें ताकि कार्यों में पारदर्शिता आए। साथ ही, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मियों के मतदाता पहचान पत्र एवं आयुष्मान भारत कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल ने जानकारी दी कि जनपद के 1088 केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर की गई है। आज के वितरण के पश्चात अब प्रत्येक केंद्र पर सहायिका की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है, जिससे पोषाहार वितरण और बच्चों के मूल्यांकन में सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 07 नए आंगनबाड़ी भवनों का भी लोकार्पण किया गया है। सभी नवनियुक्त कर्मियों को 01 अप्रैल 2026 तक अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री नरेन्द्र गुप्ता एवं अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री पंकज अग्रवाल ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य के प्रति सरकार संवेदनशील है और भविष्य में मानदेय वृद्धि की कार्ययोजना भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी.डी. विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं 'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) के निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रतीकात्मक रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला देवी, सुमैना देवी, रोशनी देवी, रीनू देवी तथा सहायिका राधा रानी, कोमल, बबिता, कुसुम सहित अन्य को मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री सुरेश अनुरागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, डीसी मनरेगा श्री डी.एन. पांडेय सहित सभी विकास खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं भारी संख्या में नवनियुक्त कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    *चित्रकूट में 'सुपोषित उत्तर प्रदेश-सशक्त भारत' अभियान के तहत 486 सहायिका 4 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों  नियुक्ति पत्र वितरित*
*जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ*
*मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को दी गई प्रेरणा*
*पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर हुआ चयन*
*01 अप्रैल 2026 तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश*
जनपद मे स्थित मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम हॉल में सोमवार को *सुपोषित उत्तर प्रदेश-सशक्त भारत*
मिशन के अंतर्गत जनपद चित्रकूट की 04 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 486 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद (कर्वी) श्री नरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक (बांदा/चित्रकूट) श्री पंकज अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सीधा सजीव प्रसारण (लाइव) भी देखा।
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आम जनमानस का भरोसा निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने व्यक्तिगत उदाहरण साझा करते हुए बताया कि उनकी अपनी पुत्री भी आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रही है, जो इन केंद्रों की गुणवत्ता का प्रमाण है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमता के विकास पर ध्यान दें। उन्होंने डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि विभाग द्वारा प्रदत्त स्मार्टफ़ोन का उपयोग स्वयं करें ताकि कार्यों में पारदर्शिता आए। साथ ही, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मियों के मतदाता पहचान पत्र एवं आयुष्मान भारत कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल ने जानकारी दी कि जनपद के 1088 केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर की गई है। आज के वितरण के पश्चात अब प्रत्येक केंद्र पर सहायिका की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है, जिससे पोषाहार वितरण और बच्चों के मूल्यांकन में सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 07 नए आंगनबाड़ी भवनों का भी लोकार्पण किया गया है। सभी नवनियुक्त कर्मियों को 01 अप्रैल 2026 तक अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री नरेन्द्र गुप्ता एवं अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री पंकज अग्रवाल ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य के प्रति सरकार संवेदनशील है और भविष्य में मानदेय वृद्धि की कार्ययोजना भी प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी.डी. विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं 'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) के निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रतीकात्मक रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला देवी, सुमैना देवी, रोशनी देवी, रीनू देवी तथा सहायिका राधा रानी, कोमल, बबिता, कुसुम सहित अन्य को मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री सुरेश अनुरागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, डीसी मनरेगा श्री डी.एन. पांडेय सहित सभी विकास खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं भारी संख्या में नवनियुक्त कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.