logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटवारी गिरिराज कारपेंटर एवं राकेश दांगी के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (कानूनगो) पद पर पदोन्नति होने पर स्वागत, किसानों की समस्याओं को देते थे प्राथमिकता। रायपुर 10 मार्च। रायपुर तहसील क्षेत्र की फतेहगढ़ व हिम्मतगढ़ ग्राम पंचायत के पटवारी गिरिराज कारपेंटर एवं राकेश दांगी के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति होने पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी, संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरिलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर एवं देवीलाल मेहर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि रायपुर तहसील क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे। किसान हित में किए गए उनके कार्यों के कारण क्षेत्र के किसानों को किसी भी प्रकार की राजस्व संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। भारतीय किसान संघ ने भविष्य के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि आप दोनों के द्वारा किसान हित में किसानों की समस्याओं के समाधान में इसी प्रकार सराहनीय योगदान मिलता रहे और किसान हित में निरंतर कार्य करते रहें।

on 10 March
user_Mukesh Mehar
Mukesh Mehar
रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
on 10 March
7e6091a3-6ff6-48ed-b946-db19d7a1609a

पटवारी गिरिराज कारपेंटर एवं राकेश दांगी के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (कानूनगो) पद पर पदोन्नति होने पर स्वागत, किसानों की समस्याओं को देते थे प्राथमिकता। रायपुर 10 मार्च। रायपुर तहसील क्षेत्र की फतेहगढ़ व हिम्मतगढ़ ग्राम पंचायत के पटवारी गिरिराज कारपेंटर एवं राकेश दांगी के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति होने पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी, संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरिलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर एवं देवीलाल मेहर

ade4aa49-cedc-4d0c-8b66-bbb639563614

ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि रायपुर तहसील क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे। किसान हित में किए गए उनके कार्यों के कारण क्षेत्र के किसानों को किसी भी प्रकार की राजस्व संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। भारतीय किसान संघ ने भविष्य के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि आप दोनों के द्वारा किसान हित में किसानों की समस्याओं के समाधान में इसी प्रकार सराहनीय योगदान मिलता रहे और किसान हित में निरंतर कार्य करते रहें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।
    4
    रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न  समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। 
भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। 
जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए। कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे। कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
    1
    झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए।
कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। 
करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे।
कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चेचट पुलिस द्वाराअवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत थाना चेचट पुलिस ने थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 किलो 184 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय शातिर महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं पुलिस उप अधीक्षक रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के निर्देशन में की गई। वहीं थानाधिकारी चेचट मदन ढाका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी कर रखी थी। । इसी दौरान एक संदिग्ध कार (HR 03 S 0610) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। मदन ढाका की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे डिटेन किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे चार विमल पान मसाले के बैग में छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों परमजीत कौर (47) निवासी संगरूर (पंजाब) और गुलशन कौर (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के गरोठ से पंजाब ले जा रही थीं। थानाधिकारी मदन ढाका के कुशल नेतृत्व, रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया बल्कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया। मामले में थाना चेचट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम मदन ढाका (थानाधिकारी) दिनेश हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा (कांस्टेबल सूचना अधिकारी), सूर्यप्रकाश कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल मुकेश चालक कांस्टेबल एवं मंजू महिला कांस्टेबल शामिल रहे। विशेष भूमिका इस पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी राजेन्द्र शेषमा की विशेष भूमिका रही,
    3
    चेचट पुलिस द्वाराअवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत थाना चेचट पुलिस ने थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 किलो 184 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय शातिर महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं पुलिस उप अधीक्षक रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के निर्देशन में की गई। वहीं थानाधिकारी चेचट मदन ढाका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी कर रखी थी।
। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (HR 03 S 0610) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। मदन ढाका की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे डिटेन किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे चार विमल पान मसाले के बैग  में छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों परमजीत कौर (47) निवासी संगरूर (पंजाब) और गुलशन कौर (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के गरोठ से पंजाब ले जा रही थीं। थानाधिकारी मदन ढाका के कुशल नेतृत्व, रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया बल्कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया। मामले में थाना चेचट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम मदन ढाका (थानाधिकारी) दिनेश हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा (कांस्टेबल सूचना अधिकारी), सूर्यप्रकाश कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल मुकेश चालक कांस्टेबल एवं मंजू महिला कांस्टेबल शामिल रहे।
विशेष भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी राजेन्द्र शेषमा की विशेष भूमिका रही,
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सुसनेर। शनिवार की दोपहर आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे जहां उन्होंने गेहूं बेचने आए किसानों से संवाद किया और सरकार पर गेहूं खरीदी में देरी पर जोरदार हमला किया उन्होंने कहा अगर किसानों की फसल सरकार को खरीदनी ही नहीं है तो सीधे मना करदे तारीख पर तारीख बड़ा कर सरकार क्या साबित करना चाह रही है सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की तारीख पहले 25 फिर 01 फिर 10 तारीख अब 10 को भी ना खरीदे तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु प्रसाद पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक राठौर, विधायक निजी सचिव यशपाल सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।।
    2
    सुसनेर। शनिवार की दोपहर आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे जहां उन्होंने गेहूं बेचने आए किसानों से संवाद किया और सरकार पर गेहूं खरीदी में देरी पर जोरदार हमला किया उन्होंने कहा अगर किसानों की फसल सरकार को खरीदनी ही नहीं है तो सीधे मना करदे तारीख पर तारीख बड़ा कर सरकार क्या साबित करना चाह रही है सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की तारीख पहले 25 फिर 01 फिर 10 तारीख अब 10 को भी ना खरीदे तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु प्रसाद पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक राठौर, विधायक निजी सचिव यशपाल सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।।
    user_Deepak Rathore patrkar
    Deepak Rathore patrkar
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कल होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक। लिए जाएंगे कुछ अहम फैसले।
    1
    सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कल होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक। 
लिए जाएंगे कुछ अहम फैसले।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक युवक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है! मामला है राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील का… जहां गोकुलपुरा निवासी बलबहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में बलबहादुर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारी, एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं… और दावा किया है कि वह इन हालातों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। "SDM पर गंभीर आरोप, युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी" इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है… हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है… लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? क्या सच में प्रशासनिक दबाव है…? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है…? यह जांच का विषय है… हम आपसे अपील करते हैं… जीवन अनमोल है… किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं हो सकता। अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति परेशानी में है, तो तुरंत मदद लें। फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    1
    राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक युवक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है!
मामला है राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील का… जहां गोकुलपुरा निवासी बलबहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है।
वीडियो में बलबहादुर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारी, एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं… और दावा किया है कि वह इन हालातों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं।
"SDM पर गंभीर आरोप, युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी" इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है… 
हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है… लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा?
क्या सच में प्रशासनिक दबाव है…? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है…?
यह जांच का विषय है…
हम आपसे अपील करते हैं…
जीवन अनमोल है… किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं हो सकता।
अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति परेशानी में है, तो तुरंत मदद लें।
फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_SHRAWAN AGRAWAL
    SHRAWAN AGRAWAL
    Computer service खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🔥 BIG BREKING 📍 *🇮🇷🇮🇱 तेल अवीव के कई इलाकों में क्लस्टर बमों से हमला हुआ*
    1
    🔥 BIG BREKING 📍 
*🇮🇷🇮🇱 तेल अवीव के कई इलाकों में क्लस्टर बमों से हमला हुआ*
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.