Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी का गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जहां एक ही छत के मिलता है पूरा इलाज जानिए क्या है अस्पताल की विशेषता डॉ रवि गुप्ता के साथ एक्सक्लूसिव चर्चा। सवाई माधोपुर जिले के उपखंड गंगापुर सिटी में गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो इन दोनों लोगों को काफी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज की सुविधा मिलती है डॉक्टर रवि गुप्ता जो 20-25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं बी राजस्थान न्यूज़ चैनल हेड विनोद कुमार जांगिड़ के साथ डॉ रवि गुप्ता की एक्सक्लूसिव चर्चा देखिए लाइव
B Rajasthan news
गंगापुर सिटी का गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जहां एक ही छत के मिलता है पूरा इलाज जानिए क्या है अस्पताल की विशेषता डॉ रवि गुप्ता के साथ एक्सक्लूसिव चर्चा। सवाई माधोपुर जिले के उपखंड गंगापुर सिटी में गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो इन दोनों लोगों को काफी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज की सुविधा मिलती है डॉक्टर रवि गुप्ता जो 20-25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं बी राजस्थान न्यूज़ चैनल हेड विनोद कुमार जांगिड़ के साथ डॉ रवि गुप्ता की एक्सक्लूसिव चर्चा देखिए लाइव
More news from औरच and nearby areas
- Post by Meena ji Meenaji1
- गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।1
- सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।3
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- खंडार क्षेत्र के ग्राम बाजोली में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बार फिर भालू का मूवमेंट देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है। ग्राम निवासी जितेश बैरवा ने बताया कि वह खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसे भालू दिखाई दिया। भालू को देखते ही वह डर के मारे तुरंत घर की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में भालू का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। कुछ दिन पहले भी भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से भालू की मौजूदगी की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भालू के डर से गांव के लोग खेतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए भालू को पकड़कर किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़े, ताकि गांव में फैला भय का माहौल खत्म हो सके।1
- आज मकून्स वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज शर्मा रहे। इस अवसर पर मकून्स के निदेशक वैभव गुप्ता, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं सुरेश चन्द गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मकून्स प्री-स्कूल क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मकून्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धि गर्ग ने बताया कि मकून्स में केवल कक्षाएँ ही नहीं बनाई जातीं, बल्कि भविष्य के नवप्रवर्तकों, विचारकों और नेताओं के निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है। यहाँ ऐसा वातावरण प्रदान किया जाता है जो बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करता है। मकून्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। इसके विश्वभर के 4 से अधिक देशों, 21 राज्यों में 400 से अधिक केंद्र संचालित हैं। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। भारत में इसकी प्री-स्कूल फ्रेंचाइजी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थानीय मूल्यों का समन्वय करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शिक्षा प्रदान करती है। राष्ट्रीय पुरस्कारों और मजबूत ब्रांड पहचान के साथ मकून्स प्री-स्कूल शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के तीनों अध्यक्ष लक्ष्मी चन्द गुप्ता, मोहन गुप्ता, दुर्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीतेश मोदी,मदन रावत, लाला विजयवर्गीय, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उद्देश्य मंगल, पार्थ गुप्ता, मुक्ता गर्ग, दीपेश बंसल, गौरी भारद्वाज, शिवानी, मोनिका अग्रवाल, खुशी गुप्ता, योगिता शर्मा सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।1