भगतपुर: रोशनपुर बहेड़ी में शादी समारोह पर हुआ भव्य जलसा, उलेमाओं ने दी तालीम व अच्छे संस्कारों की नसीहत भगतपुर: रोशनपुर बहेड़ी में शादी समारोह पर हुआ भव्य जलसा, उलेमाओं ने दी तालीम व अच्छे संस्कारों की नसीहत मुरादाबाद ! भगतपुर के ग्राम रोशनपुर बहेड़ी में मौलाना ततहिर अहमद रजा मंजरी के बड़े भाई के शादी समारोह के अवसर पर एक भव्य जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना ततहिर अहमद रजा मंजरी ने तिलावत-ए-क़लामे पाक से की। इसके बाद शायरे इस्लाम अकील उर रहमान ने नाते पाक पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। जलसे में मुख्य वक्ता मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन ने अपने बयान में कहा कि इमाम हुसैन ने कर्बला में शहादत देकर इस्लाम को जिंदा रखा। उन्होंने कहा कि इस्लाम को सही मायनों में समझने के लिए कुरान और हदीस का अध्ययन जरूरी है। उलेमाओं ने अपने संबोधन में बच्चों को अच्छी तालीम और संस्कार देने, बड़ों का सम्मान करने और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रहने की अपील की। साथ ही शादियों में हो रही फिजूलखर्ची पर चिंता जताते हुए कहा कि सादगी अपनाकर गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मौलाना मोनिश रजा मंजरी, कारी नूर मोहम्मद मुरादाबादी, कारी खुशबू अली, कारी आसिफ हुसैन, हाफिज शब्बीर हुसैन, इदरीश हुसैन ठेकेदार, अकरम अली, मोहम्मद समीर शाह, अनीस अहमद, खुर्शीद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- ,,4 साल के मासूम बच्चों के साथ परचून की दुकान में हेवान ने किया कुकर्म तीन के खिलाफ मुकदमा तर्ज* *एंकर,,* मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के नरखेड़ गांव से समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक हेवान ने चार साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाकर परचून की दुकान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया,, और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुआ,, रोता बिलखता जब मासूम बच्चा अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने देखा कि उसका अंडरवियर खून में लतपथ है,,और वह सब देख परिजनों के होश उड़ गए पीड़ित परिजनों ने इस घिनौनी वारदात का विरोध किया तो दबंग परिवार ने पीड़ित परिजनों को डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दी जिसमें पीड़ित मासूम के पिता को जानकारी मिली तो वह अपने मासूम बच्चे को ऊसी अवस्था में थाने लेकर पहुंचा और हैवानियत को अंजाम देने वाले हैवान के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की फिलहाल पुलिस ने हैवान आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फैज अली नमक मुख्य आरोपी है उसे गिरफ्तार कर उसके साथ विधिक कार्यवाही कर पुलिस द्वारा जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है.. बीओ,, पीड़ित मासूम बच्चों के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मै खेत पर काम करने के लिएं गया हुआ था। और उसका 4 वर्षिय बेटा और उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थे,उसी समय उस की पत्नी ने उसे फोन पर सूचना दी कि, उसके 4 वर्षिय बेटे की तबियत खराब है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि बेटा डरा और सहमा हुआ है।और उसके नेकर से खून बह रहा था। पता करने पर बेटे ने बताया कि,उसके घर के पास ही पर्चून की दुकान चलाने वाले फैज़ अली पुत्र शौक़ीन अली ने उसकी यह हालत की है।वरदात सुन्ने पर पीड़ित पति व पत्नी शिकायत लेकर उसके घर गए तो घर पर कोई मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठाते हुए हैवान ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी कैंची लेकर दोनों के ऊपर सवार हो गया। और धमकी दी के अगर इस विषय में किसी को बताया तो वह उनको जान से मार देगा। इसके बाद पीड़ित पिता अपने 4 वर्षिय बेटे को लेकर थाना मूंढापांडे पहुंचा और शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। जिसमें पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है इस घिनौनी वारदात के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,,2
- जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद गांव हर्षवाड़ा मेले में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, आजकल पैसा बहुत बड़ी बात हो गया है, इंसानियत खत्म हो गई है1
- कालागढ़ रोड ग्राम घासी वाला थाना अफजलगढ़ तहसील धामपुर से बिरला फार्म रोड अफजलगढ़ में अवैध कॉलोनी में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है तहसील प्रशासन और पुलिस की मिली भगत से खनन माफिया के हौसले बुलंद है डीएम मैडम का आदेश की अवैध खनन नहीं चलेगा तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए बौना साबित हो रहा है इन ट्रैक्टरों से किसी भी समय अब कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है कृपा करके इन्हें रोकने की कृपा करें और जो भी अधिकारी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें3
- बिजनौर में आंगनबाड़ी सशक्तिकरण: 858 को नियुक्ति पत्र, 337 को स्मार्टफोन वितरण1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा....1
- प्रयागराज नैनी क्षेत्र मेवा लाल बगिया चौराहे का मामला युवती ने युवक को जमकर पीटा देखते ही देखते सड़क पर मजमा लगा नैनी पुलिस युवक को अपने साथ ले गई पुलिस चौकी पर देर तक पंचायत चली नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप1
- ठाकुरद्वारा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, प्रशासनिक आदेश बेअसर ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद रात होते ही मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से शुरू हो जाता है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात क्षेत्र की सड़कों पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम दौड़ती दिखाई देती हैं। जबकि जिला प्रशासन ने रात्रि में खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश जारी किए थे, इसके बावजूद यह सिलसिला लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन ने साफ तौर पर प्रतिबंध लगा रखा है, तो फिर यह अवैध खनन किसके संरक्षण में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।3