काफिले के साथ बीएसएफ जवान अमरजीत यादव का सेवानिवृत्ति पर भव्य स्वागत "चाचा जी का स्वागत करना हम सभी का गौरव है" : सुग्रीव यादव इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत समारोह संपन्न धनघटा, संत कबीर नगर। 40 वर्ष 2 माह 22 दिन की गौरवशाली सेवा के बाद बीएसएफ के जवान अमरजीत यादव के प्रथम गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। धनघटा चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्वागत काफिला हैंसर बाजार पहुंचा, जहां सैकड़ों युवाओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। लोहरैया चौराहे पर आइडियल कंप्यूटर एकेडमी के संचालक अशोक कुमार धवल तथा आयुष्मान पॉलीक्लिनिक के डॉ. ओम प्रकाश कुशवाहा ने अमरजीत यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रथम गृह आगमन की स्मृति में उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। इसके बाद उनके सम्मान में निकाले गए भव्य काफिले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान प्रसिद्ध बिरहा कलाकार हरिकेश यादव एवं तृप्ति विश्वकर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समूचे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता खेती यादव, प्रभुनाथ यादव, सनातन यादव, राम आशीष यादव, रामनारायण यादव, नकुल यादव, अंकिता भाभी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अमरजीत यादव के 40 वर्ष 2 माह 22 दिन के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के संयोजक सुग्रीव यादव ने कहा, "चाचा जी का स्वागत करना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।" कार्यक्रम का सफल संचालन एवं स्वागत समारोह इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में संपन्न हुआ। समारोह के अंत में संयोजक सुग्रीव यादव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों को मिष्ठान वितरित कर सम्मानपूर्वक विदा किया। उपस्थित लोगों ने अमरजीत यादव के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
काफिले के साथ बीएसएफ जवान अमरजीत यादव का सेवानिवृत्ति पर भव्य स्वागत "चाचा जी का स्वागत करना हम सभी का गौरव है" : सुग्रीव यादव इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत समारोह संपन्न धनघटा, संत कबीर नगर। 40 वर्ष 2 माह 22 दिन की गौरवशाली सेवा के बाद बीएसएफ के जवान अमरजीत यादव के प्रथम गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। धनघटा चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्वागत काफिला हैंसर बाजार पहुंचा, जहां सैकड़ों युवाओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। लोहरैया चौराहे पर आइडियल कंप्यूटर एकेडमी के संचालक अशोक कुमार धवल तथा आयुष्मान पॉलीक्लिनिक के डॉ. ओम प्रकाश कुशवाहा ने अमरजीत यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया
और प्रथम गृह आगमन की स्मृति में उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। इसके बाद उनके सम्मान में निकाले गए भव्य काफिले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान प्रसिद्ध बिरहा कलाकार हरिकेश यादव एवं तृप्ति विश्वकर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समूचे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता खेती यादव, प्रभुनाथ यादव, सनातन यादव, राम आशीष यादव, रामनारायण यादव, नकुल यादव, अंकिता भाभी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अमरजीत यादव के 40
वर्ष 2 माह 22 दिन के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के संयोजक सुग्रीव यादव ने कहा, "चाचा जी का स्वागत करना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।" कार्यक्रम का सफल संचालन एवं स्वागत समारोह इंजीनियर राम आशीष यादव की अगुवाई में संपन्न हुआ। समारोह के अंत में संयोजक सुग्रीव यादव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों को मिष्ठान वितरित कर सम्मानपूर्वक विदा किया। उपस्थित लोगों ने अमरजीत यादव के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
- 🕉️ अम्बेडकर नगर श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शिव बाबा धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएँ सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहें। हर-हर महादेव! 🔱 #अम्बेडकर_नगर #श्रावण_सोमवार #शिवबाबाधाम #HarHarMahadev #UttarPradesh #DM #SP1
- योगी के गढ़ महाराजगंज में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान | गंगाजल दिलाकर कराया संकल्प | SC आरक्षण पर BJP को चेतावनी1
- ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मेले का भव्य आगाज़, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व बलिराम यादव ने किया उद्घाटन ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत, बाबा तामेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना संतकबीरनगर। जनपद के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावण मास के पावन मेले का शुभारंभ रविवार को भव्य धार्मिक वातावरण के बीच हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी एवं सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।मंदिर परिसर में पहुंचने पर आयोजन समिति के प्रमुख ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती के नेतृत्व में अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे परिसर में "हर-हर महादेव" के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण बन गया। उद्घाटन के उपरांत डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बाबा तामेश्वरनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तामेश्वरनाथ धाम सदियों से शिवभक्तों की अटूट आस्था का केंद्र रहा है और श्रावण मास में यहां उमड़ने वाली श्रद्धा अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने मंदिर ट्रस्ट समिति को 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही गोस्वामी समाज को सहयोग देने के अलावा जरूरतमंद लोगों के बीच भी आर्थिक सहायता वितरित की। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।आयोजन समिति के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती ने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निरंतर सहयोग और आशीर्वाद मेले के सफल आयोजन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी बाबा तामेश्वरनाथ के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सभी शिवभक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं तथा मेले के सफल संचालन की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय माहौल के बीच श्रावण मेले का शुभारंभ उत्साह, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।1
- 🔱🌺 पावन सावन के प्रथम सोमवार पर चहोड़ाघाट में आस्था के साथ सुरक्षा का सशक्त पहरा 🌺🔱 चहोड़ाशाहपुर, आलापुर। पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार पर सरयू तट स्थित चहोड़ाशाहपुर स्नान घाट श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा घाट "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्राधिकारी आलापुर एवं थाना प्रभारी आलापुर स्वयं घाट पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 🌊 सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मी पूरे समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। सावन की पावन बेला में सरयू तट पर उमड़ी श्रद्धा, शिवभक्ति और प्रशासन की सतर्कता ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में स्नान और पूजन का अवसर प्रदान किया। 🔱 हर-हर महादेव! 🚩 बोल बम! 🕉️1
- गोरखपुर में कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक बैठक | 2027 चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर रवि प्रताप निषाद का बड़ा दावा1
- सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर गोरखपुर के शाहपुर स्थित लगभग 300 वर्ष प्राचीन बाबा गोरखपुर। सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर गोरखपुर के शाहपुर स्थित लगभग 300 वर्ष प्राचीन बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। समय बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और देखते ही देखते मंदिर परिसर तथा आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तों से खचाखच भर गया। मंदिर परिसर में चारों ओर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे। महिलाएं, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी शिवभक्ति में लीन नजर आए। श्रद्धालु अनुशासित ढंग से लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा भूलेश्वर नाथ के दर्शन और पूजन-अर्चन कर रहे थे। भक्तों ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और देश-प्रदेश में शांति एवं समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों और कस्बों से कांवड़ में पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और व्यवस्थित कतार व्यवस्था बनाई गई थी, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था के साथ पेयजल और चाय के स्टॉल भी लगाए गए थे। स्वयंसेवक और मंदिर समिति के सदस्य भी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। सावन के पहले सोमवार पर4