Shuru
Apke Nagar Ki App…
JLKM के नेता जयराम महतो ने प्रेस वार्ता में बोले सुनिए पूरी रिपोर्ट.....
Sunil Kumar journalist
JLKM के नेता जयराम महतो ने प्रेस वार्ता में बोले सुनिए पूरी रिपोर्ट.....
More news from झारखंड and nearby areas
- अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, एसडीपीओ के नेतृत्व में झुमरीतिलैया में अभियान अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, एसडीपीओ के नेतृत्व में झुमरीतिलैया में अभियान1
- कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोनिया में बीती अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाने की सूचना।1
- बरही अनुमंडलीय अस्पताल में जानकी यादव का औचक निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी पर जताई कड़ी नाराजगी दलालों पर होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य सेवाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं: जानकी यादव1
- मुखिया चुनाव की तैयारी शुरू OBC महिलाओं को भी मिलेगा आरक्षण मुखिया चुनाव की तैयारी शुरू OBC महिलाओं को भी मिलेगा आरक्षण1
- कोडरमा जिला के सतगावां प्रखंड के मरचोई पंचायत में कन्या प्राथमिक विद्यालय कटहरा के 23वर्षो तक प्रधानाचार्य रहे अभय कुमार शर्मा को सेवा निवृत होने पर दी भावभीनी विदाई। 23 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक अभय कुमार शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई नमस्कार, आप देख रहे हैं झारखंड कोडरमा की खबरें। रिपोर्ट—कौशल पांडेय। कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रखंड के मरचोई पंचायत स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय कटहरा में लंबे समय तक बच्चों को शिक्षा देने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सहायक अध्यापक अभय कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अभय कुमार शर्मा 31 अगस्त 2026 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर का माहौल भावुक हो गया। कई छात्र-छात्राएं अपने प्रिय शिक्षक से विदाई लेते समय भावुक नजर आए। अभय कुमार शर्मा ने 14 दिसंबर 2003 को शिक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 23 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया। बच्चों से रहा खास लगाव बताया गया कि अभय कुमार शर्मा का बच्चों के प्रति विशेष लगाव था। वह विद्यालय आने वाले बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन बच्चों को भी स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते थे, जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं आ पाते थे। ऐसे बच्चों के घर जाकर उन्हें प्रेमपूर्वक विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना भी उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा। सहकर्मियों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने कहा कि उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान देता था। अतिथियों ने की सराहना विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मर्चोई संकुल प्रभारी सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहिद सलिल तथा विशिष्ट अतिथि शिशिर कुमार मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने अभय कुमार शर्मा के 23 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके अनुभव, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने साझा की यादें कार्यक्रम में सहायक अध्यापक नवलेश पाण्डेय, मनोज कुमार एवं रविंद्र रजक, मध्य विद्यालय ईटाय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा सहित संतोष कुमार, राधा कुमारी, सुधीर कुमार, विकास कुमार और अनिल कुमार समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने अभय कुमार शर्मा के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षक के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त कीं। करीब 23 वर्षों तक बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने के बाद अभय कुमार शर्मा सरकारी सेवा से विदा हो गए। लेकिन उनके द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन निश्चित रूप से लंबे समय तक उनकी यादों में बना रहेगा। सतगावां से कौशल पांडेय की रिपोर्ट, झारखंड कोडरमा की खबरें।1
- नाबालिक बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप पिता गिरफ्तार .....1
- लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार कोडरमा बाजार। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बेटी को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बताया गया कि डर के कारण पीड़िता और उसकी मां ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में पीड़िता की मां ने अपने मायके वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद बुधवार को परिजनों के साथ दोनों कोडरमा थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। मामला दोबारा सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार कोडरमा बाजार। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बेटी को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बताया गया कि डर के कारण पीड़िता और उसकी मां ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में पीड़िता की मां ने अपने मायके वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद बुधवार को परिजनों के साथ दोनों कोडरमा थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। मामला दोबारा सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- काजू के पेड़ से झूलता मिला 16 वर्षीय किशोरी का संदेहास्पद शव, दोपहर से गायब थी रिया; पुलिस जांच में जुटी काजू के पेड़ से झूलता मिला 16 वर्षीय किशोरी का संदेहास्पद शव, दोपहर से गायब थी रिया; पुलिस जांच में जुटी तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरी में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 16 वर्षीया किशोरी का शव संदेहास्पद परिस्थिति में काजू के पेड़ से झूलता हुआ मिला। मृतका की पहचान खिजुरी गांव निवासी सहदेव तुरी की पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शव खिजुरी चौक से लगभग आधा किलोमीटर दूर सलैया मोड़ के पास झाड़ियों के बीच स्थित एक काजू के पेड़ से किशोरी के ही दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। शाम को राहगीरों की नजर पड़ने पर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि रिया दोपहर तक घर पर ही थी, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सलैया मोड़ के पास उसका शव मिलने की खबर आई। घटना की सूचना पर तुरंत पहुंची तिसरी थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। तिसरी थाना के सबइंस्पेक्टर मो मूसा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी; हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।2