logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री ने लिया बुंदेली स्वाद का आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के पारंपरिक खान-पान संस्कृति की सराहना करते हुए इसे सेहत के लिए भी उत्तम बताया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बुंदेलखंड के पारंपरिक मोटे अनाज (Millets) से बने व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ज्वार, बाजरा, मक्का की रोटी न केवल ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि हमारी प्राचीन आहार पद्धति का गौरव भी है। थाली में परोसा गया बुंदेलखंड का वैभव मुख्यमंत्री की थाली में बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से मेथी और चने की भाजी, कड़ी पकौड़ा, दही बड़े, पारंपरिक स्वाद के साथ बिजोरे, कचरिया, बरी की सब्जी और प्रसिद्ध महेरी, खीचला, पापड़, मंगोड़ी और गुजराती नमकीन, चिरौंजी की बर्फी, आम-नींबू का अचार और ताजगी से भरपूर आम का पना शामिल थे। उन्होंने कहा कि बुंदेली व्यंजन केवल स्वाद में ही बेमिसाल नहीं हैं, बल्कि यह पाचन की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है। ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाज स्वास्थ्य का आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना ’’वोकल फॉर लोकल’’ के संकल्प को मजबूत करता है। बुंदेलखंड के ये व्यंजन इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी का प्रतीक हैं। बुंदेली कलाकारों एवं वाद्य यंत्र की प्रस्तुति की मुख्यमंत्री ने की सराहना, गले लगा थपथपाई पीठ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर जिले के प्रवास के दौरान बुंदेली संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींच लिया। स्थानीय बुंदेली कलाकारों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कलाकारों ने राई, बधाई एवं अन्य लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें ढोलक, नगड़िया, बांसुरी, मंजीरा और अन्य पारंपरिक बुंदेली वाद्य यंत्रों की धुनें गूंज उठी। मनमोहक प्रस्तुतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मन मोह लिया। उन्होंने कलाकारों को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाकर सराहना की।

4 hrs ago
user_News reporter
News reporter
Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
0a6f611c-68eb-41fc-a2c9-cf8678fb5dbe

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सागर के जेरई स्थित ज्ञानवीर यूनीवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में।
    1
    मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सागर के जेरई स्थित ज्ञानवीर यूनीवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में।
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खुरई में बेटियों को लगाया जा रहा HPV का टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान
    1
    खुरई में बेटियों को लगाया जा रहा HPV का टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    8 hrs ago
  • सागर जेरई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, भविष्य के वकीलों द्वारा तैयार किए गए मूक कोर्ट का किया अवलोकन, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, बुंदेली स्वाद का लिया आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी By MP15NEWSMPCG नीरज वैद्यराज पत्रकार  07582888100
    2
    सागर जेरई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, भविष्य के वकीलों द्वारा तैयार किए गए मूक कोर्ट का किया अवलोकन, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, बुंदेली स्वाद का लिया आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी
By MP15NEWSMPCG
नीरज वैद्यराज पत्रकार 
07582888100
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद
    2
    सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीना रिफायनरी रोड पर हड़कल पार गांव के पास किया कंपनी की एक फोर व्हीलर गाड़ी आनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए आप देख सकते हैं गाड़ी का क्या हाल हो गया गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    2
    बीना रिफायनरी रोड पर हड़कल पार गांव के पास किया कंपनी की एक फोर व्हीलर गाड़ी  आनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए आप देख सकते हैं गाड़ी का क्या हाल हो गया गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by User3213
    1
    Post by User3213
    user_User3213
    User3213
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में भाई ने भाई के सिर पर पाइप से किया हमला, गंभीर घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भाई ने भाई के सिर पर पाइप से किया हमला, गंभीर घायल,  पुलिस ने मामला किया दर्ज
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • LIVE: सागर जिले में आयोजित ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
    1
    LIVE: सागर जिले में आयोजित ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.