logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराधी नहीं जो शंकर भगवान का खून कर दूंगी।सावन के तीसरे सोमवार देर रात गाजीपुर से जल चढ़ाने आई बिटिया परेशान।पुलिसवाले बोले वाराणसी की आईडी दिखाओं तब जल चढ़ाओ.गाजीपुर की रहने वाली हूं,वाराणसी की आईडी कहाँ से दिखाऊँ। काशी विश्वनाथ मंदिर से,रोते हुए व्यथा सुनाया है? #viralpost #shiv #UPPolice

1 hr ago
user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अपराधी नहीं जो शंकर भगवान का खून कर दूंगी।सावन के तीसरे सोमवार देर रात गाजीपुर से जल चढ़ाने आई बिटिया परेशान।पुलिसवाले बोले वाराणसी की आईडी दिखाओं तब जल चढ़ाओ.गाजीपुर की रहने वाली हूं,वाराणसी की आईडी कहाँ से दिखाऊँ। काशी विश्वनाथ मंदिर से,रोते हुए व्यथा सुनाया है? #viralpost #shiv #UPPolice

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राम मंदिर चढ़ावा पर जगद्गुरु ने कांग्रेस अध्यक्ष के कथन का किया समर्थन राजेश सरकार प्रयागराज। बीजेपी के छोटे-बड़े नेता और मंत्री केवल संपत्ति बनाने में लगे हैं... ये सड़ गए... सब भ्रष्ट हैं... कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा है कि राम मंदिर में ₹50 का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है वह बिल्कुल सही कहा है। यह सत्य किंतु कटु बोल जगद्गुरु परमहंस आचार्य जी के हैं, जो उन्होंने मीडिया से एक साक्षात्कार में कहा है।
    1
    राम मंदिर चढ़ावा पर जगद्गुरु ने कांग्रेस अध्यक्ष के कथन का किया समर्थन
राजेश सरकार 
प्रयागराज। बीजेपी के छोटे-बड़े नेता और मंत्री केवल संपत्ति बनाने में लगे हैं... ये सड़ गए... सब भ्रष्ट हैं...
कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा है कि राम मंदिर में ₹50 का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है वह बिल्कुल सही कहा है। यह सत्य किंतु कटु बोल जगद्गुरु परमहंस आचार्य जी के हैं, जो उन्होंने मीडिया से एक साक्षात्कार में कहा है।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ऋषिकेश में उफान पर चंद्रभागा नदी, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी कई वाहन पानी में फंसे, लगातार बारिश से बढ़ी लोगों की चिंता प्रयागराज उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई वाहन पानी की चपेट में आकर फंस गए। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। लगातार बारिश के चलते प्रशासन और स्थानीय लोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
    1
    ऋषिकेश में उफान पर चंद्रभागा नदी, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
कई वाहन पानी में फंसे, लगातार बारिश से बढ़ी लोगों की चिंता
प्रयागराज 
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई वाहन पानी की चपेट में आकर फंस गए।
नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
लगातार बारिश के चलते प्रशासन और स्थानीय लोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • घूरी में चक डंप का फाटक बंद, डूबा 500 बीघा धान किसानों ने लगाई यस डी एम बारा से गुहार प्रयागराज तहसील बारा विकास खंड जसरा के अंतर्गत ग्राम सभा घूरी में रात हुई भारी बारिश के बाद किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। खेत में बने चक डंप का फाटक बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे लगभग 500 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि फाटक की चाबी चोरी हो गई है। हर साल इस फाटक को खोलकर पानी निकाला जाता था। किसानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक पानी नहीं निकला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। इधर पीड़ित किसानों ने एसडीएम बारा से मांग की है कि नहर विभाग को निर्देश देकर फाटक खुलवाया जाए। इधर किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान ना हुआ तो हमलोग जल्द आंदोलन करेंगे
    1
    घूरी में चक डंप का फाटक बंद, डूबा 500 बीघा धान किसानों ने लगाई यस डी एम बारा से गुहार
प्रयागराज तहसील बारा विकास खंड जसरा के अंतर्गत ग्राम सभा घूरी में रात हुई भारी बारिश के बाद किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। खेत में बने चक डंप का फाटक बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे लगभग 500 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि फाटक की चाबी चोरी हो गई है। हर साल इस फाटक को खोलकर पानी निकाला जाता था। किसानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक पानी नहीं निकला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। इधर पीड़ित किसानों ने एसडीएम बारा से मांग की है कि नहर विभाग को निर्देश देकर फाटक खुलवाया जाए। इधर किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान ना हुआ तो हमलोग जल्द आंदोलन करेंगे
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुंडेरा गांव के स्थानीय लोंगो का फूटा गुस्सा,जनता के घरों में घुस रहा सीवर का बदबूदार गंदा पानी प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर मुण्डेरा गांव के रहने वाले सैंकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन। मामला शहर पश्चिमी विधानसभा का है जहां के विधायक हैं माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह जी, इनके क्षेत्र की जनता का हाल हो रहा है बेहाल। प्रयागराज शहर के मुंडेरा गांव मोहल्ले के सैकड़ों स्थानीय लोंगो ने बारिश के पानी से जलभराव और सीवर का गंदा प्रदूषित पानी घुसा लोगों के घरों के अंदर,अपनी मांगों को लेकर आज़ पत्थर गिरिजा घर स्थित धरना स्थल पर सभी स्थानीय लोग इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। सपा के स्थानीय नेताओं सर्व श्री मयंक यादव जोंटी, तारिक सईद अज्जू, प्रमोद यादव उर्फ़ बच्चा, लाल चंद्र कुशवाहा, विनय यादव आदि के नेतृत्व में आये सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों सहित मोहल्ले वासियों ने बताया की बीती रात हुई तेज बारिश के चलते सैकड़ों लोंगो के घरों में पानी भर गया। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के पानी के साथ ही घरों में सीवर का भी पानी भी उल्टे घरों में फैला हुआ है। नगर आयुक्त को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसे जोनल प्रभारी सौरभ यादव ने लेते हुए,आये हुए लोंगो को समस्याओ के निराकरण का आश्वासन देते हुए समाधान किए जाने की घोषणा की। धरना स्थल पर मौजूद सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अमर नाथ मौर्य,जान्टि रविन्द्र यादव एडवोकेट आदि नेताओं ने भाजपा सरकारपर आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ रूपये भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गए जबकि शहर वासियो को जलभराव से निजात तक नहीं मिली है। सपा नेताओं ने कहा कि समस्या का निदान शीघ्र न कराया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता दान बहादुर मधुर,वजीर खां,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी, जीत राज हेला, सचिन श्रीवास्तव, सऊद अहमद, मो हामिद, एस पी पाण्डेय, सौरभ रामा,शिव यादव,जय भारत एडवोकेट,आदि सहित सैकड़ों प्रभावित शहर वासी गण मौजूद रहे। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार, प्रयागराज।
    1
    मुंडेरा गांव के स्थानीय लोंगो का फूटा गुस्सा,जनता के घरों में घुस रहा सीवर का बदबूदार गंदा पानी
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर मुण्डेरा गांव के रहने वाले सैंकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन। मामला शहर पश्चिमी विधानसभा का है जहां के विधायक हैं माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह जी, इनके क्षेत्र की जनता का हाल हो रहा है बेहाल।
प्रयागराज शहर के मुंडेरा गांव मोहल्ले के सैकड़ों स्थानीय लोंगो ने बारिश के पानी से जलभराव और सीवर का गंदा प्रदूषित पानी घुसा लोगों के घरों के अंदर,अपनी मांगों को लेकर आज़ पत्थर गिरिजा घर स्थित धरना स्थल पर सभी स्थानीय लोग इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। सपा के स्थानीय नेताओं सर्व श्री मयंक यादव जोंटी, तारिक सईद अज्जू, प्रमोद यादव  उर्फ़ बच्चा, लाल चंद्र कुशवाहा, विनय यादव आदि के नेतृत्व में आये सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों सहित मोहल्ले वासियों ने बताया की बीती रात हुई तेज बारिश के चलते सैकड़ों लोंगो के घरों में पानी भर गया। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के पानी के साथ ही घरों में सीवर का भी पानी भी उल्टे घरों में फैला हुआ है।
नगर आयुक्त को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसे जोनल प्रभारी सौरभ यादव ने लेते हुए,आये हुए लोंगो को समस्याओ के निराकरण का आश्वासन देते हुए समाधान किए जाने की घोषणा की।
धरना स्थल पर मौजूद सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अमर नाथ मौर्य,जान्टि रविन्द्र यादव एडवोकेट आदि नेताओं ने भाजपा सरकारपर आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ रूपये भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गए जबकि शहर वासियो को जलभराव से निजात तक नहीं मिली है।
सपा नेताओं ने कहा कि समस्या का निदान शीघ्र न कराया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता दान बहादुर मधुर,वजीर खां,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी, जीत राज हेला, सचिन श्रीवास्तव, सऊद अहमद, मो हामिद, एस पी पाण्डेय, सौरभ रामा,शिव यादव,जय भारत एडवोकेट,आदि सहित सैकड़ों प्रभावित शहर वासी गण मौजूद रहे।
पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार, प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। इससे निचले और कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह नैनी में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 76 सेंटीमीटर बढ़कर 78.58 मीटर पहुंच गया। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.47 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर बढ़ा। छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.15 मीटर रहा, जहां 74 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। खतरे का निशान 84.734 मीटर है। दोनों नदियां अभी इससे काफी नीचे बह रही हैं, लेकिन लगातार बढ़ोतरी से संगम क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। बड़े हनुमान मंदिर के पास गंगा का पानी मात्र एक मीटर दूर पहुंच गया है। अधिकारी बताते हैं कि अगर यही रफ्तार रही तो मंगलवार को पानी मंदिर तक पहुंच सकता है। सिंचाई विभाग के अनुसार, ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों के निवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने की अपील की है। सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। प्रशासन बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट मोड पर रखे हुए है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मानसून सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। इससे निचले और कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह नैनी में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 76 सेंटीमीटर बढ़कर 78.58 मीटर पहुंच गया। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.47 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर बढ़ा। छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.15 मीटर रहा, जहां 74 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई।

खतरे का निशान 84.734 मीटर है। दोनों नदियां अभी इससे काफी नीचे बह रही हैं, लेकिन लगातार बढ़ोतरी से संगम क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। बड़े हनुमान मंदिर के पास गंगा का पानी मात्र एक मीटर दूर पहुंच गया है। अधिकारी बताते हैं कि अगर यही रफ्तार रही तो मंगलवार को पानी मंदिर तक पहुंच सकता है।

सिंचाई विभाग के अनुसार, ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों के निवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने की अपील की है। सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं।

प्रशासन बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट मोड पर रखे हुए है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मानसून सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • नाग पंचमी पर पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब नाग पंचमी पर पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब प्रयागराज। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को बाबा पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। जल चढ़ाने और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा और भीड़ व्यवस्था की निगरानी करते रहे। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई, ताकि महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने का प्रयास लगातार जारी रहा। नाग पंचमी के अवसर पर बाबा पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और महादेव के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा को दर्शाया।
    1
    नाग पंचमी पर पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
नाग पंचमी पर पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रयागराज। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को बाबा पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।
जल चढ़ाने और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा और भीड़ व्यवस्था की निगरानी करते रहे। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई, ताकि महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने का प्रयास लगातार जारी रहा।
नाग पंचमी के अवसर पर बाबा पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और महादेव के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा को दर्शाया।
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • *बारिश में गरीब का जर्जर मकान भरभराकर गिरा, परिवार हुआ बेघर* *कौशाम्बी जनपद* चरवा थाना क्षेत्र के नेवादा ब्लॉक अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान एक गरीब परिवार का जर्जर खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया लेकिन घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया मकान गिरने के बाद अवधेश उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे बेघर हो गए हैं मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल अपने परिवार के साथ इसी कच्चे मकान में रहते थे। सोमवार शाम लगातार बारिश के कारण मकान में सीलन बढ़ गई और अचानक मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले ही अवधेश अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई अवधेश मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल को दी गई लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई नहीं हो सकी अवधेश ने प्रशासन से बारिश से बचाव के लिए तत्काल सहायता तथा रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित परिवार की स्थिति का संज्ञान लेकर कब तक राहत और मदद पहुंचाते हैं।
    1
    *बारिश में गरीब का जर्जर मकान भरभराकर गिरा, परिवार हुआ बेघर*


 *कौशाम्बी  जनपद* चरवा थाना क्षेत्र के नेवादा ब्लॉक अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान एक गरीब परिवार का जर्जर खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया लेकिन घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया मकान गिरने के बाद अवधेश उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे बेघर हो गए हैं मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल अपने परिवार के साथ इसी कच्चे मकान में रहते थे। सोमवार शाम लगातार बारिश के कारण मकान में सीलन बढ़ गई और अचानक मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले ही अवधेश अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई अवधेश मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल को दी गई लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई नहीं हो सकी अवधेश ने प्रशासन से बारिश से बचाव के लिए तत्काल सहायता तथा रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित परिवार की स्थिति का संज्ञान लेकर कब तक राहत और मदद पहुंचाते हैं।
    user_Ritesh Singh
    Ritesh Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारिश ने करेली में मचाई आफत, घरों में घुसा पानी गौस नगर और गड्ढा कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, दूसरी मंजिल पर पहुंचे परिवार प्रयागराज। देर रात हुई तेज बारिश ने करेली इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। गौस नगर और गड्ढा कॉलोनी समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। गड्ढा कॉलोनी में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने पर कई परिवारों को दूसरी मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। जफीर की पुलिया के पास भी सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। पहले से खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जलभराव के चलते कई परिवार अपने ही घरों में कैद होकर रह गए। बारिश के बाद करेली क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जलभराव के हालात साफ नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में करेली क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है।
    1
    बारिश ने करेली में मचाई आफत, घरों में घुसा पानी
गौस नगर और गड्ढा कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, दूसरी मंजिल पर पहुंचे परिवार

प्रयागराज। देर रात हुई तेज बारिश ने करेली इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। गौस नगर और गड्ढा कॉलोनी समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। गड्ढा कॉलोनी में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने पर कई परिवारों को दूसरी मंजिल पर शरण लेनी पड़ी।
जफीर की पुलिया के पास भी सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। पहले से खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जलभराव के चलते कई परिवार अपने ही घरों में कैद होकर रह गए।
बारिश के बाद करेली क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जलभराव के हालात साफ नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में करेली क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • लोकेशन —प्रयागराज प्रयागराज के बाघंबरी रोड के कुम्हार गढ़वा महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन स्कूल के सामने का ये हाल है ,यहां थोड़ी सी बारिश होती है तो जल भराव हो जाता है लोगों के घरों में पानी भर जाता है,कारण यह है कि यहां की नालियां और सड़के कई वर्षों से नहीं बनी हैं जो कि पूरी तरह टूट चुकी हैं जिसके कारण नालियों की सफाई अच्छी तरह नहीं हो पाती है इसी जल भराव से होकर छोट छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है,यहां कभी कोई नगर निगम के अधिकारी या सभासद भी देखने नहीं आते आते तब हैं जब चुनाव आता है।
    1
    लोकेशन —प्रयागराज
प्रयागराज के बाघंबरी रोड के कुम्हार गढ़वा महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन स्कूल के सामने का ये हाल है ,यहां थोड़ी सी बारिश होती है तो जल भराव हो जाता है लोगों के घरों में पानी भर जाता है,कारण यह है कि यहां की नालियां और सड़के कई वर्षों से नहीं बनी हैं जो कि पूरी तरह टूट चुकी हैं जिसके कारण नालियों की सफाई अच्छी तरह नहीं हो पाती है इसी जल भराव से होकर छोट छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है,यहां कभी कोई  नगर निगम के अधिकारी या सभासद भी देखने नहीं आते
आते तब हैं जब चुनाव आता है।
    user_अंबुज श्रीवास्तव
    अंबुज श्रीवास्तव
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.