logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कारगिल शहीदों को नमन: 3000 KM की साइकिल यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे शिवम्, श्रीराम के आशीर्वाद से रचेगा विश्व कीर्तिमान अयोध्या। कारगिल शहीदों की स्मृति में 3000 किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा लेकर निकले युवा साइक्लिस्ट शिवम् पटेल रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या पहुंचने पर शिवम् पटेल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक सफर नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह यात्रा सफल होगी और वे विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और कारगिल शहीदों के सम्मान को समर्पित है। महज 20 वर्षीय शिवम् पटेल, जो बी.कॉम फाइनल ईयर के छात्र हैं, माउंटेन साइक्लिंग (एमटीबी) में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वर्ष 2016, 2018 और 2019 में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके शिवम् ने 1 नवंबर 2022 से 2023 तक 28,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पूरी कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा उन्होंने साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। साथ ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में काला पत्थर (एवरेस्ट क्षेत्र) तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। यह यात्रा उनके पैतृक गांव करौता (महाराजगंज) से शुरू होकर कारगिल तक जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 3000 किलोमीटर है। आगे यह यात्रा मिगला और जिंगला मोटरेबल पास तक पूर्ण होगी। अयोध्या में इस ऐतिहासिक यात्रा को जियो स्पार डेवलपर का सहयोग प्राप्त हुआ। कंपनी के प्रबंध निदेशक तुषार गोयल ने शिवम् के इस साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा देश की असली ताकत है और ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा देते हैं। इस अवसर पर जियो स्पार डेवलपर परिवार की ओर से प्रबंध निदेशक तुषार गोयल, दिव्या गोयल (निदेशक), योगेश जांगिड़, आशीष सैनी, शरद श्रीवास्तव, संतोष यादव सहित समस्त टीम के सदस्य उपस्थित रहे। शिवम् पटेल की यह यात्रा न केवल कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त अभियान बनती जा रही है।

2 hrs ago
user_शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
Local Politician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कारगिल शहीदों को नमन: 3000 KM की साइकिल यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे शिवम्, श्रीराम के आशीर्वाद से रचेगा विश्व कीर्तिमान अयोध्या। कारगिल शहीदों की स्मृति में 3000 किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा लेकर निकले युवा साइक्लिस्ट शिवम् पटेल रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या पहुंचने पर शिवम् पटेल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक सफर नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह यात्रा सफल होगी और वे विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और कारगिल शहीदों के सम्मान को समर्पित है। महज 20 वर्षीय शिवम् पटेल, जो बी.कॉम फाइनल ईयर के छात्र हैं, माउंटेन साइक्लिंग (एमटीबी) में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वर्ष 2016, 2018 और 2019 में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके शिवम् ने 1 नवंबर 2022 से 2023 तक 28,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पूरी कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा उन्होंने साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। साथ ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में काला पत्थर (एवरेस्ट क्षेत्र) तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। यह यात्रा उनके पैतृक गांव करौता (महाराजगंज) से शुरू होकर कारगिल तक जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 3000 किलोमीटर है। आगे यह यात्रा मिगला और जिंगला मोटरेबल पास तक पूर्ण होगी। अयोध्या में इस ऐतिहासिक यात्रा को जियो स्पार डेवलपर का सहयोग प्राप्त हुआ। कंपनी के प्रबंध निदेशक तुषार गोयल ने शिवम् के इस साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा देश की असली ताकत है और ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा देते हैं। इस अवसर पर जियो स्पार डेवलपर परिवार की ओर से प्रबंध निदेशक तुषार गोयल, दिव्या गोयल (निदेशक), योगेश जांगिड़, आशीष सैनी, शरद श्रीवास्तव, संतोष यादव सहित समस्त टीम के सदस्य उपस्थित रहे। शिवम् पटेल की यह यात्रा न केवल कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त अभियान बनती जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या* अंबेडकर नगर (अकबरपुर)। मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्याअंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है।मृतक बच्चों की पहचान महरुआ निवासी नियाज की पत्नी के पुत्र शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई है। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा !!
    1
    *अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या*
अंबेडकर नगर (अकबरपुर)।
मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्याअंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है।मृतक बच्चों की पहचान महरुआ निवासी नियाज की पत्नी के पुत्र शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई है। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा !!
    user_शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
    शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
    Local Politician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    1
    अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा गोसाईगंज/अयोध्या गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    1
    लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा 
गोसाईगंज/अयोध्या 
गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई।
सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर 4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    1
    झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर  4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।। अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    1
    किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।।
अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है। @⁨all⁩
    1
    अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है।
@⁨all⁩
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई (#हापुड़) लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही। अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई 
(#हापुड़) 
लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। 
हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है।
एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 
लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही।
अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    11 hrs ago
  • अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग (जौनपुर खेतासराय) शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए सपने बताते चलें कि शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास कल शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के मुताबिक जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग 
(जौनपुर खेतासराय)
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए सपने 
बताते चलें कि शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास कल शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी।
जानकारी के मुताबिक जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.