जोधपुर के युवा फोटोग्राफर हार्दिक घोष 'परशुराम पुरस्कार' से सम्मानित, चिकित्सा के साथ फोटोग्राफी में लहराया परचम जोधपुर। 20 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित 16वें परशुराम पुरस्कार समारोह में शहर के युवा फोटोग्राफर हार्दिक घोष को उनकी विशिष्ट कलात्मक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में घोष को फोटोग्राफी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। हार्दिक घोष ने अपनी प्रतिभा के दम पर बहुत ही कम उम्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अब तक उनके द्वारा खींची गई 200 से अधिक तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा और स्वीकृत किया जा चुका है। उनकी झोली में 1 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक, 2 राष्ट्रीय रजत पदक और 1 अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक सहित 10 से अधिक देशों के प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं। विशेष रूप से, कोरोना महामारी के दौरान उनके द्वारा ली गई तस्वीरों ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। घोष ने आपदा के उस दौर को एक मानवीय और अलग नजरिए से अपने कैमरे में कैद किया, जिसे विश्व प्रसिद्ध कंपनी 'निकोन इंडिया' ने न केवल प्रकाशित किया, बल्कि कई बड़ी पत्रिकाओं और प्रदर्शनियों में भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनून को पेशेवर रूप देने के लिए हार्दिक ने P.A.P.A एकेडमी से प्रोफेशनल फोटोग्राफी का डिप्लोमा प्राप्त किया है, जहाँ उन्होंने इस विधा की तकनीकी बारीकियां सीखीं। कला के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ हार्दिक समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे जोधपुर के एक निजी अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कला और सेवा के इस अनूठे संगम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- पचपदरा रिफाइनरी में आग: मौके पर पहुंची कई दमकल, काबू पाने की कोशिश जारी राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना था, वहां एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया। आग लगते ही मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने में जुट गईं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन हर पहलू की जांच में लगा हुआ है।2
- पचपदरा में पीएम मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित आज रिफाइनरी में आग लगने के कारण कार्यक्रम स्थगित, सभी विभागों को दी जा रही तत्काल सूचना1
- बालोतरा के पचपदरा क्षेत्र में 21 तारीख हो होने वाले उद्घाटन रिफाइनरी एक हिस्से में आग *उद्घाटन से एक दिन पहले सोमवार दोपहर 2 बजे बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी के एक हिस्से में आग लग गई। 21 तारीख को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकार्पण करने के लिए चल रही तैयारियों के बीच आज 20 तारीख को रिफाइनरी में अचानक आग लग गई जहां अब तक तीस फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हे * **1
- पाली-पाली अधिकमास नगर परिक्रमा की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय कथा व्यास की गली में संरक्षक पंडित शम्भूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आयोजित हुई । सर्वसम्मति से संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संयोजक पं. शभूलाल शर्मा, सचिव कैलाश टवानी, कोषाध्यक्ष शातिलाल मंडोरा, कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास, संरक्षक संत सुरजनदास महाराज, सोनाराम पटेल, मदन राठौड़, भीमराज भाटी, परामर्षदाता जोराराम पटेल, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल, रामरतन बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल खेतावत, विजयराज सोनी, अंबालाल सोलंकी, देवीलाल सांखला, सुरेष काबरा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी , नरेन्द्र माच्छर, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र बजाज, श्याम अरोड़ा चुने गए। इसी तरह 2026 नगर परिक्रमा के ध्वज प्रमुख गिरीराज अरोड़ा, भोजनशाला स्टोर इंचार्ज हुक्मीचंद कच्छवाहा, कार्यालय सह सचिव पीयूष शर्मा, भजन संध्या प्रमुख राकेश लिम्बा व नेमीचंद देवड़ा, संयुक्त सचिव अरविंद गुप्ता, भोजन कुपन प्रमुख इंचार्ज नवरतन गर्ग व राजेश बिंदल विष्णु गुप्ता प्रचार हेतु सुनील लोहिया दिनेश हेड़ा को नियुक्त किया गया। प्रवक्ता राकेश लिम्बा ने बताया कि बैठक में पिछली बार की अधिकमास नगर परिक्रमा के आय-व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष कैलाश टवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी अनुमोदना सभी पदाधिकारियों ने की। टवाणी पिछले 28 वर्षो से कोषाध्यक्ष का भार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से देख रहे थे! उन्होंने नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष शातिलाल सोनी को कार्यभार सुपूर्द कर इस परिक्रमा में उनके साथ रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक पंडित शंभुलाल शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह ने कहां की सस्था की स्थापना को 50 वा गोल्डन जुबली वर्ष होने के कारण नगर परिक्रमा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन- धन से सहयोग देने और अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। सचिव टवानी ने अपने सम्बोधन में कहां की इस बार ऐतिहासिक परिक्रमा निकाली जाएगी । संस्था का रजिस्ट्रेशन पाली अधिकमास धरमार्थ सेवा संस्थान के नाम से करवाकर इसी बेनर तले इस बार की यह 18 वी परिक्रमा आयोजित होगी। ज्ञातव्य रहे की हर 3 साल मे एक बार अधिकमास आता है । हिन्दू धर्म और शास्त्रों अनुसार अधिकमास के समय जितना हो सके दान पूर्ण करके लाभ लेने का विधान है इसका फल दानदाता को अगले जन्म मे प्राप्त होता है। सभी भक्तगणो से तन मन धन से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अधिकमास नगर परिक्रमा की तारीख का मुहूर्त पंडित शम्भूलाल द्रारा निकाल कर सभी को अवगत कराया जायेगा । रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली1
- Post by Praveen singh od4
- पाली,मनीष राठौड़।शहर के प्रसिद्ध लाखोटिया तालाब में पिछले तीन दिनों से चल रहा तलाशी अभियान आज सुबह एक दुखद अंत पर समाप्त हुआ। तालाब के तीसरे हिस्से में सिंधी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक संजय खुशलानी का शव तैरता हुआ मिला। युवक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय खुशलानी तीन दिन पहले अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसी बीच, लाखोटिया तालाब के बाहर संजय की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। बाइक मिलने के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से पिछले दो दिनों से तालाब में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह तालाब के तीसरे भाग में युवक का शव पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शिनाख्त होने पर मृतक की पहचान संजय खुशलानी के रूप में हुई। ### **पुलिस की कार्रवाई जारी** घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया: शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण **पानी में डूबनाबताया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगामी जांच की जाएगी। युवक की मौत की खबर मिलते ही सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *बाड़मेर CDU यूनिट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है, यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कल प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित है और आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.1