Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज जंतर-मंतर का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया, जहाँ देश के भविष्य यानी छात्रों की आवाज बुलंद करने के लिए सोनम वांगचुक बैठे हैं। छात्रों के हक और न्याय की इस आवाज को और मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल भी सोनम वांगचुक का साथ देने जंतर-मंतर पहुँचे।
SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
आज जंतर-मंतर का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया, जहाँ देश के भविष्य यानी छात्रों की आवाज बुलंद करने के लिए सोनम वांगचुक बैठे हैं। छात्रों के हक और न्याय की इस आवाज को और मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल भी सोनम वांगचुक का साथ देने जंतर-मंतर पहुँचे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई के बिलग्राम में पंकज मोबाइल शॉप पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर की पेशकश की जा रही है। दुकान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास उपलब्ध AI Plus 4G मोबाइल सेट बहुत ही अच्छा चलता है। जिस किसी भी भाई को यह फोन चाहिए, वह पंकज मोबाइल शॉप से संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही, अभी फोन करने या खरीदने पर ग्राहकों को एक विशेष ऑफर भी दिया जाएगा।1
- हरदोई के नगर पंचायत पाली में स्कूली बच्चों को निकलने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ बच्चों के आने-जाने और रास्ते से निकलने में बहुत सी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उन्हें भारी असुविधा से जूझना पड़ रहा है।1
- हरदोई के पाली थाना परिसर में आगामी सावन मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने की। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और आपसी समन्वय जैसे विभिन्न विषयों पर सुझाव मांगे। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा। इस बैठक में पूर्व प्रधान सर्वेंद्र अग्निहोत्री, सभासद मुकेश गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, रजनीश गुप्ता समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे।1
- हरदोई के पाली में पुलिस ने बुधवार की रात छापा मारकर गर्रा नदी से अवैध रूप से सीप निकालकर तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाबरपुर गांव के पास गर्रा नदी किनारे नदी से निकाली गई सीप से भरी बोरियां लादकर बेचने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक इरफान अहमद ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बाबरपुर गांव की एक आटा चक्की से तराजू मंगाकर जब बरामद सीप का वजन कराया, तो 30 बोरियों में भरी प्रतिबंधित सीप का कुल वजन 18 कुंटल 33 किलो 863 ग्राम निकला। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पाली के किलकिली गांव निवासी गुड्डू और मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र निवासी रिजवान के रूप में हुई है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कई दिनों से गर्रा नदी से सीप निकालकर बोरियों में इकट्ठा कर रहे थे और उसे बेचने के लिए ले जाने की फिराक में थे। उनके पास सीप निकालने या उसके व्यापार से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। पाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद की गई सीप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।1
- हरदोई में स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और थाना सांडी की संयुक्त पुलिस टीम ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए इन अभियुक्तों के पास से छीना गया एक अदद मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।1
- हरदोई में स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और थाना सांडी की संयुक्त पुलिस टीम ने लूट की वारदात से जुड़े तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इन आरोपियों के पास से छीना गया एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शाहाबाद के अंतर्गत आने वाली पाली पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से गर्रा नदी से निकाली गई 18 कुंटल प्रतिबंधित सीप बरामद की है। अवैध रूप से की जा रही इस तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दोनों तस्करों को अपने हत्थे चढ़ा लिया है।1
- हरदोई जिले के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के भरखनी विकास खंड स्थित ग्राम अनंगपुर के पीएम श्री संविलियन विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए विद्यालय के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित और प्रेरणादायी विद्यालयी वातावरण उपलब्ध कराना ही उनका संकल्प है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार जताया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार द्विवेदी ने अनंगपुर विद्यालय को गोद लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं में उनकी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस गरिमामयी अवसर पर खंड विकास अधिकारी अशोक द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी', ग्राम प्रधान जयराम सिंह, क्षेत्रीय प्रधानगण, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विद्यालय के तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।3
- Post by Surender Singh1