कटिहार के मधुरा में मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन,इल्म, अमन और भाईचारे का शानदार पैग़ाम। कटिहार जिले के मधुरा गांव में शनिवार, 7 फरवरी को मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस का भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह इल्मी व रूहानी जलसा जामिया कादरिया रिज़विया मदरसा के तत्वावधान में तथा पूरे गांव के सामूहिक सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य समाज में इल्म की रोशनी फैलाना, नैतिक मूल्यों को मज़बूत करना, अमन-ओ-भाईचारे को बढ़ावा देना और सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ जागरूकता पैदा करना रहा। जलसे में मौजूद उलेमा-ए-किराम ने अपने असरदार बयानात के ज़रिए लोगों को सच्चाई, इंसानियत और सब्र के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। “जहाँ इल्म की बात होती है, वहाँ अंधेरे टिक नहीं पाते, जो सीख ले अदब-ए-ज़िंदगी, वही समाज को राह दिखाते।” कार्यक्रम का सबसे यादगार और भावनात्मक क्षण मदरसे के बच्चों की दस्तारबंदी (पगड़ी-पोशी) रहा। इस अवसर पर दो बच्चों को कारी-ए-क़ुरआन बनने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए दस्तार पहनाई गई। इस दृश्य ने न सिर्फ़ अभिभावकों बल्कि पूरे इलाके को गर्व और खुशी से भर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध उलेमा और शायरों ने अपनी शिरकत से जलसे को खास बना दिया। गुजरात से आए इंटरनेशनल शायर इस्लाम शब्बीर बरकाती, बिनोदपुर के मुफ्ती मोइनुद्दीन चतुर्वेदी, पटना के मुफ्ती हसन रज़ा नूरी, कोलकाता के मौलाना सैफुल्लाह अलिमी और भागलपुर के मशहूर शायर शम्श तबरेज़ भागलपुरी ने अपने बयान और शायरी से श्रोताओं को खूब प्रभावित किया। इसके अलावा कटिहार जिला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मक़ामी उलेमा, इमाम, हाफ़िज़-ए-क़ुरआन और शोअरा मौजूद रहे, जिन्होंने समाज को जोड़ने और सुधार की राह दिखाने वाला संदेश दिया। “मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इंसान है तो सीखे पहले इंसान बनना।” आयोजन को लेकर पूरे मधुरा और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल रहा। दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों की भारी भीड़ ने इस कॉन्फ्रेंस को ऐतिहासिक बना दिया। बेहतरीन व्यवस्था, अनुशासन और आपसी सहयोग के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अंत में यह इल्मी और रूहानी जलसा दुआ, सलामती और अमन के पैग़ाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज की भलाई, देश में शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मास्टर ख़ोबैब रजा,मुफ्ती तारिक रजा,मुफ्ती अजहर रजा,मौलाना मसऊद रजा,मौलाना अहसन रजा,मौलाना मेराज आलम, पैक्स अध्यक्ष मामून रशीद,पूर्व मुखिया जाकिर हुसैन,मुखिया प्रतिनिधि मिनहाज आलम,सरपंच प्रतिनिधि मतिउर रहमान,डॉक्डर मोहसिन रजा,फैजान आलम,मुहम्मद नजीर,अनवर आलम,मुहम्मद नसीम,अजाबुल हक,आरिफ दुकानदार,शौकत आलम,इश्तियाक आलम,मास्टर जाकिर हुसैन,मुहम्मद कलाम,मुहम्मद मुजफ्फर आलम,शोएब अख्तर,मुहम्मद बाबुल,मुहम्मद पप्पू के साथ साथ गांव के सैकड़ों लोगों की मेहनत और सहयोग ने इन बड़ा कॉन्फ्रेंस को कामयाब बनाने में अपनी मुख्य जिम्मेदारी निभाई,
कटिहार के मधुरा में मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन,इल्म, अमन और भाईचारे का शानदार पैग़ाम। कटिहार जिले के मधुरा गांव में शनिवार, 7 फरवरी को मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस का भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह इल्मी व रूहानी जलसा जामिया कादरिया रिज़विया मदरसा के तत्वावधान में तथा पूरे गांव के सामूहिक सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य समाज में इल्म की रोशनी फैलाना, नैतिक मूल्यों को मज़बूत करना, अमन-ओ-भाईचारे को बढ़ावा देना और सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ जागरूकता पैदा करना रहा। जलसे में मौजूद उलेमा-ए-किराम ने अपने असरदार बयानात के ज़रिए लोगों को सच्चाई, इंसानियत और सब्र के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। “जहाँ इल्म की बात होती है, वहाँ अंधेरे टिक नहीं पाते, जो सीख ले अदब-ए-ज़िंदगी, वही समाज को राह दिखाते।” कार्यक्रम का सबसे यादगार और भावनात्मक क्षण मदरसे के बच्चों की दस्तारबंदी (पगड़ी-पोशी) रहा। इस
अवसर पर दो बच्चों को कारी-ए-क़ुरआन बनने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए दस्तार पहनाई गई। इस दृश्य ने न सिर्फ़ अभिभावकों बल्कि पूरे इलाके को गर्व और खुशी से भर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध उलेमा और शायरों ने अपनी शिरकत से जलसे को खास बना दिया। गुजरात से आए इंटरनेशनल शायर इस्लाम शब्बीर बरकाती, बिनोदपुर के मुफ्ती मोइनुद्दीन चतुर्वेदी, पटना के मुफ्ती हसन रज़ा नूरी, कोलकाता के मौलाना सैफुल्लाह अलिमी और भागलपुर के मशहूर शायर शम्श तबरेज़ भागलपुरी ने अपने बयान और शायरी से श्रोताओं को खूब प्रभावित किया। इसके अलावा कटिहार जिला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मक़ामी उलेमा, इमाम, हाफ़िज़-ए-क़ुरआन और शोअरा मौजूद रहे, जिन्होंने समाज को जोड़ने और सुधार की राह दिखाने वाला संदेश दिया। “मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इंसान है तो सीखे पहले इंसान बनना।” आयोजन को लेकर पूरे मधुरा और आसपास के इलाकों
में उत्साह का माहौल रहा। दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों की भारी भीड़ ने इस कॉन्फ्रेंस को ऐतिहासिक बना दिया। बेहतरीन व्यवस्था, अनुशासन और आपसी सहयोग के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अंत में यह इल्मी और रूहानी जलसा दुआ, सलामती और अमन के पैग़ाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज की भलाई, देश में शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मास्टर ख़ोबैब रजा,मुफ्ती तारिक रजा,मुफ्ती अजहर रजा,मौलाना मसऊद रजा,मौलाना अहसन रजा,मौलाना मेराज आलम, पैक्स अध्यक्ष मामून रशीद,पूर्व मुखिया जाकिर हुसैन,मुखिया प्रतिनिधि मिनहाज आलम,सरपंच प्रतिनिधि मतिउर रहमान,डॉक्डर मोहसिन रजा,फैजान आलम,मुहम्मद नजीर,अनवर आलम,मुहम्मद नसीम,अजाबुल हक,आरिफ दुकानदार,शौकत आलम,इश्तियाक आलम,मास्टर जाकिर हुसैन,मुहम्मद कलाम,मुहम्मद मुजफ्फर आलम,शोएब अख्तर,मुहम्मद बाबुल,मुहम्मद पप्पू के साथ साथ गांव के सैकड़ों लोगों की मेहनत और सहयोग ने इन बड़ा कॉन्फ्रेंस को कामयाब बनाने में अपनी मुख्य जिम्मेदारी निभाई,
- कटिहार में नुजहत बानो हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 20 जनवरी को बलिया बेलौन में हुई इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की कहानी चौंकाने वाली है। एसपी शिखर चौधरी ने खुलासा किया कि नुजहत बानो की शादी महज छह महीने पहले सिकंदर से हुई थी। वह सिकंदर की दूसरी पत्नी थी जबकि पहली पत्नी दिल्ली में रहती है। एसपी ने बताया कि पहली पत्नी ने अपने पिता मोहम्मद जब्बार के साथ मिलकर नुजहत को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके लिए शूटर मोहम्मद तौसीफ को सवा दो लाख रुपये की सुपारी दी गई। टेक्निकल सर्विलांस और अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए मोहम्मद जब्बार और शूटर तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे हत्याकांड से जुड़े हर एंगल की जांच कर रही है।1
- भाजपा ने कटिहार में अल्पसंख्यक मोर्चा को दी नई मजबूती, रफीक अंसारी बने जिला मंत्री AnnuIndian24News | कटिहार भारतीय जनता पार्टी ने कटिहार जिले में संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। जिला अध्यक्ष मो. इफ्तेखार राय की अगुवाई में जारी इस नई टीम में कई सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के इस विस्तार से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। घोषित पदाधिकारियों की सूची में मो. इफ्तेखार राय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सरदार नवमीत सिंह, अमानत हुसैन, अकबर अली, हरभजन सिंह, अकीलुर रहमान और इसरार मंसूरी को स्थान दिया गया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी मो. सरवर आलम और सरदार अमरजीत सिंह को सौंपी गई है। इसके साथ ही मंत्री पद पर डॉ. सईद अनवर, गुरुदत्त सिंह, रुसतम आलम, मोहम्मद रफीक अंसारी, सहनवाज आलम और मो. आसिफ को मनोनीत किया गया है। वहीं संगठन को मजबूत वित्तीय और डिजिटल दिशा देने के लिए मो. समीर को कोषाध्यक्ष तथा सज्द आलम को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नवनियुक्त जिला मंत्री मोहम्मद रफीक अंसारी ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना होगा। जिला अध्यक्ष मो. इफ्तेखार राय ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सक्रिय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रिपोर्ट: AnnuIndian24News | कटिहार1
- बीते 29 नवंबर को कोरहा नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। उस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने अपनी दुकानें नहीं हटाईं। इसके बाद 4 दिसंबर को कार्यपालक पदाधिकारी शहनवाज रजा के नेतृत्व में दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और बुलडोजर से कई दुकानों को हटाया गया, लेकिन तब भी कुछ खास लोगों की दुकानों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। कोढ़ा हाईस्कूल के मुख्य गेट के समीप मुख्य पार्षद की लस्सी-दही की दुकान भी अतिक्रमण के दायरे में होने के बावजूद उस समय छोड़ दी गई थी। इस मुद्दे को लेकर जब जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी अपने अंचल निरीक्षण के दौरान कोढ़ा पहुंचे, तब पत्रकारों ने अतिक्रमण में भेदभाव को लेकर सवाल उठाए। पत्रकारों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्रवाई के दौरान कुछ खास लोगों की दुकानों को नहीं हटाया गया। इस पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने साफ शब्दों में आश्वासन दिया कि एनएच-31 के किनारे चाहे कोई भी व्यक्ति हो—खास हो या आम—यदि उसने अतिक्रमण किया है तो उसकी दुकान निश्चित रूप से हटाई जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा एक पत्र जारी किया गया, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार प्रद्युम्न सिंह यादव तथा कोढ़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) को एनएच-31 के किनारे लगे सभी अतिक्रमणों को हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में आज 8 फरवरी को कोढ़ा अंचल अधिकारी संजीव कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी शहनवाज रजा के नेतृत्व में पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, कोढ़ा अपर प्रभारी कुणाल कुमार तथा भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में एनएच-31 के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि अतिक्रमण के मामले में अब किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सरकारी भूमि व राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- दिनदहाड़े खेत में महिला से अपराध! पूर्णिया के मक्के के खेत में दुष्कर्म से हड़कंप (विकल्प – ज्यादा स्ट्रॉन्ग CTR) 👉 दिनदहाड़े दरिंदगी: पूर्णिया में मक्के के खेत में महिला से दुष्कर्म 👉 खेत बना अपराध स्थल! पूर्णिया में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म #PurniaNews #BiharNews #BreakingNews #Mirganj #CrimeNews #WomenSafety #DaylightCrime #MaizeField #PoliceAction #JusticeForVictim #KosiNews #HindiNews #BiharCrime1
- Post by RaisAlam1
- जल्द से जल्द Tre 4.0 की बहाली रिलीज़ करे शिक्षा विभाग1
- Post by Mukesh Kumar1
- कटिहार जिला के बलिया बेलौन थाना पुलिस द्वारा हत्या कांड का उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त मो0 जफर उर्फ जबार एवं उनके सहयोगी गिरफ्तार तथा घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद। जानकारी देते हुए शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कटिहार I1
- #देश में NEET छात्रा मामले पर मचे बवाल के बीच दरभंगा से आई झकझोर देने वाली खबर, 6 साल की मासूम से दरिंदगी... #रेप के बाद बच्ची की बेहरमी से कर दी गयी हत्या... #दरभंगा में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर आरोपियों को फांसी देने की कर रहे हैं मांग.... #बिहार1