Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस की कीमत बढ़ाने के बादफूड वेंडरो ने उपभोक्ताओं की जेब पर किया हमला तरुण जोशी राजसमंद कामर्शियल गैस की बढ़ी कीमते अब सीधा उपभोक्ताओं की जेब पर हमला कर रही है। कमर्शियल गैस में ₹500 रुपए की वृद्धि के बाद कांकरोली जिला मुख्यालय पर विट्ठल विलास बाग के पास खड़े रहने वाले फूड वेंडर ने ₹10 प्रति प्लेट के हिसाब से दामों में बढ़ोतरी की है। जबकि केवल ₹5 की वृद्धि से ही यह घाटा पूरा हो सकता था। लेकिन वेंडरो ने इस आपदा में भी अवसर तलाश लिया। दुकान का किराया, लाइट का बिल,पानी का बिल, नहीं लगने के बावजूद ₹10 प्रति प्लेट बढ़ोतरी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है।
Tarun Joshi, Rajsamand
गैस की कीमत बढ़ाने के बादफूड वेंडरो ने उपभोक्ताओं की जेब पर किया हमला तरुण जोशी राजसमंद कामर्शियल गैस की बढ़ी कीमते अब सीधा उपभोक्ताओं की जेब पर हमला कर रही है। कमर्शियल गैस में ₹500 रुपए की वृद्धि के बाद कांकरोली जिला मुख्यालय पर विट्ठल विलास बाग के पास खड़े रहने वाले फूड वेंडर ने ₹10 प्रति प्लेट के हिसाब से दामों में बढ़ोतरी की है। जबकि केवल ₹5 की वृद्धि से ही यह घाटा पूरा हो सकता था। लेकिन वेंडरो ने इस आपदा में भी अवसर तलाश लिया। दुकान का किराया, लाइट का बिल,पानी का बिल, नहीं लगने के बावजूद ₹10 प्रति प्लेट बढ़ोतरी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मेनार में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन, धार्मिक कार्यक्रमों में उमड़ा आस्था का सैलाब उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के मेनार गांव में ब्रह्म सागर की पाल पर स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव, इच्छापूर्ण हनुमान एवं हनुमान नगर खेड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गांव के प्रेम शंकर रामावत ने बताया की आचार्य अंबालाल शर्मा, अजय नागदा एवं शंकरलाल चौबीसा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान हुए। पंचमुखी हनुमान मंदिर शुभ मुहूर्त में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, कलश व ध्वजादंडारोहण हुआ। इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में कलश स्थापना व छप्पन भोग का आयोजन हुआ। नीलकंठ महादेव मंदिर में शिखर पर कलश व ध्वजा चढ़ाई गई। इसके साथ ही मंदिर में नवग्रह, गणेशजी व कार्तिकेयजी की मूर्तियां भी स्थापित की गईं। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद अंबामाता नोहरा में विशाल महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें मेनार सहित आसपास के दर्जनों गांवों और मालवा क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया1
- बिहार में मिड-डे मील खाने के बाद कई मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल से सीधे अस्पताल पहुंचे बच्चे 💔 बिहार में एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल पढ़ने गए मासूम बच्चे अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चों के खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई में भारी लापरवाही बरती गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है — आखिर कब तक मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ ऐसा खिलवाड़ होता रहेगा? ⚠️ बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन पर फिर उठे सवाल। “मासूमों की ज़िंदगी से खिलवाड़ बंद हो… क्योंकि स्कूल शिक्षा का मंदिर है, लापरवाही का नहीं।” 💔 “सच की सबसे तेज़ आवाज — Rajasthan Nishpaksh News”1
- न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन जिला पाली1
- बाली फालना मार्ग पर कार की ऊंट से टक्कर, तीन घायल, ऊंट की मौत बाली-फालना मार्ग पर कार की ऊंट से टक्कर, तीन घायल, ऊंट की मौत बाली फालना बाली-फालना सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाली अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, कार फालना से बाली की ओर आ रही थी। घायलों की पहचान बिस्मिल्लाह बानो (50), मोहम्मद आवेश (28) और रुस्तम (25) के रूप में हुई है। पीएमओ डॉ. भरत टेलर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद आवेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। बाद में क्रेन की सहायता से मृत ऊंट को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई बार रोड लाइटें बंद रहती हैं, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।3
- शिक्षा, पर्यावरण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित था स्व. किशोर जी खीमावत का व्यक्तित्व शिक्षा, पर्यावरण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित था स्व. किशोर जी खीमावत का व्यक्तित्व खीमेल। स्वर्गीय श्री किशोर जी खीमावत साहब की 14वीं पुण्यतिथि पर Samarpan Foundation एवं खीमेल विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रकाश चौधरी, प्राचार्य अर्जुन सिंह राव, नंद किशोर सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने स्व. खीमावत के शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर जुनेद टाक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में “हरित क्रांति” विषय पर विशेष पोस्टर विद्यालय को भेंट किया गया तथा स्व. खीमावत के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।2
- फालना में एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है फालना में एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। 70 वर्षीय बाबूलाल गर्ग ने इस संबंध में फालना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, यह घटना 5 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे हुई। बाबूलाल गर्ग ने अपनी हीरो होंडा स्पे०फरो मोटरसाइकिल (नंबर आरजे 22 एसजे 5658) को नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी के पास खड़ा किया था।1
- पाली के बाली मार्ग पर देर रात एक कार अचानक ऊंट से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए और ऊंट की मौके पर मौत हो गई। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे रेफर किया गया है।1
- पाली के रानी उपखंड के माण्डल गाँव के एक स्कूल में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। यह कार्यक्रम रानी उपखण्ड अधिकारी और स्थानीय भामाशाह की मौजूदगी में जीव सेवा व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समर्पण फाउंडेशन, विद्यालय परिवार और छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया, ऐसी पहल भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।3
- तेज तर्रार सुप्रीम कोर्ट के वकील महोदय ,हर मुद्दे पर खुल के राय नहीं देते साथ भी खड़े हो जाते है1