logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी नगर//- सावन के पावन महीने में 12 अगस्त को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सावन में लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण सावन के पावन महीने में 12 अगस्त को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिल रही है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा की अद्भुत स्थिति देखने को मिलेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है। वहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। ग्रहण को सीधे आंखों से देखने के बजाय विशेष सुरक्षा वाले चश्मे का उपयोग करना चाहिए। सावन में होने वाला यह सूर्य ग्रहण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

12 hrs ago
user_राशि निषाद
राशि निषाद
Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

कटनी नगर//- सावन के पावन महीने में 12 अगस्त को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सावन में लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण सावन के पावन महीने में 12 अगस्त को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिल रही है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा की अद्भुत स्थिति देखने को मिलेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है। वहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। ग्रहण को सीधे आंखों से देखने के बजाय विशेष सुरक्षा वाले चश्मे का उपयोग करना चाहिए। सावन में होने वाला यह सूर्य ग्रहण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां ने उठाए गंभीर सवाल दुकान के अंदर फंदे पर मिला विवेक यादव का शव, मां का आरोप—सूचना मिलने से कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां ने उठाए गंभीर सवाल दुकान के अंदर फंदे पर मिला विवेक यादव का शव, मां का आरोप—सूचना मिलने से पहले ही कर दिया गया अंतिम संस्कार कटनी। पन्ना मोड़ क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला रहस्य बन गया है। मृतक विवेक यादव का शव बीते सप्ताह एक दुकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद अब मृतक की मां सुशीला यादव ने बेटे की मौत की परिस्थितियों, घटना की सूचना देने में हुई देरी और जल्द अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को आसपास के दुकानदारों को एक दुकान से दुर्गंध आने का एहसास हुआ। दुकान के शटर के बाहर खून जैसा द्रव्य दिखाई देने की बात भी सामने आई। इसके बाद दुकान मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया, जहां विवेक यादव का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार शव कई घंटे पुराना बताया जा रहा था। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पन्ना मोड़ में रहते हैं, जबकि विवेक की मां सुशीला यादव पिछले कई वर्षों से रीवा में अलग रह रही हैं। मां का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी 3 अगस्त को अन्य लोगों के माध्यम से मिली। उनका दावा है कि जब तक वह कटनी पहुंच पातीं, उससे पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां ने सवाल उठाया है कि उन्हें घटना की जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई और उनके कटनी पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार करने की क्या वजह थी। उन्होंने बेटे की मौत की परिस्थितियों और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, मौत की पूरी परिस्थितियां क्या थीं और मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले ने युवक की मौत के साथ-साथ घटना की सूचना और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    4
    कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां ने उठाए गंभीर सवाल
दुकान के अंदर फंदे पर मिला विवेक यादव का शव, मां का आरोप—सूचना मिलने से
कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां ने उठाए गंभीर सवाल
दुकान के अंदर फंदे पर मिला विवेक यादव का शव, मां का आरोप—सूचना मिलने से पहले ही कर दिया गया अंतिम संस्कार
कटनी। पन्ना मोड़ क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला रहस्य बन गया है। मृतक विवेक यादव का शव बीते सप्ताह एक दुकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद अब मृतक की मां सुशीला यादव ने बेटे की मौत की परिस्थितियों, घटना की सूचना देने में हुई देरी और जल्द अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को आसपास के दुकानदारों को एक दुकान से दुर्गंध आने का एहसास हुआ। दुकान के शटर के बाहर खून जैसा द्रव्य दिखाई देने की बात भी सामने आई। इसके बाद दुकान मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया, जहां विवेक यादव का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार शव कई घंटे पुराना बताया जा रहा था।
मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पन्ना मोड़ में रहते हैं, जबकि विवेक की मां सुशीला यादव पिछले कई वर्षों से रीवा में अलग रह रही हैं। मां का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी 3 अगस्त को अन्य लोगों के माध्यम से मिली। उनका दावा है कि जब तक वह कटनी पहुंच पातीं, उससे पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मां ने सवाल उठाया है कि उन्हें घटना की जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई और उनके कटनी पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार करने की क्या वजह थी। उन्होंने बेटे की मौत की परिस्थितियों और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, मौत की पूरी परिस्थितियां क्या थीं और मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले ने युवक की मौत के साथ-साथ घटना की सूचना और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शासकीय स्कूल में पढ़ाई की जगह स्मार्ट टीवी पर चले फिल्मी गाने, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप *💥जिला कटनी से ज्योति तिवारी 💥* बरही तहसील के बरनमहगवा हाई सेकेंडरी स्कूल का मामला क्लास में शिक्षकों की गैरमौजूदगी में छात्रों ने जमकर किया डांस ने दिए जांच के आदेश, लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई* कटनी। कटनी जिले की बरही तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बरनमहगवा से शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन की पोल खोलता एक मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर विद्यालय समय के दौरान क्लासरूम में लगे स्मार्ट एलईडी टीवी पर तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाकर छात्र-छात्राओं द्वारा डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। *शिक्षकों की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा* जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान संबंधित कक्षा में कोई भी शिक्षक या जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए छात्रों ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई स्मार्ट एलईडी टीवी पर पढ़ाई के बजाय फिल्मी गाने चला दिए और बेखौफ होकर थिरकते नजर आए। डिजिटल शिक्षा के नाम पर शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर स्कूलों में स्मार्ट संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की अनदेखी और लापरवाही के चलते ये उपकरण पढ़ाई के बजाय मनोरंजन का साधन बनते दिख रहे हैं। *पालकों में आक्रोश, DEO ने दिए जांच के निर्देश* घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है। पालकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को बेहतर भविष्य और पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूल भेजते हैं, लेकिन शिक्षकों की इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। *"मामला संज्ञान में आया है, जांच के निर्देश दिए गए हैं"* मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एस. एन. पांडे ने बताया कि बरनमहगवा हाई सेकेंडरी स्कूल का वीडियो संज्ञान में लिया गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि शिक्षकों या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शासकीय स्कूल में पढ़ाई की जगह स्मार्ट टीवी पर चले फिल्मी गाने, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

*💥जिला कटनी से ज्योति तिवारी 💥*
बरही तहसील के बरनमहगवा हाई सेकेंडरी स्कूल का मामला
क्लास में शिक्षकों की गैरमौजूदगी में छात्रों ने जमकर किया डांस
ने दिए जांच के आदेश, लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई*
कटनी। कटनी जिले की बरही तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बरनमहगवा से शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन की पोल खोलता एक मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर विद्यालय समय के दौरान क्लासरूम में लगे स्मार्ट एलईडी टीवी पर तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाकर छात्र-छात्राओं द्वारा डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
*शिक्षकों की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा*
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान संबंधित कक्षा में कोई भी शिक्षक या जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए छात्रों ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई स्मार्ट एलईडी टीवी पर पढ़ाई के बजाय फिल्मी गाने चला दिए और बेखौफ होकर थिरकते नजर आए।
डिजिटल शिक्षा के नाम पर शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर स्कूलों में स्मार्ट संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की अनदेखी और लापरवाही के चलते ये उपकरण पढ़ाई के बजाय मनोरंजन का साधन बनते दिख रहे हैं।
*पालकों में आक्रोश, DEO ने दिए जांच के निर्देश*
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है। पालकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को बेहतर भविष्य और पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूल भेजते हैं, लेकिन शिक्षकों की इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
*"मामला संज्ञान में आया है, जांच के निर्देश दिए गए हैं"*
मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एस. एन. पांडे ने बताया कि बरनमहगवा हाई सेकेंडरी स्कूल का वीडियो संज्ञान में लिया गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि शिक्षकों या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अमित शाह इस देश के कानून धर्म के हिसाब से नहीं संविधान के हिसाब से होना चाहिए देश का संविधान
    1
    अमित शाह इस देश के कानून धर्म के हिसाब से नहीं संविधान के हिसाब से होना चाहिए देश का संविधान
    user_Javahar raidas
    Javahar raidas
    Farmer बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लाल पहाड़ी में अवैध मुरुम व परिवन है जारी, बरगवां व संजय नगर में भी है अवैध खनन बरगंवा में लाल पहाड़ी की छाती छलनी:माधवनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चल रहा अवैध मुरुम खनन, खनिज विभाग पर उठे सवाल बरगंवा। शहर के बीचों-बीच स्थित लाल पहाड़ी क्षेत्र में कथित रूप से अवैध मुरुम खुदाई और परिवहन का बड़ा खेल खुलेआम चल रहा है।संजय नगर और थाने के पीछे व बरगवां में मुरुम का अवैध खनन हो रहा वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां दिन के उजाले में मजदूर लगाकर मुरुम की खुदाई की जा रही है, फिर उसे एक स्थान पर इकट्ठा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से दूसरे स्थानों पर डंप किया जा रहा है, जहां से आगे ट्रकों द्वारा बड़े पैमाने पर परिवहन की तैयारी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से लेकर देर रात तक ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। लाल पहाड़ी से निकाली जा रही मुरुम को पहले अस्थायी रूप से जमा किया जाता है और फिर चरणबद्ध तरीके से अन्य स्थानों तक पहुंचाया जाता है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पूरे मामले में संगठित तरीके से अवैध खनन और परिवहन का नेटवर्क सक्रिय है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि खनिज विभाग की नजरों के सामने शहर के बीचों-बीच यह गतिविधि कैसे संचालित हो रही है? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो मौके पर पहुंचकर कुछ ही घंटों में पूरे मामले की वास्तविकता सामने ला सकता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी है। क्षेत्रवासियों ने यह भी चिंता जताई है कि लाल पहाड़ी में लगातार हो रही खुदाई से पर्यावरणीय नुकसान, भूमि क्षरण और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र के समीप इस प्रकार की गतिविधियां प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना यह होगा कि खनिज विभाग और जिला प्रशासन लाल पहाड़ी में चल रहे इस कथित अवैध मुरुम कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह खेल आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। स्थानीय लोग मामले की उच्च स्तरीय जांच, मौके का निरीक्षण और अवैध परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा अन्य वाहनों की जांच की मांग कर रहे हैं।
    1
    लाल पहाड़ी में अवैध मुरुम व परिवन है जारी, बरगवां व संजय नगर में भी है अवैध खनन
बरगंवा में लाल पहाड़ी की छाती छलनी:माधवनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चल रहा अवैध मुरुम खनन, खनिज विभाग पर उठे सवाल
बरगंवा। शहर के बीचों-बीच स्थित  लाल पहाड़ी क्षेत्र में कथित रूप से अवैध मुरुम खुदाई और परिवहन का बड़ा खेल खुलेआम चल रहा है।संजय नगर और थाने के पीछे व बरगवां में मुरुम का अवैध खनन हो रहा वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां दिन के उजाले में मजदूर लगाकर मुरुम की खुदाई की जा रही है, फिर उसे एक स्थान पर इकट्ठा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से दूसरे स्थानों पर डंप किया जा रहा है, जहां से आगे ट्रकों द्वारा बड़े पैमाने पर परिवहन की तैयारी की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से लेकर देर रात तक ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। लाल पहाड़ी से निकाली जा रही मुरुम को पहले अस्थायी रूप से जमा किया जाता है और फिर चरणबद्ध तरीके से अन्य स्थानों तक पहुंचाया जाता है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पूरे मामले में संगठित तरीके से अवैध खनन और परिवहन का नेटवर्क सक्रिय है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि खनिज विभाग की नजरों के सामने शहर के बीचों-बीच यह गतिविधि कैसे संचालित हो रही है? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो मौके पर पहुंचकर कुछ ही घंटों में पूरे मामले की वास्तविकता सामने ला सकता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी है।
क्षेत्रवासियों ने यह भी चिंता जताई है कि लाल पहाड़ी में लगातार हो रही खुदाई से पर्यावरणीय नुकसान, भूमि क्षरण और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र के समीप इस प्रकार की गतिविधियां प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
अब देखना यह होगा कि खनिज विभाग और जिला प्रशासन लाल पहाड़ी में चल रहे इस कथित अवैध मुरुम कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह खेल आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। स्थानीय लोग मामले की उच्च स्तरीय जांच, मौके का निरीक्षण और अवैध परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा अन्य वाहनों की जांच की मांग कर रहे हैं।
    user_Zahid Hussain Siddiquie NEWS H
    Zahid Hussain Siddiquie NEWS H
    Media Consultant कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज उमरिया। विकटगंज स्थित परफेक्ट पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। परफेक्ट पब्लिक स्कूल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज
परफेक्ट पब्लिक स्कूल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा विकटगंज
उमरिया। विकटगंज स्थित परफेक्ट पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
परफेक्ट पब्लिक स्कूल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    35 min ago
  • हर घर तिरंगा अभियान: जोबीकला, मड़ई और डिठवारा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम कटनी। "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सोमवार को जोबीकला, मड़ई और डिठवारा ग्रामों में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत सेक्टर कन्हवारा की नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों लोगों ने गांव के प्रमुख मार्गों पर मार्च करते हुए "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष आयोजित हो रहे "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसे हर घर तक पहुंचाना और उसके सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच विजय सिंह, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबीकला के प्राचार्य आर.के. पटेल, नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी, शिक्षक सत्येंद्र मौर्य, रमेश राय, रोजगार सहायक देवराज सिंह राठौर, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, रूपा बर्मन, राजकुमार त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया।
    4
    हर घर तिरंगा अभियान: जोबीकला, मड़ई और डिठवारा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम
कटनी। "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सोमवार को जोबीकला, मड़ई और डिठवारा ग्रामों में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत सेक्टर कन्हवारा की नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों लोगों ने गांव के प्रमुख मार्गों पर मार्च करते हुए "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष आयोजित हो रहे "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसे हर घर तक पहुंचाना और उसके सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच विजय सिंह, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबीकला के प्राचार्य आर.के. पटेल, नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी, शिक्षक सत्येंद्र मौर्य, रमेश राय, रोजगार सहायक देवराज सिंह राठौर, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, रूपा बर्मन, राजकुमार त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया।
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    रिपोर्टर Katni Nagar, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.