logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आग का गोला बनी पुलिस लाइन के पास ख़डी कार, दमकल कर्मियों ने मशक्क़त के बाद पाया काबू बहराइच। ज़िले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर ब्लॉक जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी की कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते देखते ही देखते कार आग के गोले मे तब्दील हो गयी। कार में आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार श्रावस्ती जनपद के इकौना ब्लॉक में राकेश वर्मा की ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनाती है। बहराइच से इकौना ब्लॉक जाते समय उनकी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया।

3 hrs ago
user_Arshad Quddus Reporter
Arshad Quddus Reporter
Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आग का गोला बनी पुलिस लाइन के पास ख़डी कार, दमकल कर्मियों ने मशक्क़त के बाद पाया काबू बहराइच। ज़िले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर ब्लॉक जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी की कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते देखते ही देखते कार आग के गोले मे तब्दील हो गयी। कार में आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार श्रावस्ती जनपद के इकौना ब्लॉक में राकेश वर्मा की ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनाती है। बहराइच से इकौना ब्लॉक जाते समय उनकी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील नानपारा में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित। डीएम ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई किया। डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र से आये सभी शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था कराई। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था कराई गई, जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील नानपारा में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित। डीएम ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई किया। डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र से आये सभी शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था कराई। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था कराई गई, जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चुनाव खत्म होते ही महंगाई ने फिर दिखाया अपना असली रंग। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है।#महंगाई #GasPriceHike #CommercialCylinder #LPGPrice #InflationIndia
    1
    चुनाव खत्म होते ही महंगाई ने फिर दिखाया अपना असली रंग।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है।#महंगाई
#GasPriceHike
#CommercialCylinder
#LPGPrice
#InflationIndia
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन निवासी राकेश कुमार वर्मा, जो श्रावस्ती के इकौना में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं, ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने के सामने पहुंची, उन्हें कार के अंदर असामान्य गर्मी महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकले। तभी अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत दोनों तरफ का यातायात रोक दिया, जिससे बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती अंदाजा शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
    3
    बहराइच शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन निवासी राकेश कुमार वर्मा, जो श्रावस्ती के इकौना में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं, ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने के सामने पहुंची, उन्हें कार के अंदर असामान्य गर्मी महसूस हुई।
शक होने पर उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकले। तभी अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत दोनों तरफ का यातायात रोक दिया, जिससे बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती अंदाजा शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 5 din Se pure gaon mein light nahin a rahi hai
    1
    5 din Se pure gaon mein light nahin a rahi hai
    user_Krishna Kashyap
    Krishna Kashyap
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हम इस गड्ढे में मंदिर बनवाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम विरोध कर रहे हैं प्रशासन से कोई सुनवाई नहीं मिल रही है
    1
    हम इस गड्ढे में मंदिर बनवाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम विरोध कर रहे हैं प्रशासन से कोई सुनवाई नहीं मिल रही है
    user_Parmod
    Parmod
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जेल रोड स्थित थाना साइबर क्राइम के ठीक सामने खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार का नंबर UP40M2868 है, जो आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    जेल रोड स्थित थाना साइबर क्राइम के ठीक सामने खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कार का नंबर UP40M2868 है, जो आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Gulam Mustafa
    Gulam Mustafa
    Court reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश (25) पुत्र रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे सवार रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गायघाट निवासी हिमांशु सोनी (20) पुत्र गुड्डू सोनी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाया गया, जहां से हिमांशु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रवि का मोतीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और शवों को मर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    2
    बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश (25) पुत्र रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे सवार रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गायघाट निवासी हिमांशु सोनी (20) पुत्र गुड्डू सोनी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाया गया, जहां से हिमांशु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रवि का मोतीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और शवों को मर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.