गोल्डन गर्ल अरुंधति चौधरी का बूंदी में भव्य स्वागत, ओलंपिक में गोल्ड जीतने का जताया संकल्प बूंदी, 6 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राजस्थान का गौरव बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का अपने गृह जिले बूंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया। अरुंधति चौधरी सबसे पहले शहर के टाउन हॉल पहुंचीं, जहां आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अरुंधति चौधरी का खुले वाहन में शहर के प्रमुख मार्गों से स्वागत जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत अरुंधति ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। अरुंधति चौधरी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया और लोगों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

- फ्लैट पर युवक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने की शिकायत कोटा।। कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक युवक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार ओम नामक युवक पिछले करीब 7-8 महीने से सूरजपोल गेट, गुमानपुरा स्थित खत्री क्रोकरी हाउस पर काम करता है। वहीं काम करने वाला मोहसिन खान, जो गथा फैक्ट्री क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है, भी उसके साथ काम करता है। बताया गया है कि दोनों युवकों को दुकान के मालिक द्वारा किसी काम से एक फ्लैट पर भेजा गया था। शिकायत में आरोप है कि फ्लैट पर मोहसिन खान ने ओम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ओम द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ओम ने किसी तरह अपने सेठ को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सेठ उसे वहां से लेकर आया। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी ओम की मां को मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर मोहसिन खान ने ओम की मां के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा ओम को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि धमकी से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। मामले को लेकर परिजनों ने उद्योग नगर थाने में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- SI भर्ती पुलिस फिजिकल के दौरान RAC ग्राउंड मे दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी फिसल कर घायल हो गया, कोटा युवक का एक पैर फेक्चर हो गया,,,अभ्यर्थी को मेडिकल कॉलेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है और ऑपरेशन किया जाना है, अभ्यर्थी अविनाश मीणा ग्राम बोरदा खातौली कोटा ग्रामीण का निवासी है, अभ्यर्थी अविनाश व उनके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से एक और मौका देने की मांग की है, पीड़ित अविनाश मीणा,अभ्यर्थी अभ्यर्थी के पिता3
- महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की मांग, जनवादी महिला समिति का दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन -कोटा से 21 कार्यकर्ताओं ने की शिरकत -10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन के समर्थन का ऐलान कोटा/ इटावा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। देशभर से हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि राजस्थान के कोटा जिले से अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष कामरेड रजनी शर्मा, कामरेड पुष्पा खींची और कामरेड रोशिया के नेतृत्व में 21 सदस्यीय टीम ने दिल्ली प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि इस दौरान कोटा की जिला अध्यक्ष कामरेड रजनी शर्मा और कामरेड पुष्पा खींची ने सभा को संबोधित किया। जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारियां देने की अपील जनवादी महिला समिति की केंद्रीय कमेटी ने सरकार को चेतावनी देते हुए 10 अगस्त 2026 को जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। समिति ने देशभर की महिलाओं से अपील की है कि वे संयुक्त मोर्चे के साथ मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिला और कर्मचारियों के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए गिरफ्तारियां दें। इन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में लिया भाग कोटा में भी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मजदूरों और किसानों के साथ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगी। दिल्ली प्रदर्शन में कोटा से रजनी शर्मा, पुष्पा खींची, रोशिया, मरियम, रहीसा बाई, नाजिया, संजीता बाई, रुकसाना, सोना, पप्पी बाई समेत 21 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।1
- नगर पालिका के सदस्य भाजपा के सरकार के सदस्य रावतभाटा तेंदुआ बस्ती मोदी जी बीजेपी के राज में नगर पालिका के सुविधा डॉक्टर सुरेश धाकड़ के साथ जय श्री राम1
- वाराणसी में बारिश से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कें, वाहन चालक गिर कर हो रहे चोटिल विकास का गुजरात मॉडल: वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का है: धार्मिक पर्यटन के नाम पर बाबा की नगरी और बिस्मिल्लाह खान के शहर का क्या हाल कर दिया है इन लोगों ने: अयोध्या से लेकर बनारस तक बड़े से लेकर छोटे से छोटे निर्माण कार्यों के लिए भी गुजराती कंपनियों को ठेके दिए गए हैं: तो फिर यही हश्र होना था...1