“भीषण गर्मी से पशु बेहाल, कौशांबी में पारा 44°C पार — एक गोवंश की मौत” कौशांबी: जनपद कौशांबी के कशिया पश्चिम ग्राम में गुरुवार को तेज गर्मी के कारण एक गोवंश की अचानक मौत हो गई। आज क्षेत्र में तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे इंसानों के साथ-साथ पशुओं की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को सूचना दी। संगठन के सिराथू पूर्वी प्रखंड के गौ रक्षक प्रमुख विकास कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोखराज थाना प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन बुलवाकर मृत गोवंश का गड्ढा खुदवाकर विधि-विधान से सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। 👉 अपील: इस भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी और छाया की उचित व्यवस्था करना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- ग्राम पंचायत देवघरपुर ब्लॉक सिराथू तहसील सिराथू जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश। ग्राम पंचायत देवघरपुर के आंगनवाड़ी मैं हैंडपंप का है यह हाल1
- प्रयागराजः फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदलपुर मलेथुआ गांव में एक 21 वर्षीय युवती रेखा का शव गुरुवार सुबह उसके घर के समीप पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले लाल बहादुर पटेल से मकान के विवाद की वजह बताते हुए उनके दोनों पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर की आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुटी हुई है। जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ जारी है। वहीं बरामद युवती के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए। साथ ही पुलिस के अधिकारियों के अलावा फील्ड यूनिट टीम घटित घटना स्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल किए, युवती की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह तो पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो पाएगा। हालांकि ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस की टीम प्रत्येक पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं।1
- रायबरेली के ऊँचाहार से एक शर्मनाक और हंगामेदार वीडियो सामने आया है, जिसने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दो युवक सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। मामूली बात और शराब का नशा मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। किसी बेहद मामूली बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। नशे की हालत में युवक मर्यादा भूलकर सड़क पर ही गुत्थम-गुत्थी करने लगे। तमाशबीन बने रहे लोग हैरानी की बात यह रही कि व्यस्त इलाका होने के बावजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। कुछ राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। नोट: सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। फिलहाल, वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच और युवकों की पहचान की कोशिशें तेज होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने ऐसे अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Devendra Kumar1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- ग्राम पंचायत देवघरपुर तहसील सिराथू ब्लॉक सिराथू जनपद कौशांबी में स्थित ग्राम देवखरपुर में आंगनवाड़ी का है यह हाल2