रीवा जिले के (मनगवां)हनुमंता के मनगवां में भव्य कथा आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 मार्च से शुरू होने जा रही इस दिव्य कथा को लेकर पूरे विंध्य क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रीवा जिले के (मनगवां)हनुमंता के मनगवां में भव्य कथा आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 मार्च से शुरू होने जा रही इस दिव्य कथा को लेकर पूरे विंध्य क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। हनुमंता (मनगवां) में 5 मार्च से 13 मार्च 2026 तक पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज की दिव्य कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया कि कथा स्थल पर भव्य पंडाल, सुसज्जित मंच, श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज रामानुजाचार्य परंपरा (रामकोट), मथुरा के कोठारीश्वर हैं और श्रीरामलला सदन देवस्थान ट्रस्ट का संचालन करते हैं। उनकी ओजस्वी वाणी, गूढ़ शास्त्रार्थ और सरल प्रस्तुति शैली उन्हें देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाती है। वे श्रीमद्भागवत, रामकथा और उपनिषदों के सिद्धांतों को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाते हैं। आयोजन समिति ने बताया कि यह कथा केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी संदेश देगी। कथा के साथ-साथ भजन संध्या, संत समागम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। एस एस. तिवारी ने बताया की हमने कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।” हनुमंता में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संत की कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार में सहभागी बनने की अपील की है।

- इंदौर में बड़ा हादसा, चोइथराम मंडी के गेट पर सीवर सफाई के दौरान तीन मजदूर अंदर फंसे, 2 की हुई मौत 1 को बाहर निकाला गया। नगर निगम के सफाई कर्मचारी करण और अजय टैंक में गिरे पाइप के टुकड़े को निकालने उतरे थे। जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत होने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुँच गई है। एक अन्य सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।1
- आप सभी को होलिका दहन की अनंत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं 🎉🎉🎉3
- रामपुर बाघेलान बेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों और मैनेजमेंट के बीच विवाद चरम सीमा पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार पैकिंग प्लांट में कार्यरत लगभग 300 मजदूर, जो पिछले 15–20 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं,। मजदूरों का आरोप है कि उनसे 18 से 22 घंटे तक लगातार काम कराया जाता है, जबकि न तो शिफ्ट सिस्टम लागू है और न ही तय नियमों के अनुसार ओवरटाइम दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर पिछले कुछ समय से श्रमिकों में आक्रोश बना हुआ था।1
- Post by Bablu Namdev1
- मऊगंज में चमचमाती सफेद कार का फिल्मी खेल, बुज़ुर्गों की कमाई पर खतरा, पहले बैंक की रेकी, परिचित बताकर गाड़ी में बैठाना,बातों में उलझाकर जेब काटना, और फरार हो जाना, पुलिस ने किया पर्दाफाश। दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.89650741301
- hathi ka aatank 🦣🐘1
- अमरपाटन - मैंहर रोड भोले ताम्रकार जी के घर के पास होली के बाड़े में किया गया होलिका दहन , जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल , गणेश ताम्रकार , समाजसेवी मनीष सिसोदिया ताम्रकार व अन्य लोगों ने जलाई बुराई की होली , होलिका दहन के बाद एक दूसरे ने गले मिल लगाया एक दूसरे को रंग , खेली सभी ने जमकर होली3
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल निवास पर सपरिवार विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गोकाष्ठ से निर्मित होलिका का दहन किया।1