Shuru
Apke Nagar Ki App…
साधु यादव जी का विशाल रोड शो सूर्यांश न्यूज़ 24 के माध्यम से दिखाया जा रहा है
Vinay kumar giri
साधु यादव जी का विशाल रोड शो सूर्यांश न्यूज़ 24 के माध्यम से दिखाया जा रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर में माननीय सांसद इकरा चौधरी की दमदार आवाज के साथ प्रेस कांफ्रेंस1
- *कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की सराहनीय पहल* *स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसिंग को जनसेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए आज दिनांक 07.09.2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस टीम ने बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी, भय, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है। बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी - बच्चों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। - पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों के संबंध में जागरूक किया गया। - बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। - किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। - बच्चों को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की गई। पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल पुलिस को जनता के बीच पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस उनकी अपनी है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस जब किसी बच्चे के पास सिर्फ पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि उसका हालचाल पूछने और उसकी परेशानी सुनने के लिए पहुंचती है, तो वर्दी का भय विश्वास में बदलता है और पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होती है। इस पहल से बच्चों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में आत्मबल और विश्वास भी बढ़ाता है। महुली पुलिस का संदेश पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नाम नहीं है। पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है—किसी की परेशानी सुनना, किसी डरे हुए व्यक्ति को भरोसा देना और किसी बच्चे को यह एहसास कराना कि वह अकेला नहीं है। थाना महुली पुलिस का प्रयास है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ संवेदनशील संवाद, सहयोग और विश्वास को भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस की सक्रियता से नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहयोग से बनता है।2
- चौकी परिसर में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार पुलिस चौकी परिसर में युवा नेता का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आने पर एसपी ने अड्डा बाजार चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिसमें उपनिरीक्षक अखिलेश यादव – चौकी प्रभारी, अड्डा बाजार उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़ कांस्टेबल प्रभार गौड़ कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार कांस्टेबल रामकृत यादव कांस्टेबल प्रशांत कुमार बताया जा रहा है कि चौकी परिसर में जन्मदिन समारोह से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद जांच कराई गई और प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाए जाने पर छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।1
- यूपी में बीजेपी के गढ़ में सरकार के नीतियों के खिलाफ बीजेपी के पक्के वोटर,UGC रोल बैक के नारे लगें..। यूपी में बीजेपी के गढ़ में सरकार के नीतियों के खिलाफ बीजेपी के पक्के वोटर,UGC रोल बैक के नारे लगें..।1
- गोरखपुर गोरक्षघाट हादसा: 2 अधिवक्ताओं की मौत, जिला अस्पताल के CMO-JE-AE पर केस | Gorakhpur News1
- गोरखपुर में बिना अनुमति रैली पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस से उलझने पर केस; 7 वाहन सीज, CO कैंपियरगंज का बयान गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में बिना अनुमति रैली निकालने को लेकर पुलिस और रैली में शामिल लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, जाम की स्थिति बनने पर रैली रोकने को कहा गया, जिसके बाद कुछ लोग पुलिस से उलझ गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर 6 बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर और नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे एक वाहन को सीज किया गया है। देखिए पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज की वीडियो बाइट। #GorakhpurNews #Gorakhpur #PPGanj #Campierganj #GorakhpurPolice #UPPolice #UPNews #BreakingNews #RallyNews #PoliceAction #GorakhpurNewsToday #UttarPradeshNews1
- छोटे लाल प्रजापति जी अंकुर पांडे जी और अन्य सभी साथियों के साथ महाकाल मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया1
- यूजीसी को लेकर आज गोरखपुर में गांधी प्रतिमा के सम्च्छ किया प्रदर्शन1
- *तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान* *दुकानदारों ने स्वयं सीमित किया फैलाव, बाजार में लौटी रौनक; आमजन का आवागमन हुआ सुगम* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए हैं, इसलिए दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनसहयोग से दिखने लगा सकारात्मक बदलाव - दुकानदारों ने पुलिस की अपील को समझते हुए अपना फैलाव काफी हद तक कम किया। - सड़क एवं आवागमन वाले स्थान अधिक खुले और व्यवस्थित नजर आए। - बाजार में लोगों का पैदल आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ। - वाहन चालकों एवं राहगीरों को अनावश्यक जाम और अवरोध से राहत मिली। - दुकानदारों एवं आमजन द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान किया गया। अतिक्रमण हटने से बाजार में लौटी रौनक अभियान का सबसे सुखद परिणाम यह देखने को मिला कि जहां पहले अनावश्यक फैलाव के कारण बाजार में भीड़ और अव्यवस्था दिखाई देती थी, वहीं अब दुकानों के सामने पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से बाजार अधिक खुला, व्यवस्थित और रौनकपूर्ण नजर आने लगा है। आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में पैदल चलना एवं आवश्यक खरीदारी करना अब पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है। महुली पुलिस की अपील अतिक्रमण हटाना केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। महुली पुलिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां दुकानदार का व्यापार भी चलता रहे और आम आदमी का रास्ता भी बाधित न हो। “दुकान के बाहर थोड़ा कम फैलाव, राहगीर के लिए थोड़ा ज्यादा रास्ता— इसी छोटे से सहयोग से पूरा बाजार बेहतर बन सकता है।” थाना महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से इसी प्रकार निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। “व्यवस्थित बाजार—सुगम आवागमन—सुरक्षित नागरिक।” थाना महुली पुलिस जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।4