logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Slug:- घर में घुसकर मेयर समर्थक को मारी गोली, हालत गंभीर, धनबाद में दहशत। Anchor:- धनबाद में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं। ताजा घटना में मेयर संजीव सिंह के समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को अपराधियों ने घर में घुसकर शुक्रवार की दसर शाम गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना सोनारडीह ओपी क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने शुभम यादव के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि शुभम को तीन गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शुभम को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के वक्त शुभम अपने दादा-दादी के साथ घर में मौजूद थे। इस वारदात के बाद मेयर समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। वहीं, सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी पुलिस और धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

3 hrs ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद,भू-धंसान इलाके में पहुंची कानूनी टीम, लोगों को मिली राहत की उम्मीद।
    1
    धनबाद,भू-धंसान इलाके में पहुंची कानूनी टीम, लोगों को मिली राहत की उम्मीद।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बाघमारा. (प्रेम कुमार). बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व जेबीसीसीआई सदस्य कामरेड एस के बक्शी की पुण्य तिथि शनिवार कों डुमरा गेस्ट हाऊस में मनाया गया. इस मौके पर बरोरा एवं ब्लॉक टू एरिया के यूनियन समर्थकों ने बक्शी दा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव ने कहा कि बख्शी दा के पुण्य तिथि आज संघर्ष दिवस के रूप में पूरे कोल इंडिया में मनाया जा रहा है. बख्शी दा अपने संघर्ष के बल पर सीटू और बीसीकेयू को आज इस मुकाम तक ले गए. अपने यूनियन के साथ साथ अन्य संगठन के लोग भी दादा को उच्च सम्मान देते थे. इस अवसर पर मुख्य रूप से बैद्यनाथ यादव, अनिल बाउरी, देवानंद राजभर, प्रताप वर्णवाल, धनंजय महतो, आशीष राय, फुलेंदर ठाकुर, दिलीप नोनिया, कैलाश महतो, राजाराम गहलोत, राजू मोहली, मनोज सेन समेत उपस्थित जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.
    1
    बाघमारा. (प्रेम कुमार). बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व जेबीसीसीआई सदस्य कामरेड एस के बक्शी की पुण्य तिथि शनिवार कों डुमरा गेस्ट हाऊस में मनाया गया. इस मौके पर बरोरा एवं ब्लॉक टू एरिया के यूनियन समर्थकों ने बक्शी दा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव ने कहा कि बख्शी दा के पुण्य तिथि आज संघर्ष दिवस के रूप में पूरे कोल इंडिया में मनाया जा रहा है. बख्शी दा अपने संघर्ष के बल पर सीटू और बीसीकेयू को आज इस मुकाम तक ले गए. अपने यूनियन के साथ साथ अन्य संगठन के लोग भी दादा को उच्च सम्मान देते थे. इस अवसर पर मुख्य रूप से बैद्यनाथ यादव, अनिल बाउरी, देवानंद राजभर, प्रताप वर्णवाल, धनंजय महतो, आशीष राय, फुलेंदर ठाकुर, दिलीप नोनिया, कैलाश महतो, राजाराम गहलोत, राजू मोहली, मनोज सेन समेत उपस्थित जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सदन में उस वक्त ठहाके गूंज उठे जब रवि किशन ने अपनी पत्नी को लेकर दिलचस्प किस्सा सुनाया 😄 उन्होंने कहा— “पत्नी पांव नहीं छूने देती, लेकिन जब वो गहरी नींद में होती है तब मैं छूता हूं…” साथ ही पत्नी को देवी और लक्ष्मी बताते हुए उनके साथ निभाने की बात भी कही ❤️ #RaviKishan #ViralStatement #Parliament #FunnyMoment #TrendingNews #IndianPolitics #ViralVideo #NewsUpdate #SocialMediaBuzz #RespectWomen #WifeRespect #IndianCulture #BreakingNews
    1
    सदन में उस वक्त ठहाके गूंज उठे जब रवि किशन ने अपनी पत्नी को लेकर दिलचस्प किस्सा सुनाया 😄
उन्होंने कहा— “पत्नी पांव नहीं छूने देती, लेकिन जब वो गहरी नींद में होती है तब मैं छूता हूं…”
साथ ही पत्नी को देवी और लक्ष्मी बताते हुए उनके साथ निभाने की बात भी कही ❤️
#RaviKishan #ViralStatement #Parliament #FunnyMoment #TrendingNews #IndianPolitics #ViralVideo #NewsUpdate #SocialMediaBuzz #RespectWomen #WifeRespect #IndianCulture #BreakingNews
    user_खबर की उड़ान
    खबर की उड़ान
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर में घुसकर संजीव सिंह समर्थक शुभम यादव नामक युवक को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारी घायल शुभम यादव का इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया इस घटना के संबंध में बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह चौधरी ने क्या कुछ कहाआइए जानते हैं रिपोर्ट में
    1
    सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर में घुसकर संजीव सिंह समर्थक शुभम यादव नामक युवक को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारी घायल शुभम यादव का इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया इस घटना के संबंध में  बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह चौधरी ने क्या कुछ कहाआइए जानते हैं रिपोर्ट में
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by ARBIND KUMAR
    1
    Post by ARBIND KUMAR
    user_ARBIND KUMAR
    ARBIND KUMAR
    Teacher चास, बोकारो, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • धनबाद में कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर जान लेवा हमला, मामले में आरोपी अब तक फरार; परिजनों ने मांगी सुरक्षा।
    1
    धनबाद में कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर जान लेवा हमला, मामले में आरोपी अब तक फरार; परिजनों ने मांगी सुरक्षा।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • इंसानों में तो इंसानियत नहीं बची है लेकिन अब जानवरों में ही इंसानियत बची है देखिए इस वीडियो में हैरान कर देगी की एक बंदर कैसे एक बच्चे को लटकता हुआ देखकर छलांग लगाकर बचा लेता है अब इस कलयुग में जानवरों में इंसान बस गय और इंसानों में जानवर बस गया यही है कलयुग
    1
    इंसानों में तो इंसानियत नहीं बची है लेकिन अब जानवरों में ही इंसानियत बची है देखिए इस वीडियो में हैरान कर देगी की एक बंदर कैसे एक बच्चे को लटकता हुआ देखकर छलांग लगाकर बचा लेता है अब इस कलयुग में जानवरों में इंसान बस गय और इंसानों में जानवर बस गया यही है कलयुग
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Lawyer चास, बोकारो, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.