Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगा में डूबने से तीन युवक बाल-बाल बचे, जल पुलिस की तत्परता से टला हादसा, वाराणसी: अहिल्याबाई घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू किया। आरक्षी कुमार गौरव ने बहादुरी से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी युवक मुजफ्फरपुर (बिहार) के निवासी बताए गए हैं। समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
Shrikant Sagar
गंगा में डूबने से तीन युवक बाल-बाल बचे, जल पुलिस की तत्परता से टला हादसा, वाराणसी: अहिल्याबाई घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू किया। आरक्षी कुमार गौरव ने बहादुरी से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी युवक मुजफ्फरपुर (बिहार) के निवासी बताए गए हैं। समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by आजाद जमावादी1
- Post by B Republic News3
- कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया मोहल्ला में आपसी विवाद और मारपीट की एक बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बकाया पैसे की मांग करने पर हुए विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वही स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने जब दूसरे पक्ष से अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, तो बात बहस से शुरू होकर लाठी-डंडों तक पहुँच गई। देखते ही देखते मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वही घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।4
- गोपीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी: एक क्विंटल से अधिक गांजा के साथ तीन अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार1
- भभुआ / कैमूर भभुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव और आवागमन की समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने चेनपुर रोड से रवि सिंह के घर के आगे तक एमपी 04 ह्यूम पाइप एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस योजना की अनुशंसा वार्ड पार्षद बलदाऊ सिंह द्वारा की गई थी। परियोजना की प्राक्कलित राशि 24 लाख 98 हजार 600 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि एकरारनामा राशि 17 लाख 924.96 रुपये तय की गई है। कार्य को दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर उप सभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल वार्ड पार्षद बलदाऊ सिंह, विजय रावत सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी शिव शक्ति इंटरप्राइजेज को सौंपी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में जलजमाव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और आवागमन भी बाधित रहता था। कार्य प्रारंभ होने से वार्डवासियों में खुशी की लहर है। लोगों का मानना है कि सड़क और नाली निर्माण के बाद जल निकासी की समस्या दूर होगी और आवागमन सुगम हो जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी4
- मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट में पेश हुए मुस्कान और साहिल मेरठ। करीब एक साल पहले चर्चाओं में आए बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट परिसर लाया गया, जहां मामले की सुनवाई हुई। यह मामला उस समय पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गया था, जब महिला मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति शौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे नीले रंग के ड्रम में भरकर सील कर दिया गया था। इस वारदात के खुलासे के बाद मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में आ गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब एक बार फिर कोर्ट में पेशी के दौरान यह मामला चर्चा में आ गया। कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मामले की अगली सुनवाई की तारीख अदालत द्वारा तय की जाएगी।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- भदोही में नशे का खेल खत्म! 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 😱 पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों में मचा हड़कंप! 💥 उड़ीसा से माल… फतेहपुर में धमाल! लेकिन इस बार पुलिस ने खेल कर दिया खराब 👮♂️ 👉 क्या अब थमेगा नशे का कारोबार? अपनी राय कमेंट में दें! #Bhadohi #BhadohiNews #UPPolice #BreakingNews #ViralNews #CrimeNews #HindiNews #TrendingNow #GanjaCase #PoliceAction #UPNews #IndiaNews #NewsUpdate #ViralReel #ExplorePage #InstaNews #ReelsIndia #TrendingReels #Alert #CrimeAlert1