मां चामुंडा देवी मंदिर से 11 अक्टूबर को निकलेगी 501 कलशों की भव्य यात्रा। नारनौल, भगवत शर्मा। 23वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कटला नम्बरदार मार्केट स्थित टाईगर क्लब कार्यालय में रविवार को टाईगर क्लब परिवार की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान राकेश यादव तथा कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश अग्रवाल ने की। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों के गठन एवं धार्मिक आयोजनों को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। क्लब के उपप्रधान राजेश सैनी ने बताया कि इस वर्ष भी 23वां दुर्गा पूजा महोत्सव पुरानी कचेहरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को टाईगर क्लब परिवार से जोड़ा जा सके। बैठक में सदस्यों के सुझावों के आधार पर महोत्सव की विस्तृत योजना तैयार की गई। क्लब के सचिव नरेंद्र बंसी ने बताया कि 11 अक्टूबर को मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर से विशाल एवं अलौकिक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में केवल 501 स्टील के कलश शामिल किए जाएंगे। प्रत्येक कलश के साथ श्रद्धालुओं को छह फीट ऊंची माता रानी की ध्वजा भी प्रदान की जाएगी। कलश शुल्क 301 रुपये निर्धारित किया गया है। सीमित संख्या को देखते हुए कलश वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। क्लब का लक्ष्य 501 कलश एवं 501 ध्वजाएं माता बहनों द्वारा धारण कर धार्मिक यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करना है। प्रचार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा और उपाध्यक्ष श्रीचंद सैनी ने बताया कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की भी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सह-कोषाध्यक्ष टीटू सोनी ने बताया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले माता रानी के संकीर्तन में प्रतिदिन एक चांदी का सिक्का लकी ड्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भेंट किया जाएगा। इसके अलावा गुरुजी रणवीर यादव गोद बलाहा की ओर से प्रतिदिन माता रानी की पोशाक भी किसी एक श्रद्धालु को प्रदान की जाएगी। पंडाल संयोजक प्रवीण यादव और विश्वास यादव ने बताया कि 18 सितम्बर से बंगाल के कारीगरों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के पुरोहित नारायण शास्त्री ने बताया कि कलश यात्रा में शामिल सभी 501 कलशों को पवित्र गंगाजल से भरकर विधिवत तैयार किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया।

- राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA का मुकाबला होता है। नारनौल हरियाणा1
- हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। *रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*1
- सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राव नरबीर बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर नारनौल, 15 सितंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। श्री राव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार श्री नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है। राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानव सेवा की भावना को देखते हुए विश्व के कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। साथ ही जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वैश्विक स्तर पर भारत की साख और पहचान लगातार मजबूत हुई है। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए राव नरबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत कम समय में इस संकट से उबरा, साथ ही भारत ने गरीब देशों को भी कोरोना की दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराईं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली पार्टी है, जो केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस एक महीने के अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जन सेवा के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 तारीख को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।1
- रुके विकास कार्यों और बजट की कमी को लेकर नगरपालिका पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन1
- मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा1
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।1
- Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana1
- गोल्फ कोर्स रोड Hit & Run में नया ट्विस्ट! आरोपी के दावे पर सिया चौहान का पलटवार | Gurugram News1