जिला उद्योग बंधु/व्यापार बंधु/श्रम बंधु की बैठक सम्पन्न, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में फाजिलनगर स्थित यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के संपर्क मार्ग निर्माण कार्य के लिए पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अगली बैठक से पूर्व कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया। नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर कंपनी के मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग ने जांच टीम गठित कर शीघ्र कार्रवाई की बात कही। उद्गम पब्लिक स्कूल, पडरौना के परिसर से सटे विद्युत तार को हटाने के लिए विद्युत विभाग ने एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का भरोसा दिया। वहीं मिनी औद्योगिक आस्थान, सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार के लिए विद्युत लोड का पुनर्मूल्यांकन कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी एवं एमवाईएसवाई योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया। साथ ही जीबीसी-5 के तहत विभागों को आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

- मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, ₹266.50 की जगह ₹400 में बिक रहा बोरा पड़रौना कुशीनगर :विकास खंड विशुनपुरा के मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य की अनदेखी कर खुलेआम अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, 45 किलो वाला एक बोरा यूरिया जहां शासन द्वारा निर्धारित दर ₹266.50 में उपलब्ध कराया जाना चाहिए, वहीं स्थानीय स्तर पर इसे ₹400 तक में बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और अन्य फसलों के मौसम में यूरिया की मांग बढ़ने का फायदा कुछ दुकानदार उठा रहे हैं। किसानों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में महंगी खाद खरीदने को मजबूर होने से किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी एजी प्रह्लाद प्रसाद से बात करना चाहा गया तो वह मोबाइल नहीं उठाए वही खंड़ विकास अधिकारी अखंड प्रताप ने बताया मैं इसकी जांच करवाता हूँ अगर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेंच है तो कार्यवाही की जायेगी।2
- जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate1
- पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- खुशीनगर में एक ऑनलाइन ऐप ₹10,000 रोज़ कमाने का दावा कर रहा है। उपयोगकर्ताओं को इसे डाउनलोड कर पैसे लगाने के लिए कहा जा रहा है, पर ऐसी योजनाएं अक्सर धोखाधड़ी साबित होती हैं। विशेषज्ञ ऐसी लुभावनी योजनाओं से सावधान रहने की सलाह देते हैं।1
- कुशीनगर के छितौनी नगर पंचायत में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।3
- कुशीनगर के रामकोला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत से स्थानीय जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं, जिससे आवागमन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।1
- मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1