logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन दिन से लापता सिंचाईकर्मी का शव शारदा नहर में मिला, मौत की वजह पर रहस्य बरकरार लखीमपुर खीरी जिले में तीन दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी अख्तर अली पुत्र मरहूम जाकिर अली का शव सोमवार को शारदा नहर में झमपूर्व पुल के पास उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। अख्तर अली सिंचाई विभाग शारदा नगर में कार्यरत बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अख्तर अली 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:10 बजे अपने घर से शारदा बैराज जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने 9 अगस्त को थाना शारदा नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन सोमवार को उनकी तलाश का दुखद अंत हुआ। 10 अगस्त को झमपूर्व पुल के पास शारदा नहर में एक शव उतराता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान अख्तर अली के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अख्तर अली की मौत नहर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? वह शारदा बैराज जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन तीन दिन बाद उनका शव नहर में मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

18 hrs ago
user_खुर्शीद आलम
खुर्शीद आलम
Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
37dc9420-d140-4cdf-92aa-0e47b13b982b

तीन दिन से लापता सिंचाईकर्मी का शव शारदा नहर में मिला, मौत की वजह पर रहस्य बरकरार लखीमपुर खीरी जिले में तीन दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी अख्तर अली पुत्र मरहूम जाकिर अली का शव सोमवार को शारदा नहर में झमपूर्व पुल के पास उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। अख्तर अली सिंचाई विभाग शारदा नगर में कार्यरत बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अख्तर अली 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:10 बजे अपने घर से शारदा बैराज जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने 9 अगस्त को थाना शारदा नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन सोमवार को उनकी तलाश का दुखद अंत हुआ। 10 अगस्त को झमपूर्व पुल के पास शारदा नहर में एक

शव उतराता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान अख्तर अली के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अख्तर अली की मौत नहर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? वह शारदा बैराज जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन तीन दिन बाद उनका शव नहर में मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल, कोतवाली के पास गुड़ मंडी में गंदगी का अंबार । लखीमपुर गुड़ मंडी मोहल्ले में कोतवाली के पीछे स्थित गली में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो नियमित झाड़ू लगाई जा रही है और न ही नालियों की सफाई हो रही है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गंदगी का वीडियो बनाकर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल, कोतवाली के पास गुड़ मंडी में गंदगी का अंबार ।
लखीमपुर गुड़ मंडी मोहल्ले में कोतवाली के पीछे स्थित गली में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो नियमित झाड़ू लगाई जा रही है और न ही नालियों की सफाई हो रही है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने गंदगी का वीडियो बनाकर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने रखी अस्पताल सीज कराने की मांग लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवारी बाजार के पास स्थित मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मांग की है कि पहले अस्पताल को सीज किया जाए, इसके बाद ही बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की मांग और अस्पताल के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने रखी अस्पताल सीज कराने की मांग
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवारी बाजार के पास स्थित मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मांग की है कि पहले अस्पताल को सीज किया जाए, इसके बाद ही बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों की मांग और अस्पताल के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी द्वारा वापस लौट रहे कांवड़ियों को वाहन धीरे-धीरे चलाने तथा तेज गति और ओवरटेक न करने के संबंध में समझाते हुए।
    1
    थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी द्वारा वापस लौट रहे कांवड़ियों को वाहन धीरे-धीरे चलाने तथा तेज गति और ओवरटेक न करने के संबंध में समझाते हुए।
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर पॉइंट पर पुलिस तैनात फरधान खीरी।लखीमपुर खीरी में कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गोला गोकर्णनाथ यानी छोटा काशी से कांवड़ लेकर वापस लौट रहे शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।थाना प्रभारी निराला तिवारी खुद कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न पॉइंटों पर पहुंचकर कांवड़ियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते नजर आए। पुलिस ने कांवड़ियों से अपील की कि वाहन चलाते समय ओवरटेक न करें, मोटरसाइकिल धीमी गति से चलाएं और सड़क पर सावधानी बरतें। कांवड़ यात्रा को लेकर हर प्रमुख पॉइंट पर पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और वॉलिंटियर तैनात किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो तथा शिवभक्तों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर पॉइंट पर पुलिस तैनात
फरधान खीरी।लखीमपुर खीरी में कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गोला गोकर्णनाथ यानी छोटा काशी से कांवड़ लेकर वापस लौट रहे शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।थाना प्रभारी निराला तिवारी खुद कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न पॉइंटों पर पहुंचकर कांवड़ियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते नजर आए। पुलिस ने कांवड़ियों से अपील की कि वाहन चलाते समय ओवरटेक न करें, मोटरसाइकिल धीमी गति से चलाएं और सड़क पर सावधानी बरतें। कांवड़ यात्रा को लेकर हर प्रमुख पॉइंट पर पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और वॉलिंटियर तैनात किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो तथा शिवभक्तों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Anurag Patel
    Anurag Patel
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हर हर शंभू बम बम भोले के के जयकारों से भक्तिमय हुई औरैया की पावन नगरी , ब्रेकिंग न्यूज औरैया, हर हर शंभू बम बम भोले के के जयकारों से भक्तिमय हुई औरैया की पावन नगरी , आज सावन के दूसरे सोमवार पर औरैया से लगभग चार-पांच किलोमीटर दूर यमुना नदी के समीप स्थित श्री देवकली धाम कालेश्वर महादेव मंदिर पर प्रातः काल से ही जो शिव भक्त कानपुर बिठूर से गंगाजल लाकर और कुछ शिव भक्त कन्नौज के मेहंदी घाट से गंगाजल लाकर भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी-बड़ी लाइनों में लगे रहे मंदिर प्रशासन ने पूरी जिम्मेदारी के साथ दूर-दूर क्षेत्र से और जिलों से आए हुए शिव भक्तों को एक-एक करके सभी शिव भक्तों का जलाभिषेक कराया इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के समय कन्नौज राजा जयचंद के द्वारा अपनी बहन के नाम पर निर्माण कराया था पुरातत्व दृष्टि से इसका वर्तमान ढांचा 18 वीं शताब्दी का माना जाता है इस महादेव मंदिर की मुख्य विशेषता यह है कि यह हर साल सावन के माह में एक जो के बराबर अपना आकार बढ़ता है कालेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के अलावा कन्नौज इटावा कानपुर कानपुर देहात जिला जालौन जिला भिंड आदि क्षेत्रों से शिव भक्त अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं और अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ से अर्जी लगाते हैं इस अवसर पर जिले के जिला अधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से की गई और यातायात का रूड भी परिवर्तित किया गया है कालेश्वर धाम पर बहुत ही बड़ा शिव भक्तों का जन सैलाब डीजे की धुन पर हर हर महादेव बम बम भोले के गीत पर पुरुष और महिलाएं बच्चे सभी शिव भक्ति में लीन होकर झमाझम झूम रहे थे एमडी न्यूज़ जिला संवाददाता राजेश कुमार दुबे की विशेष रिपोर्ट
    1
    हर हर शंभू बम बम भोले के के जयकारों से भक्तिमय हुई औरैया की पावन नगरी ,
ब्रेकिंग न्यूज औरैया, 
हर हर शंभू बम बम भोले के के जयकारों से भक्तिमय हुई औरैया की पावन नगरी ,
आज सावन के दूसरे सोमवार पर औरैया से लगभग चार-पांच किलोमीटर दूर यमुना नदी के समीप स्थित श्री देवकली धाम कालेश्वर महादेव मंदिर पर प्रातः काल से ही जो शिव भक्त कानपुर बिठूर से गंगाजल लाकर और कुछ शिव भक्त कन्नौज के मेहंदी घाट से गंगाजल लाकर भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी-बड़ी लाइनों में लगे रहे मंदिर प्रशासन ने पूरी जिम्मेदारी के साथ दूर-दूर क्षेत्र से और जिलों से आए हुए शिव भक्तों को एक-एक करके सभी शिव भक्तों का 
जलाभिषेक कराया 
इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के समय कन्नौज राजा जयचंद के द्वारा अपनी बहन के नाम पर निर्माण कराया था 
पुरातत्व दृष्टि से इसका वर्तमान ढांचा 18 वीं शताब्दी का माना जाता है इस महादेव मंदिर की मुख्य विशेषता यह है कि यह हर साल सावन के माह में एक जो के बराबर अपना आकार बढ़ता है 
कालेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के अलावा कन्नौज इटावा कानपुर कानपुर देहात जिला जालौन जिला भिंड आदि क्षेत्रों से शिव भक्त अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं और अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ से अर्जी लगाते हैं इस अवसर पर जिले के जिला अधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से की गई और यातायात का रूड भी परिवर्तित किया गया है 
कालेश्वर धाम पर बहुत ही बड़ा शिव भक्तों का जन सैलाब डीजे की धुन पर हर हर महादेव बम बम भोले के गीत पर पुरुष और महिलाएं बच्चे सभी शिव भक्ति में लीन होकर  झमाझम झूम रहे थे
एमडी न्यूज़ जिला संवाददाता 
राजेश कुमार दुबे की विशेष रिपोर्ट
    user_सुमित शाक्य
    सुमित शाक्य
    पत्रकार Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    19 hrs ago
  • सावन के दूसरे सोमवार पर 'छोटी काशी' में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवरियों पर की पुष्प वर्षा* * *गोला गोकर्णनाथ खीरी* * उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित 'छोटी काशी' के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरा नगर 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। जैसे ही तीन बजे मंदिर के कपाट खुले शिवभक्तों और कांवरियों का हुजूम बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। शिवभक्तों के स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला "रिंकू" समेत राजस्व और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने स्वयं कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए गोला क्षेत्राधिकारी महक शर्मा और थाना प्रभारी अंबर सिंह ने खुद कमान संभाली। अधिकारियों की निगरानी में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से बाबा गोकर्णनाथ का जलाभिषेक किया और देश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। "सावन के दूसरे सोमवार पर गोला गोकर्णनाथ में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्रशासन की इस अनूठी पहल और पुष्प वर्षा से शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    3
    सावन के दूसरे सोमवार पर 'छोटी काशी' में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवरियों पर की पुष्प वर्षा*

*
*गोला गोकर्णनाथ खीरी*
*
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित 'छोटी काशी' के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरा नगर 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। जैसे ही तीन बजे मंदिर के कपाट खुले शिवभक्तों और कांवरियों का हुजूम बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। शिवभक्तों के स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला "रिंकू" समेत राजस्व और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने स्वयं कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए गोला क्षेत्राधिकारी महक शर्मा और थाना प्रभारी अंबर सिंह ने खुद कमान संभाली। अधिकारियों की निगरानी में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से बाबा गोकर्णनाथ का जलाभिषेक किया और देश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
"सावन के दूसरे सोमवार पर गोला गोकर्णनाथ में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्रशासन की इस अनूठी पहल और पुष्प वर्षा से शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Journalist yogendra prajapati
    Journalist yogendra prajapati
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र में रविवार रात कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव की घटना के बाद पुलिस ने करीब 8-9 संदिग्धों को हिरासत में लिया घटना में राजापुर निवासी विकास के सिर पर चोट आई थी। मौके पर पहुंचे सीओ विवेक तिवारी और सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति संभाली थी। पुलिस ने एक मंदबुद्धि किशोर को घटना का जिम्मेदार ठहराकर मामले निपटा दिया है ,अन्य संदिग्धों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं
    1
    लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र में रविवार रात कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव की घटना के बाद पुलिस ने करीब 8-9 संदिग्धों को हिरासत में लिया
घटना में राजापुर निवासी विकास के सिर पर चोट आई थी। मौके पर पहुंचे सीओ विवेक तिवारी और सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति संभाली थी।
पुलिस ने एक मंदबुद्धि किशोर को घटना का जिम्मेदार ठहराकर मामले निपटा दिया है ,अन्य संदिग्धों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.