सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 बीते 15 दिनों में सख्त जांच अभियान चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 609 वाहनों का चालान काटा है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों से कुल 23,82,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की गई, जहां हेलमेट, सीट बेल्ट, कागजात और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और लोग नियमों के प्रति जागरूक हों। 👉 नियम मानिए, सुरक्षित रहिए! सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 बीते 15 दिनों में सख्त जांच अभियान चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 609 वाहनों का चालान काटा है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों से कुल 23,82,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की गई, जहां हेलमेट, सीट बेल्ट, कागजात और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और लोग नियमों के प्रति जागरूक हों। 👉 नियम मानिए, सुरक्षित रहिए!
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 बीते 15 दिनों में सख्त जांच अभियान चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 609 वाहनों का चालान काटा है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों से कुल 23,82,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की गई, जहां हेलमेट, सीट बेल्ट, कागजात और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती
दिखाई गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और लोग नियमों के प्रति जागरूक हों। 👉 नियम मानिए, सुरक्षित रहिए! सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 बीते 15 दिनों में सख्त जांच अभियान चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 609 वाहनों का चालान काटा है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों से कुल 23,82,700
रुपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की गई, जहां हेलमेट, सीट बेल्ट, कागजात और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और लोग नियमों के प्रति जागरूक हों। 👉 नियम मानिए, सुरक्षित रहिए!
- शिवहर में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई | प्रतिमा स्थापना के साथ लिया गया संकल्प1
- तो कुछ ही घंटों में करीब 1200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घर, सामान, यादें — सब कुछ खत्म हो गया। बताया जाता है कि आग इतनी भीषण थी कि 100 से ज्यादा गैस सिलेंडर फट गए, और पूरा इलाका दहशत में डूब गया1
- Post by Jitu Yadav1
- #BREAKiNG शिवहर #आपसी विवाद में #दुकान से लौट रहे युवक पर #लोहे के रॉड से #हमला, नकदी और #गहने लूटने का #आरोप **************************** शिवहर/जिले के श्यामपुर भट्ठाहां थाना क्षेत्र के ग्राम रेहुआ में आपसी पटीदारी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। शनिवार शाम करीब 7:00 बजे अपनी दुकान से लौट रहे 29 वर्षीय युवक मिथलेश साह पर उनके ही रिश्तेदारों ने लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पीड़ित मिथलेश साह द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, वह अपनी दुकान से घर वापस आ रहे थे तभी उनके पटीदार—पवन साह, विशु साह और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के रॉड से मिथलेश के सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गए। शोर सुनकर जब उनके माता-पिता बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। 30 हजार की नकदी और सोने के गहने लूटने का दावा शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने मिथलेश की जेब से 30,000 रुपये नगद निकाल लिए। इसके अलावा, उनके भाई के पास से भी 15,000 रुपये छीन लिए गए और उनकी माता के गले से सोने का "जितिया" (गहना) भी छीन लिया गया। अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए शिवहर अस्पताल भेजा गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अब भी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और दुकान लुटवाने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आवेदन के आधार पर कांड संख्या 95/26 दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। नमस्ते शिवहर डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #Viralvideorambanrohuvatariyanishivhar1
- सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक। *--स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।* *--लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से बहुत आ रहा था शिकायत, अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 20 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक।स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से आ रही थी बहुत शिकायत,अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस सिरहा पंचायत गांव की ओर से आ रही थी। शहीद भगत सिंह स्मारक से मझार जाने वाली सड़क से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जैसे ही पश्चिम की ओर मारा वर्ष की जोरदार ठोकर से बहुत दूर पूरब जाकर गिरा। आवाज बेजोड़ आई, जिसे सुनकर अगल-बगल के लोगों का ध्यान आ रही आवाज की ओर गई तो देखा कि बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल होकर तड़प रहा था। सिरहा टाइम्स एवं दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक रवि कुमार भार्गव के द्वारा उपस्थित जनों के सहयोग से सबसे पहले घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के लिए गांव की ओर से आ रही मार्शल उपेंद्र प्रसाद का था उससे भेजा गया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना पकड़ीदयाल को दिया गया। थाना ने तुरंत अपनी पुलिस बल भेज कर अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी के लिए भेज दिया गया। उसके बाद पकड़ीदयाल थाना के पुलिस बल के साथ पुलिस जवान राजकुमार सिंह पहुंचे और लेवाना पब्लिक स्कूल के बस को अपने कब्जे में करते हुए अपने साथ थाना ले गए। पुलिस जवान राजकुमार सिंह ने बताया कि उस बच्चे को समुचित इलाज के लिए उनके परिजन की उपस्थिति में सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है घायल मोटरसाइकिल सवार खतरे से बाहर है। सोचनीय बिंदु यह है कि विद्यालय प्रशासन लेवाना पब्लिक स्कूल को मोबाइल से सूचना दिए जाने के बावजूद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचाना और बस का नंबर अंकित नहीं करवाना यह जांच का विषय बनता है। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस प्रतिदिन बच्चों को ले जाने का कार्य करती है और उस बस पर,बस नंबर अंकित नहीं हो, यह बहुत कुछ संदेह के घेरे उत्पन्न करती है। पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यदि मेडिकल जांच में बस चालक शराब पिए हुए पाए जाते हैं तो इनको जेल भेज दिए जाएंगे। कुछ लोगों ने जब बस ले जाने का विरोध करने लगे तो राजकुमार सिंह ने कहा कि जिनको शक है की बस को छोड़ दिया जाएगा बिना कार्रवाई किए हुए तो वह थाना पर आ जाए और देख ले। बस को सुरक्षित अपने साथ थाना के लिए बस में दो पुलिस बल जवान को बैठक पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने अपने साथ लेते चले गए।1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1
- Post by We News 241
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मुजफ्फरपुर 19 अप्रैल 2026- मुजफ्फरपुर:- जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चलाया जा रहा एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण अभियान अब परवान चढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में किशोरियों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिला स्वास्थ्य समिति के कुशल प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत के बदौलत मुजफ्फरपुर ने टीकाकरण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है।टीकाकरण में कांटी और बरुराज ने मारी बाजी:सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि 18 अप्रैल 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज रही है। विशेषकर कांटी प्रखंड ने इस रेस में बाजी मारते हुए एक ही दिन में 147 किशोरियों का टीकाकरण किया है। इसके साथ ही बरुराज (मोतीपुर) में 115, सरैया में 104 और कटरा में 102 किशोरियों को टीका लगाया गया है। साहेबगंज, बंदरा और पारू जैसे प्रखंडों ने भी 100 का आंकड़ा छूकर सराहनीय प्रदर्शन किया है। जिले में अब तक कुल 2830 किशोरियों का संचयी टीकाकरण पूरा कर लिया गया है, जो स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी सफलता है।अभियान की सफलता पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) रेहान अशरफ ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जिले की हर पात्र किशोरी को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तन्मयता से काम कर रही हैं और यू-विन पोर्टल पर नियमित रूप से डेटा अपडेट किया जा रहा है। रेहान अशरफ ने आगे कहा कि प्रत्येक प्रखंड को प्रतिदिन कम से कम 200 टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है और हम न केवल टीकाकरण कर रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से जागरूकता भी फैला रहे हैं ताकि समाज में इस वैक्सीन को लेकर पूरी पारदर्शिता बनी रहे।जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधियों का मिल रहा साथ:जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजीव पांडे ने बताया कि इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि छोटे वीडियो क्लिप्स के जरिए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं और इसे सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा कर रहे हैं। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारी इस अभियान की हर घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम भावना के साथ किए जा रहे इस प्रयास से मुजफ्फरपुर जल्द ही शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लेगा और आने वाले समय में जिले की बेटियां इस गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित होंगी।2