Assembly of God School of Education, Sakri के विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया Assembly of God School of Education, Sakri के विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन कुमार (97.6%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अमन कुमार की इस उपलब्धि ने विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त नारायण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पुष्कर कुमार आर्यन, हर्षित राज, सुजल आनंद और भारत कुमार को भी उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। छात्राओं में आस्था कुमारी, निशु कुमारी, शिवानी कुमारी और रिया कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही अंकित कुमार और आयुष रंजन को भी उनके सराहनीय प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनके सहयोग और मार्गदर्शन को भी मान्यता दी जा सके। कार्यक्रम में निदेशक अशोक कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के पिछले 15 वर्षों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने आईआईटी, नीट सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। कई छात्र आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और न्यायाधीश जैसे प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय का भी नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह परंपरा आज भी जारी है और वर्तमान छात्र भी उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। मैनेजर मैडम रंजना कुमारी ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, लगन, अनुशासन और ईमानदारी के कारण ही छात्र इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर सके हैं। प्राचार्य ने यह भी कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सलाह दी। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। अंत में सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- बाबा वैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग प्रातः कालीन सरदारी पूजा का दर्शन करें1
- आज 2023 के महिला आरक्षण बिल को बिना देरी के, तत्काल लागू करों नारों से साथ पूर्वी गुमटी से रेलवे स्टेशन तक ऐपवा व भाकपा-माले के बैनर तले मार्च निकाला गया। मार्च के नेतृत्व भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर सिंह ने किया।रेलवे स्टेशन परिसर पहुँच कर मार्च सभा में तब्दील हो गया।सभा का संचालन भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुशवहा ने किया। ऐपवा नेत्री संगिता सिंह ने कही कि ये सरकार द्वारा इसे जनगणना और परिसीमन (Delimitation) से जोड़ने को चुनावी चाल बनाना चाहती है। हमारी मांग है कि मौजूदा 543 सीटों पर ही 33% कोटा हो, न कि वर्षों बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया के बाद । भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुदीन अंसारी ने कहा कि बिल 2023 में सर्वसम्मति से पास हो गया था, इसलिए इसे 2024 या आगामी चुनावों में तुरंत लागू किया जाना चाहिए था जो कि वर्तमान सरकार ने ऐसा नहीं किया और आज झुठ मुठ का घरियाली आंसु बहा रही है। भाकपा-माले जिला कार्यलय सचिव दिलराज प्रितम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ा है, जिससे आरक्षण लागू होने में 2029 या उससे बाद तक की देरी हो सकती है। सरकार इसे परिसीमन से जोड़कर आगामी चुनावों के लिए एक "चुनावी पैंतरा" के रूप में इस्तेमाल कर रही है, न कि वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए।हमारी मांग है कि 33% आरक्षण के भीतर ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाओं के लिए कोटा (Sub-quota) सुनिश्चित किया जाए ।दूसरा इससे दक्षिण भारत के राज्यों को डर है कि परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ने पर उच्च आबादी वाले उत्तरी राज्यों को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे उनका प्रभाव कम हो जाएगा इसलिए 2023 में महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने जरूरत है।साथ ही महिला आरक्षण में दलित-पिछडी़ समुदाय की महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित जाति जनगणना शीघ्र प्रकाशित करों। निष्पक्ष परिसीमन के लिए राष्ट्रीय सहमति बनाओं। महिला आरक्षण का झुठा प्राचार बंद करो।मार्च में शामिल जिला कमिटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी,अमित कुमार बंटी, नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा, विकास कुमार, कलावती देवी, गायत्री देवी, अनिल वर्मा ,सत्यदेव कुमार, किरण प्रसाद, संतविलास राम, रितेश कुमार, राजु सहीत दर्जनों लोग थे।1
- बिक्रम प्रखंड अंतर्गत बाघाकोल में स्थित न्यु एरा पब्लिक स्कूल स्थित सभागार में सीबीएसई द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं मार्गदर्शन के साथ अभिभावक और स्कूल के बीच के बंधन को मजबूत करने के उद्देश्य शुक्रवार को ओरिएंटेशन सह करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरवल जिले के डीटीओ अमन प्रीत सिंह, पालीगंज एसडीएम चन्दन कुमार, पालीगंज डीसीएलआर जनक कुमार विद्यालय की प्राचार्या डॉ नीना कुमार व शिक्षाविद गोपाल विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किए। प्राचार्या डॉ. नीना ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति के लिए बधाई दी तथा विद्यालय की उपलब्धियों और अनुशासन की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।1
- आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में दिलमपुर एक ऐसी शव यात्रा निकली, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अमूमन जहां मृत्यु के बाद माहौल गमगीन होता है और आंखों में आंसू होते हैं, वहीं शाहपुर में एक बुजुर्ग महिला की अंतिम विदाई किसी उत्सव की तरह मनाई गई। शाहपुर दिलमपुर निवासी स्वर्गीय डॉक्टर जनार्दन पांडेय की पत्नी कौशल्या देवी जो नारद पांडे पुत्र व रमेश पांडेय की दादी के निधन के बाद उनके परिजनों ने दुखी होने के बजाय उनके द्वारा जीए गए लंबी और खुशहाल उम्र को सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया। परिजनों का मानना था कि दादी ने अपना जीवन पूरी गरिमा के साथ जिया और अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं, इसलिए उनकी विदाई 'विजय यात्रा' की तरह होनी चाहिए। शव यात्रा के दौरान पूरी सड़क पर उत्सव जैसा नजारा दिखा। शव वाहन के आगे-आगे डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। बैंड-बाजे की धुन पर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग झूमते-नाचते हुए श्मशान घाट की ओर बढ़ रहे थे। इस अनोखी शव यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शाहपुर के स्थानीय निवासियों के लिए यह दृश्य भावुक करने वाला भी था और प्रेरणादायक भी। लोगों ने कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी पूरी आयु जीकर और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाकर जाता है, तो उसकी मृत्यु शोक का नहीं बल्कि उसके जीवन के सफल समापन का अवसर होती है। यह शव यात्रा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ लोग इसे 'मृत्यु पर विजय' और 'परंपरा से हटकर एक नई सोच' के रूप में देख रहे हैं।4
- जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलू बीघा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता युवक अरुण कुमार का शव बधार के पास बरामद हुआ। युवक कुछ दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गहन जांच की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- करूप बाजार में भीषण आग: लाखों के लकड़ी और पुआल नष्ट, दमकल की मशक्कत के बावजूद सब खाक काराकाट/ रोहतास ।थाना क्षेत्र के करूप बाजार पर गुरुवार देर शाम भीषण आग लगने से एक फर्नीचर दुकान के बगल रखे लकड़ी के गट्ठर राख हो गया। दुकानदार मुकेश शर्मा के फर्नीचर स्टोर के बगल में रखे लकड़ी के गट्ठर और मवेशियों का चारा पुआल जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि 11,000 केवी की बिजली लाइन में पक्षी के टकराने से चिंगारी गिरी, जिसने पहले पुआल को भड़काया और फिर आग ने तांडव मचा दिया। मानिक परासी गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा कई वर्षों से करूप बाजार पर फर्नीचर का कारोबार चला रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि तीन माह पहले एक बगीचे से दो गाड़ी लकड़ी खरीदी गई थी, जो अब पूरी तरह जल चुकी है। आग की शुरुआत पुआल के ढेर से हुई, जो तेजी से लकड़ी के मोटे-मोटे गट्ठरों तक फैल गई। आसपास के लोग और दुकानदार ने तत्काल काराकाट थाने को सूचना दी। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात कुमार और थाना प्रभारी एसआई रफीक बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और राहत की व्यवस्था सुनिश्चित की। जानकारी में आज शुक्रवार को मुकेश शर्मा ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं, लेकिन ग्रामीणों का अनुमान बिजली लाइन से चिंगारी का है। इस हादसे से बाजार में दहशत फैल गई। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।4
- बाबा वैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग प्रातः कालीन सरदारी पूजा का दर्शन करें1
- आरा, भोजपुर | 23 अप्रैल 2026 वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 2026 के अवसर पर वीर कुंवर सिंह पार्क, आरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने झंडोत्तोलन कर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने उनके साहस, देशभक्ति व बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम देशभक्ति माहौल में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- जहानाबाद जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर पूरे जिले में सघन कार्रवाई की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी मनोज पांडे ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कई वारंटी और संदिग्ध अपराधी शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है, जिससे अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसके अलावा भारी मात्रा में देशी शराब भी जब्त की गई, जो शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन को दर्शाता है। एएसपी ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1