logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जाजोद थाना पुलिस ने गाड़ी लूट के दो आरोपीयों को किया बापर्दा गिरफ्तार वाहन मालिक ही निकला लूट का मास्टरमाइंड मालिक ने करीब ढाई वर्ष पूर्व कर दिया था गाड़ी का बेचान जाजोद पुलिस ने एक माह बाद किया खुलासा, एक फरार जाजोद पुलिस ने एक माह पूर्व हुई इटियोस गाड़ी लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस लूट का मास्टरमाइंड स्वयं वाहन का मालिक ही था, जिसने करीब ढाई वर्ष पूर्व गाड़ी बेच दी थी। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि ज्ञानपुरा निवासी अशोक कुमार दूधवाल (35) ने 22 मार्च 2026 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशोक अपनी टोयोटा इटियोस गाड़ी से रात करीब 8:30 बजे घर लौट रहे थे। मलिकपुर से गुजरते समय निजी स्कूल के पास पीछे से आई एक क्रेटा गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। क्रेटा से उतरे तीन लोगों में से एक ने हथियार दिखाकर अशोक को गाड़ी से उतरने पर मजबूर किया। एक आरोपी अशोक की इटियोस गाड़ी लेकर मलिकपुर की ओर चला गया, जबकि अन्य दो आरोपी अपनी क्रेटा गाड़ी में उसका पीछा करते हुए फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मलिकपुर, ठीकरिया, शाहपुरा, खाटूश्यामजी, दातारामगढ़ और मगनपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता और मानवीय स्रोतों से जांच की। पुलिस ने चोमू पुरोहितान निवासी कृष्ण कुमार नायक (24) पुत्र धर्मेंद्र और भरतावर सिंह की ढाणी तन आभावास हाल निवासी महरवान कॉलोनी चोमू पुरोहितान निवासी महेंद्र महला (26) पुत्र समंदर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त परेड भी करवाई जाएगी। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी सुशील शर्मा की तलाश अभी जारी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल चंद्रभान, संतोष कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार और महेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 hr ago
user_Arvind kumar sarsar
Arvind kumar sarsar
Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
1 hr ago
5935d91f-6209-463d-8065-a152dd8482da

जाजोद थाना पुलिस ने गाड़ी लूट के दो आरोपीयों को किया बापर्दा गिरफ्तार वाहन मालिक ही निकला लूट का मास्टरमाइंड मालिक ने करीब ढाई वर्ष पूर्व कर दिया था गाड़ी का बेचान जाजोद पुलिस ने एक माह बाद किया खुलासा, एक फरार जाजोद पुलिस ने एक माह पूर्व हुई इटियोस गाड़ी लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस लूट का मास्टरमाइंड स्वयं वाहन का मालिक ही था, जिसने करीब ढाई वर्ष पूर्व गाड़ी बेच दी थी। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि ज्ञानपुरा निवासी अशोक कुमार दूधवाल (35) ने 22 मार्च 2026 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशोक अपनी टोयोटा इटियोस गाड़ी से रात करीब 8:30 बजे घर लौट रहे थे। मलिकपुर से गुजरते समय निजी स्कूल के पास पीछे से आई एक क्रेटा गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। क्रेटा से उतरे तीन लोगों में से एक ने हथियार दिखाकर अशोक को गाड़ी से उतरने पर मजबूर किया। एक आरोपी अशोक की इटियोस गाड़ी लेकर मलिकपुर की ओर चला गया, जबकि अन्य दो आरोपी अपनी क्रेटा गाड़ी में उसका पीछा करते हुए फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मलिकपुर, ठीकरिया, शाहपुरा, खाटूश्यामजी, दातारामगढ़ और मगनपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता और मानवीय स्रोतों से जांच की। पुलिस ने चोमू पुरोहितान निवासी कृष्ण कुमार नायक (24) पुत्र धर्मेंद्र और भरतावर सिंह की ढाणी तन आभावास हाल निवासी महरवान कॉलोनी चोमू पुरोहितान निवासी महेंद्र महला (26) पुत्र समंदर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त परेड भी करवाई जाएगी। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी सुशील शर्मा की तलाश अभी जारी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल चंद्रभान, संतोष कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार और महेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पिलानी। क्षेत्र के लीखवा गांव में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ऊंट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:45 बजे भगीरथमल रेवाड़ियां अपने परिवार के साथ ऊंट गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी डुलानिया की ओर से आ रही बोलेरो (HR 13 T 9291) ने तेज गति में नियंत्रण खोते हुए ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में भगीरथमल (45), बाला देवी (40), शिवा (4) और रौनक (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। भगीरथमल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में पांच युवक सवार थे, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे। गाड़ी के अंदर से बीयर का कार्टन मिला और शराब बिखरी हुई नजर आई। हादसे के बाद एक युवक मौके पर मिला, जबकि बाकी चार युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीपली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोलेरो को कब्जे में लेकर रास्ता साफ करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल के परिजन मुंशी रेवाड़ियां ने बताया कि भगीरथमल मजदूरी और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर अचानक संकट आ खड़ा हुआ है। गौरतलब है कि पिलानी क्षेत्र में इन दिनों तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
    1
    पिलानी। क्षेत्र के लीखवा गांव में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ऊंट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:45 बजे भगीरथमल रेवाड़ियां अपने परिवार के साथ ऊंट गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी डुलानिया की ओर से आ रही बोलेरो (HR 13 T 9291) ने तेज गति में नियंत्रण खोते हुए ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में भगीरथमल (45), बाला देवी (40), शिवा (4) और रौनक (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। भगीरथमल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में पांच युवक सवार थे, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे। गाड़ी के अंदर से बीयर का कार्टन मिला और शराब बिखरी हुई नजर आई। हादसे के बाद एक युवक मौके पर मिला, जबकि बाकी चार युवक फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पीपली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोलेरो को कब्जे में लेकर रास्ता साफ करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घायल के परिजन मुंशी रेवाड़ियां ने बताया कि भगीरथमल मजदूरी और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर अचानक संकट आ खड़ा हुआ है।
गौरतलब है कि पिलानी क्षेत्र में इन दिनों तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कोई भी व्यक्ति जानता हो तो जल्द से जल्द शाहपुरा सरकारी अस्पताल में पहुंचे,थार -RJ-52 CA-4757 ने बाइक-RJ-52 SE-2859 को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया
    1
    कोई भी व्यक्ति जानता हो तो जल्द से जल्द शाहपुरा सरकारी अस्पताल में पहुंचे,थार -RJ-52 CA-4757 ने बाइक-RJ-52 SE-2859 को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    7 hrs ago
  • आखिर रिफाइनरी के अंदर चल क्या रहा है? क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है? क्या काम समय पर और सही गुणवत्ता के साथ हो रहा है? जिस रिफाइनरी की शुरुआत बड़े विज़न के साथ की गई थी, वह आज भी अधूरी पड़ी है। शुरुआती लागत लगभग 37,000 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 80,000 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। यह बढ़ती लागत और देरी—दोनों ही कहीं न कहीं लापरवाही की ओर इशारा करती हैं।
    1
    आखिर रिफाइनरी के अंदर चल क्या रहा है?
क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है?
क्या काम समय पर और सही गुणवत्ता के साथ हो रहा है?
जिस रिफाइनरी की शुरुआत बड़े विज़न के साथ की गई थी, वह आज भी अधूरी पड़ी है।
शुरुआती लागत लगभग 37,000 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 80,000 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
यह बढ़ती लागत और देरी—दोनों ही कहीं न कहीं लापरवाही की ओर इशारा करती हैं।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    फोटोग्राफर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    3
    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    user_Pawan Sharma
    Pawan Sharma
    आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित HPCL की पचपदरा रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery Limited) में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। यह रिफाइनरी करीब ₹79,000–₹80,000 करोड़ की एक बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना है।
    5
    राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित HPCL की पचपदरा रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery Limited) में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। यह रिफाइनरी करीब ₹79,000–₹80,000 करोड़ की एक बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना है।
    user_The Freedom News
    The Freedom News
    Media house आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मनमाड स्टेशन पर आज भयंकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बीच में चोर को पकड़ने के लिए भाग रहे
    1
    मनमाड स्टेशन पर आज भयंकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बीच में चोर को पकड़ने के लिए भाग रहे
    user_PRAVEEN BADAYA
    PRAVEEN BADAYA
    Jaipur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • जयपुर में नारी शक्ति का स्वाभिमान, अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा@breakingliveNews-h6w - बीकानेर से महिला मोर्चा की सुषमा बिस्सा, अनु जी सुथार,मंजूषा भास्कर एवं सुनीता गुर्जर के साथ मैं शामिल हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इसे नारी सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदड़ा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं
    1
    जयपुर में नारी शक्ति का स्वाभिमान, अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,भारतीय जनता  महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा@breakingliveNews-h6w - बीकानेर से महिला मोर्चा की सुषमा बिस्सा, अनु जी सुथार,मंजूषा भास्कर एवं सुनीता गुर्जर के साथ मैं शामिल हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इसे नारी सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदड़ा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    18 hrs ago
  • महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    4
    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    फोटोग्राफर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान : PM नरेंद्र मोदी के पहुंचने से 24 घंटे पहले बालोतरा की पचपादरी रिफाइनरी में आग लग गई है। पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। PM कल यानि मंगलवार को इस यूनिट का उदघाटन करने बाले थे। गुजरात के मुद्रा पोर्ट से इस रिफाइनरी तक कच्चे तेल की पाइपलाइन बिछी हुई है। यह प्रोजेक्ट HPCL और राजस्थान सरकार का है।
    1
    राजस्थान : PM नरेंद्र मोदी के पहुंचने से 24 घंटे पहले बालोतरा की पचपादरी रिफाइनरी में आग लग गई है। पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। 
PM कल यानि मंगलवार को इस यूनिट का उदघाटन करने बाले थे। गुजरात के मुद्रा पोर्ट से इस रिफाइनरी तक कच्चे तेल की पाइपलाइन बिछी हुई है। यह प्रोजेक्ट HPCL और राजस्थान सरकार का है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Jaipur, Rajasthan•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.