भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजन ,अभिषेक एवं सुंदरकांड, अवकाश एवं सवर्ण आयोग गठन की मांग न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भगवान परशुराम महासभा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम जी का पूजन अभिषेक पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। तत्पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का पाठ सभी उपस्थित विप्रजनों ने बड़े भाव के साथ किया। हवन आरती के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम जी की कृपा व आशीष प्राप्त कर सभी लोग कृतार्थ हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी से मांग की गई कि भगवान विष्णु के छठे अवतार व ब्राह्मणों के वंशज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाय। महासभा के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने सवर्ण आयोग गठन करने की मांग उठाते हुए कहा कि जब देश में सभी जातियों के अधिकार सुरक्षित रखने हेतु आयोग गठित किए गए हैं तो सवर्णों के लिए भी आयोग गठित किया जाना चाहिए। साथ ही विधर्मियों द्वारा ब्राह्मण बेटियों को टारगेट कर इनका उत्पीड़न व लव जेहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन करने वालो के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना कर फांसी की सजा का प्रधान किया जाय। अभिषेक पूजन एवं सुंदरकांड में प्रमुखरूप से पंडित श्याम नारायण जी शुक्ला,दक्षिण शाखा के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा जी राजीव दीक्षित, सुधीश शुक्ला राधे राधे, राधे श्याम शुक्ला,अरुण कुमार मिश्रा,कृष्ण कुमार मिश्रा, बी के शुक्ला, आर के मिश्रा, अनिल शुक्ला, राकेश कुमार मिश्रा, राकेश बाजपेई, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, दीपक शुक्लाउत्कर्ष शुक्ला,राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजन ,अभिषेक एवं सुंदरकांड, अवकाश एवं सवर्ण आयोग गठन की मांग न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भगवान परशुराम महासभा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम जी का पूजन अभिषेक पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। तत्पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का पाठ सभी उपस्थित विप्रजनों ने बड़े भाव के साथ किया। हवन आरती के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम जी की कृपा व आशीष प्राप्त कर सभी लोग कृतार्थ हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी से मांग की गई कि भगवान विष्णु के छठे अवतार व ब्राह्मणों के वंशज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाय। महासभा
के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने सवर्ण आयोग गठन करने की मांग उठाते हुए कहा कि जब देश में सभी जातियों के अधिकार सुरक्षित रखने हेतु आयोग गठित किए गए हैं तो सवर्णों के लिए भी आयोग गठित किया जाना चाहिए। साथ ही विधर्मियों द्वारा ब्राह्मण बेटियों को टारगेट कर इनका उत्पीड़न व लव जेहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन करने वालो के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना कर फांसी की सजा का प्रधान किया जाय। अभिषेक पूजन एवं सुंदरकांड में प्रमुखरूप से पंडित श्याम नारायण जी शुक्ला,दक्षिण शाखा के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा जी राजीव दीक्षित, सुधीश शुक्ला राधे राधे, राधे श्याम शुक्ला,अरुण कुमार मिश्रा,कृष्ण कुमार मिश्रा, बी के शुक्ला, आर के मिश्रा, अनिल शुक्ला, राकेश कुमार मिश्रा, राकेश बाजपेई, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, दीपक शुक्लाउत्कर्ष शुक्ला,राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
- Post by MAKKI TV1
- Amazing words starting with the sound of 'A' (is video me hum sound of a k bare me sikhege)1
- Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व1
- Post by लाला यादव1
- ग्राहक को 'सड़क कब बनेगी?' पूछना पड़ा भारी, दुकानदार ने बेटे संग पीटा, 3 दांत तोड़कर बोला- 'लो, बन गई' उत्तर प्रदेश में कानपुर के शारदा नगर इलाके में एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क की खराब हालत पर की गई एक हल्की टिप्पणी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि एक ग्राहक को बुरी तरह पीट दिया गया और उसके तीन दांत टूट गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार शाम को निजी क्षेत्र में कार्यरत और स्थानीय निवासी अमित सिंह, अपने घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दूध लेने पहुंचे थे। दुकान के बाहर की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इसी को लेकर अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि 'सड़क कब ठीक होगी?'बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दुकानदार ने पहले अमित के साथ गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार ने अमित को दुकान के अंदर खींच लिया। वहां उसने अपने बेटे सौरभ के साथ मिलकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अमित के तीन दांत टूट गए और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।1
- कानपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'हंटर' लगातार चल रहा है। शहर में एलएसडी (LSD) ड्रग्स की रेव पार्टी पर हुई बड़ी छापेमारी के ठीक 24 घंटे के भीतर, कल्याणपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नशे के काले कारोबार की जड़ें खोदने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनीता सोनकर, सूरज सोनकर उर्फ नाटू और कौशल सोनकर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 512 ग्राम चरस, 2 किलोग्राम से अधिक गांजा और 8 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों का इतिहास बेहद दागदार है। इन तीनों पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। सूरज और कौशल तो पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से नशे का नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था।1
- घाटमपुर बिजली घर में बिजली समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि शुरू एप्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा हैं साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग की गई हैं।1
- Post by MAKKI TV1