Shuru
Apke Nagar Ki App…
झुमरी तिलैया शहर में बढ़ते जाम की समस्या को लेकर टोटो (ई-रिक्शा) चालकों के साथ थाना परिसर में बैठक की गई। सभी से यातायात नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। झुमरी तिलैया शहर में बढ़ते जाम की समस्या को लेकर टोटो (ई-रिक्शा) चालकों के साथ थाना परिसर में बैठक की गई। सभी से यातायात नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
Koderma news
झुमरी तिलैया शहर में बढ़ते जाम की समस्या को लेकर टोटो (ई-रिक्शा) चालकों के साथ थाना परिसर में बैठक की गई। सभी से यातायात नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। झुमरी तिलैया शहर में बढ़ते जाम की समस्या को लेकर टोटो (ई-रिक्शा) चालकों के साथ थाना परिसर में बैठक की गई। सभी से यातायात नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Sunil Kumar journalist1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- सीतामढ़ी थाना का एसपी-एसडीपीओ ने किया निरीक्षण मेसकौर (नवादा), मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी थाना का मंगलवार को एसपी अविनौ धीमान व एसडीपीओ गुलशन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने केस डायरी, रजिस्टर, मालखाना व साफ-सफाई की जांच की तथा थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही गश्ती तेज करने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया।3
- गावां प्रखंड के आदर्श ग्राम चीहुटिया में श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिवस के प्रात कालीन बेला में इस कार्यक्रम में उपेन्द्र यादव, अशोक मिस्त्री,पप्पू चौधरी, किशोर यादव, रविन्द्र यादव, सुरेन्द्र चौधरी, बंगडु राय, श्रीकांत सिंह, विजय चौधरी, अनिल कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।। बताया गया कि 200 घरों में देव स्थापना हुए। 500 लोग गुरु देव के संदेश सुनकर उस पर चलने का विचार दुहराए। 10 मुंडन संस्कार, एक पुंसवन संस्कार हुए। 5200 के साहित्य एवं उससे संबंधित सामाग्री घर घर पहुंचे। बजरंग बली प्राण प्रतिष्ठा सह वांग्मय सेट स्थापना किए गए। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित नरेन्द्र विद्यार्थी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बजरंगबली को सिर्फ पूजने से नहीं बल्कि उनके जैसे राम काज किए बिना मोहि कहां विश्रामा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने से भगवान का सच्चा आशीर्वाद प्राप्त होता है।1
- नवादा में बस की छत पर सफर, हादसे का बढ़ता खतरा नवादा जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है। कई मार्गों पर लोग बस की छत पर बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों से शहर की ओर आने-जाने वाली बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जिसके कारण लोग मजबूरी में छत पर बैठने को विवश हैं। इस तरह का सफर न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करता है। अचानक ब्रेक लगने, मोड़ आने या बिजली के तारों के संपर्क में आने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या से पूरी तरह अनजान बना हुआ है या फिर जानबूझकर अनदेखी कर रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जरूरत है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान दे और सख्त कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोका जा सके। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।1
- बोरिंग साफ़ करने के लिए संपर्क करे या बोरिंग में जली कटना है तो हमसे संपर्क करें। हमारी सर्विस पूरा झारखंड में है । आप हमसे संपर्क कर सकते है ।आपका काम 100पर्सेंट हो जाएगा ।जौहर झारखंड।।1
- जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सशुल्क सम्पर्क⬇️ 8877674432 आज का पंचांग दिनांक - 22 अप्रैल 2026 दिन - बुधवार विक्रम संवत् - 2083 अयन - उत्तरायण ऋतु - ग्रीष्म मास - वैशाख पक्ष - शुक्ल तिथि - षष्ठी रात्रि 10:49 तत्पश्चात् सप्तमी नक्षत्र - आर्द्रा रात्रि 10:13 तत्पश्चात् पुनर्वसु राहुकाल - दोपहर 12:26 से दोपहर 02:02 सूर्योदय - 05:20 सूर्यास्त - 06:12 दिशा शूल - उत्तर दिशा में दोष परिहार - धनिया / तिल खाकर यात्रा करें आज का विशेष बुधवार के दिन हरे वस्त्र पहनकर भगवान गणेश जी के मंदिर जाएं। उन्हें पीले फूल, मोदक अर्पित करें और “ऊँ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। गणेश जी की आरती करें और दूर्वा घास चढ़ाएं। पढ़ाई में मन न लगने पर बच्चे को गणेश रुद्राक्ष धारण कराएं। इस दिन गाय को हरी घास खिलाना भी शुभ माना जाता है। व्यापार, अकाउंट्स, टेक्नोलॉजी सीखने और वाहन चलाना शुरू करने के लिए बुधवार अनुकूल दिन है। पूर्व और दक्षिण दिशा में यात्रा शुभ रहती है। क्या न करें: महिलाओं का अपमान न करें, किन्नरों का सम्मान करें। पैसों का लेन-देन, निवेश और लोन लेने से बचें। काले वस्त्र पहनने और पश्चिम दिशा में यात्रा से परहेज करें। इन उपायों से बुध दोष कम होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए उन्नति और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। धन लाभ अपेक्षा से अधिक हो सकता है, लेकिन दूसरों से तुलना करने की आदत आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे, फिर भी संतोष की कमी रहेगी। अनावश्यक लालच से बचें, क्योंकि अनैतिक मार्ग से मिला लाभ आगे चलकर समस्या बन सकता है। संध्या समय अचानक लाभ या उपहार मिल सकता है। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च होगा और थकान भी महसूस होगी। वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) दिन की शुरुआत योजनाओं के साथ होगी, लेकिन उन्हें लागू करने में आलस्य आ सकता है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना सम्मान में कमी हो सकती है। अपने कार्यों पर ध्यान देंगे तो सफलता निश्चित है। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य थोड़ी कोशिश से बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपनी मांगों को बेझिझक रखें, पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, केवल मानसिक दुविधा रह सकती है। मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज भावुकता अधिक रहेगी, जिससे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले निपटा लें। इसके बाद निर्णय लेने में गलती हो सकती है। धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और लाभ भी मिलेगा। संध्या के बाद किसी से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में भी तनाव संभव है, हालांकि जीवनसाथी आपका साथ देगा। कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी। सुबह कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। निवेश से बचें और दूसरों पर शक न करें। संध्या के बाद स्थिति में सुधार होगा और राहत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन लाभदायक रहेगा। लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन आपके साथ व्यवहारिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ भी होगा। किसी से मदद मांगने पर आसानी से मिल जाएगी। शेयर या सट्टा निवेश से बचें। संध्या के बाद स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए जरूरी काम पहले निपटा लें। कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) सुबह कुछ अनहोनी का अंदेशा रहेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकांश कार्य सफल होंगे। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा और बचत भी संभव है। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन शक से बचें। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रहेगा। तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आपका धार्मिक और परोपकारी स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और लोग सलाह लेने आएंगे। हालांकि दूसरों की समस्याओं में उलझकर अपना समय बर्बाद न करें। व्यवसाय में संकोच छोड़कर निर्णय लें, लाभ मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन समय पर जरूरतें पूरी न करने से नाराजगी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज भागदौड़ अधिक रहेगी। धन कमाने की इच्छा प्रबल होगी, लेकिन कार्यों में संतुलन बनाना जरूरी है। जरूरी काम शाम से पहले निपटाएं। नए संपर्क बनेंगे, लेकिन लोग स्वार्थवश ही व्यवहार करेंगे। परिवार ही आपका सच्चा सहारा रहेगा। धन लाभ होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन सुखद और यादगार रहेगा। आपका स्वभाव मिलनसार रहेगा, लेकिन कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा और धन आगमन नियमित रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें, उधारी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम मिल सकता है। परिवार में सामान्य वातावरण रहेगा और जरूरतों पर खर्च होगा। मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन आलस्य के कारण योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अवसर मिलेंगे, लेकिन कुछ ही सफल होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सरकारी काम टालना बेहतर होगा। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां रह सकती हैं। कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) पुरानी गलतियों को लेकर मन में पछतावा रहेगा, लेकिन उनसे सीख नहीं लेंगे। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा, लेकिन व्यवहार में कमी के कारण नुकसान हो सकता है। सहकर्मियों से विवाद से बचें। महिलाओं की इच्छाएं पूरी होने में बाधा आएगी। परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करें। मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। पहले की असफलताओं के कारण आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। कार्यों में रुचि कम होगी। परिवार के बुजुर्ग प्रेरित करेंगे, लेकिन आप उनकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था रहेगी और धन लाभ सीमित रहेगा। लंबी यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- बुनियाद केंद्र में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण जारी संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण का कार्य लगातार जारी है। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिल रही है, खासकर उन लोगों को जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर आंखों की जांच नहीं करा पाते थे। केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवा रहे हैं और आवश्यकतानुसार चश्मा प्राप्त कर रहे हैं। नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ लालन कुमार एवं उनके सहयोगी आरियान कुमार द्वारा लोगों की आंखों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि कई मरीजों के लिए विशेष लेंस तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें तय समय पर फोन कर बुलाकर वितरित किया जाएगा। शिविर के दौरान शंभू पंडित द्वारा पर्ची पर लाभार्थियों का नाम एवं आधार नंबर दर्ज कर पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। वहीं, स्थानीय निवासी चंदन कुमार और अरविंद सिंह ने भी अपनी आंखों की जांच करवाई और चश्मा प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे न केवल लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है, बल्कि दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।4