होलागढ़ पुलिस ने वांछित अभियुक्त पकड़ा, सुतली बम व कार बरामद प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में थाना होलागढ़ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 4 सुतली बम और घटना में प्रयुक्त एक ईको कार (यूपी 70 जीआर 9470) बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी व एडीसीपी गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा एसीपी सोरांव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान घनश्याम धुरिया (41 वर्ष) निवासी नवाबगंज के रूप में हुई है, जिसे सराय हरीराम मोड़ के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने 29 मार्च को एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे के तहत पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान विस्फोटक पदार्थ मिलने पर मामले में संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। अभियुक्त पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

- Post by हंडिया न्यूज़ प्रयाग पांडेय पत्रकार1
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- *पहाड़ में खनन कार्य के दौरान मजदूर कि मौत पहाड़ से गिरकर हुई मजदूर की मौत से परिजनों में मचा हाहाकार,परिवार का आरोप बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम*1
- मिर्जापुर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन अंकित कुमार यादव मामले में न्याय की मांग1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- प्रयागराज। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त भोगन कोराव निवासी कृष्णकांत पांडे आज प्रयागराज पहुंचे, जहाँ क्षेत्रवासियों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में फूल-मालाएं पहनाई गईं और मिठाई बांटी गई। इस मौके पर उनके भाई और भाजपा नेता हरीकांत पांडे भी मौजूद रहे। हरीकांत पांडे ने कहा, “हमारे तीन अन्य भाई अभी भी सेना में देश और भारत माता की सेवा कर रहे हैं। परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है।” हरीकांत पांडे ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमेशा देशभक्ति और समाज सेवा के मूल्यों को प्रेरित करता रहेगा। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने कृष्णकांत पांडे के उज्जवल भविष्य की कामना की ।1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1