logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्प *मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न* *मण्डलायुक्त ने योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने एवं प्रगति न पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश* *पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत प्रगति खराब पाये जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी, विद्युत विभाग से समन्वय कर सोलर रूफटॉफ स्थापना के कार्य को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश* *कान्हा उपवन एवं कान्हा गौशाला केन्द्रों के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्रता के साथ करायें पूर्ण* *सीएनडीएस कार्यदायी संस्था-फतेहपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश* *कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित किए जाने के निर्देश* प्रयागराज: मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने पीएम सूर्यघर योजना, दशमोत्तर/पूर्वदशमोत्तर छात्रवृत्ति/प्रतिपूर्ति योजना, पीएम कुसुम योजना, एनआरएलएम योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, शादी अनुदान योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, नई सड़कों का निर्माण, ओडीओपी टूलकिट योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, नमामि गंगे सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने प्रयागराज की प्रगति खराब पाये जाने पर विद्युत विभाग से समन्वय करते हुए सोलर रूफटाफ स्थापना को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने वेण्डरों के साथ बैठक करते हुए कार्यों में तेजी लाये जाने के लिए कहा है। जनपद कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ जनपद को भी कार्यों में तेजी लाते हुए ए श्रेणी की रैकिंग प्राप्त किए जाने के लिए कहा है। दशमोत्तर/पूर्वदशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा में जनपद प्रयागराज व कौशाम्बी की प्रगति ठीक न पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को शिक्षण संस्थाओं के साथ बैठक करते हुए इसमें तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पम्पों की स्थापना में प्रयागराज, फतेहपुर एवं कौशाम्बी की प्रगति खराब पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने स्वीकृत आवेदन पत्रों के सापेक्ष शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में जनपद प्रतापगढ़ की प्रगति धीमी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित अंतराल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लाकवार आशावार गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के सापेक्ष सरकारी व निजी चिकित्सालयों में कराये जा रहे प्रसवों की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत सुनिश्चित किए जाने तथा लाभार्थिंयों को मिलने वाले इंसेंटिव का भुगतान भी समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने नवजात बच्चों एवं प्रसव से सम्बंधित होने वाली महिलाओं की मृत्यु का अनिवार्य रूप से ऑडिट कराये जाने एवं ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पाये जाने वाले कारणों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जीरो से पांच वर्ष के बच्चों की होने वाली मृत्यु से सम्बंधित सूचना प्राप्त किए जाने के लिए कहा। मण्डलायुक्त ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को नियमित रूप से प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कराये जाने एवं वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कान्हा उपवन एवं कान्हा गौशाला केन्द्रों के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जनपद फतेहपुर के ग्राम सभा जाफराबाद गोकुलपुर, नगर पंचायत किशनपुर एवं बहुआ देहात में बन रहे कान्हा गौशाला केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्रता से कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गौआश्रय स्थलों में संरक्षित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त ने कहा कि गौसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित गौवंशों की में से है यदि किसी गौवंश की बीमारी , निःशक्तता आदि कतिपय कारणों से मृत्यु हो जाये, तो उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से अंतिम क्रिया की जाये। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों पर भूसा-चारा, पानी, प्रकाश तथा आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए छांव की समुचित व्यवस्था किए जाने के साथ-साथ सभी गौवंशों का टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हरे चारे के लिए नैपकिन घास की बोआई भी कराये जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने मण्डल के जनपदों में 10 सबसे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराये जाने का निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिया है। समीक्षा में फतेहपुर के सीएनडीएस कार्यदायी संस्था के यूनिट 55 के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित पाये जाने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से बदले जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मण्डल के सभी जिलो के अभियंताओं को अपने-अपने जिलो में पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा हैं, जिससे कि जैसे ही कोई ट्रांसफार्मर जले, उसको तत्काल बदला जा सके तथा खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत भी की जा सके। मण्डलायुक्त ने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित नहीं की जा सकी है, उन्हें कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी, जिलाधिकारी फतेहपुर रविन्द्र सिंह के साथ-साथ मण्डल के सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Journalist Satish Chandra
Journalist Satish Chandra
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
56f170cf-03cb-4642-9f75-b5bd745ed169

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • **कानपुर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर किया पिएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण जिसमें मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित बता दे कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए !* *कासिम अब्बास राष्ट्रीय समाचार पत्र उम्मीद का किनारा* 🖊️
    1
    **कानपुर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर किया पिएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण जिसमें मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित बता दे कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए  !* 
*कासिम अब्बास राष्ट्रीय समाचार पत्र उम्मीद का किनारा* 🖊️
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के खजुराहो में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपना कैफे में छापा मारा और उसके अंदर से बंद रूम नंबर 205 को खुलवाया जिसमें मुस्लिम युवक शकील ने काफी देर में दरवाजा खोला। कमरे की अलमारी के भीतर नाबालिग युवती मिली। इसके बाद कार्यकताओं ने उसके पिटाई की और कपड़े उतारकर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो हैं और लड़कियां उसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। घटना के बाद से खजुराहो में सनसनी फैली हुई है। #MP #khajuraho #LoveJihad #muslim #hindu #police #hotel
    1
    मध्यप्रदेश के खजुराहो में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपना कैफे में छापा मारा और उसके अंदर से बंद रूम नंबर 205 को खुलवाया जिसमें मुस्लिम युवक शकील ने काफी देर में दरवाजा खोला। कमरे की अलमारी के भीतर नाबालिग युवती मिली। इसके बाद कार्यकताओं ने उसके पिटाई की और कपड़े उतारकर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो हैं और लड़कियां उसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। घटना के बाद से खजुराहो में सनसनी फैली हुई है।
#MP #khajuraho #LoveJihad #muslim #hindu #police #hotel
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Journalist Satish Chandra
    1
    Post by Journalist Satish Chandra
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तोहे #खोजी कहा मैया #पतवार बिना डुबे #मझधार बिचे #नेइया #देवी गीत #वायरल गीत #वायरल_विडिओ #viralvideo #trendingreels #dharmendra_halchal #pryagraj #गायक_धर्मेंद्र_हलचल #Devigeet
    1
    तोहे #खोजी कहा मैया #पतवार बिना डुबे #मझधार बिचे #नेइया #देवी गीत 
#वायरल गीत #वायरल_विडिओ #viralvideo #trendingreels #dharmendra_halchal #pryagraj 
#गायक_धर्मेंद्र_हलचल #Devigeet
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    सच को साबित करना जिंदगी है मेरी Allahabad, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी,जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा हैं।
    1
    प्रयागराज: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी,जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा हैं।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अजुहा (कौशाम्बी): प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर के सैनी इलाके में लोंहदा मोड़ के समीप मंगलवार देर रात ज्वलनशील पदार्थ से लदा एक तेज रफ्तार टैंकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे लटक गए, जिससे शार्ट सर्किट होने पर टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां, अजुहा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक न तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका था और न ही यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक टैंकर में चालक या अन्य किसी व्यक्ति के फंसे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सैनी थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    अजुहा (कौशाम्बी): प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  के सैनी इलाके में लोंहदा मोड़ के समीप मंगलवार देर रात ज्वलनशील पदार्थ से लदा एक तेज रफ्तार टैंकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया और मौके पर अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे लटक गए, जिससे शार्ट सर्किट होने पर टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों से इलाके में दहशत फैल गई।
आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां, अजुहा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक न तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका था और न ही यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी थी।
पुलिस के मुताबिक टैंकर में चालक या अन्य किसी व्यक्ति के फंसे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सैनी थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान यह वह सरकार है जो विरोध स्वीकार ही नहीं सकती और अपना राग गाते रहते हैं- अखिलेश इतनी झूठी सरकार हमने आपने नहीं देखी होगी- अखिलेश विकसित भारत राम जी योजना में इनका बजट कम हो गया-अखिलेश भाजपा की सरकार में जितनी भी पानी की टंकियां बन रही हैं, वह भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं, जिसकी वजह से टूट रही हैं-अखिलेश केवल मुसलमानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीबों का फॉर्म 7 से नोटिस देकर वोट कटवा रहे हैं- अखिलेश Gen Z बड़े जागरूक नौजवान लोग हैं, उन्होंने CM का मतलब ‘corrupt mouth’ निकाला है-अखिलेश जो मुख्यमंत्री बिष्ट जी हैं, उनके अन रजिस्टर्ड संघी साथियों ने वंदे मातरम् कभी नहीं गाया- अखिलेश न आज़ादी के पहले गाया, न आज़ादी के बाद-अखिलेश JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया- अखिलेश पहले बीजेपी से मैं कहूंगा, जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो- अखिलेश यह सरकार विरोध सहन नहीं करती- अखिलेश झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही हैं - अखिलेश गरीबों और पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है-अखिलेश नई योजनाओं का बजट कम किया जा रहा है- अखिलेश हमारी आवाज़ दबाई जा रही है, लोकतंत्र खतरे में है- अखिलेश यादव
    1
    लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान 
यह वह सरकार है जो विरोध स्वीकार ही नहीं सकती और अपना राग गाते रहते हैं- अखिलेश 
इतनी झूठी सरकार हमने आपने नहीं देखी होगी- अखिलेश 
विकसित भारत राम जी योजना में इनका बजट कम हो गया-अखिलेश 
भाजपा की सरकार में जितनी भी पानी की टंकियां बन रही हैं, वह भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं, जिसकी वजह से टूट रही हैं-अखिलेश 
केवल मुसलमानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीबों का फॉर्म 7 से नोटिस देकर वोट कटवा रहे हैं- अखिलेश 
Gen Z बड़े जागरूक नौजवान लोग हैं, उन्होंने CM का मतलब ‘corrupt mouth’ निकाला है-अखिलेश 
जो मुख्यमंत्री बिष्ट जी हैं, उनके अन रजिस्टर्ड संघी साथियों ने वंदे मातरम् कभी नहीं गाया- अखिलेश
न आज़ादी के पहले गाया, न आज़ादी के बाद-अखिलेश 
JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया- अखिलेश 
पहले बीजेपी से मैं कहूंगा, जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो- अखिलेश 
यह सरकार विरोध सहन नहीं करती- अखिलेश
झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही हैं - अखिलेश 
गरीबों और पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है-अखिलेश 
नई योजनाओं का बजट कम किया जा रहा है- अखिलेश
हमारी आवाज़ दबाई जा रही है, लोकतंत्र खतरे में है- अखिलेश यादव
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.