एसपी की अध्यक्षता में MSAP अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का आयोजन आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भोजपुर में MSAP अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, MSAP के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सभा के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया, उन्हें यात्रा भत्ता से संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस बल के सदस्य उपस्थित रहे।

- उन्होंने कहा, “बिहार को विकास की नई दिशा देने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।”1
- CM बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान, आज से ही काम शुरू कर दूंगा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सम्राट चौधरी ने पहला बयान देते हुए कहा कि मैं आज से ही काम शुरू कर दूंगा.1
- फिल्म: मोहब्बत मेरी जान लव स्टोरी अभिनेता चिंटू तिवारी1
- आरा रेड क्रॉस के सभागार में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अवधेश राम के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई1
- राम का नाम लिया करो,🙏1
- पढ़ाई के आलावा कोई रास्ता नहीं है,हमारे माता पिता ने हमको पढ़ाया,परिवार में एक भी बच्चा शिक्षित हुआ तो उस परिवार का समय बदल जाएगा इसलिए कहते है, आधे पेट खाकर भी बच्चों को जरूर पढ़ाईये, प्रशांत किशोर!1
- Post by एनामुल हक1
- आरा। बिहार को बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध संगठित करने व बिहार पार्टी का विस्तार करने की रणनीति बनाने के लिए 16-18 मई 026 को लहेरिया सराय, दरभंगा में भाकपा-माले के 12 वें राज्य सम्मेलन होगा। पार्टी राज्य निर्वाचन विभाग कब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भोजपुर में प्रतिनिधि चयन हेतु चार मतदान केंद्रों पर चुनाव कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमें पार्टी जिला कार्यालय में आरा नगर, आरा मुफ्फसिल, उदवंतनगर, कोईलवर, बड़हरा (एरिया चुनाव कार्यालय में पर्यवेक्षक के राज्य कमेटी सदस्य मनोहर सिंह, जगदीशपुर में पीरो, जगदीशपुर, बिहिया, शाहपुर एरिया चुनाव कार्यालय में केन्द्रीय कमेटी कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक अरुण सिंह (अंगियाव,पवना) राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, संदेश, अगिआंव, गड़हनी, चरपोखरी में एरिया चुनाव कार्यालय एवं खुटहां में तरारी, सहार एरिया चुनाव कार्यालय में राज्य कमेटी सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह बतौर पर्यवेक्षक है। जिले में 207 पार्टी सदस्य उम्मीदवार हैं जिसमें 1043 मतदाताओं के द्वारा केवल 46 प्रतिनिधियों का चुनाव किया। मतदाता निर्वाचक मंडल में जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, एरिया कमेटी, पंचायत कमेटी, लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव थे। 15 अप्रैल सुबह 7 बजे शाम से 4 बजे तक इन्हीं चार कार्यालय में चुनाव सम्पन्न हुआ। मतदान पूर्व मतगणना कार्य शुरू हुआ। चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।1