*जिला स्तरीय त्रैमासिक टीबी टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न* *छह वर्ष से कम आयु के टीबी ग्रस्त बच्चों को दोगुना पोषाहार देने के दिये गये निर्देश* बहराइच । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय त्रैमासिक टीबी टास्क फोर्स बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने टीबी उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से छह वर्ष से कम आयु के टीबी से ग्रसित लगभग 28 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मानक से दोगुना पोषाहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि उनकी रिकवरी तेज हो सके और कुपोषण की समस्या दूर हो। सीडीओ ने टीबी मरीजों को गोद लेने की पहल को और व्यापक बनाने के लिए पोषण किट की मानक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सूची अन्य विभागों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान कर सकें और उपचार के दौरान उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में प्रयासों को तेज करने के लिए उन्होंने पंचायती राज विभाग को सक्रिय सहयोग देने को कहा। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.एल. वर्मा ने बताया कि जनपद की लगभग 121 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में 264 लोगों ने आगे आकर 7200 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण किट व मानसिक संबल प्रदान किया। बैठक के दौरान शरणं संस्थान के प्रतिनिधियों ने एचआईवी/एड्स पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि माइग्रेंट आबादी, नशे की लत से ग्रसित लोग और सेक्स वर्कर्स के माध्यम से इस रोग के प्रसार की संभावना अधिक रहती है। एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्तियों में टीबी होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए ऐसे रोगियों की अनिवार्य रूप से टीबी जांच कराई जानी चाहिए। सीएमओ डॉ संजय कुमार ने बताया कि जनपद में निजी क्षेत्र से टीबी नोटिफिकेशन लक्ष्य से कम है। वर्ष 2025 के लिए निर्धारित 2919 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2443 मरीजों का ही पंजीकरण हो पाया है। उन्होंने आईएमए/आईएपी के चिकित्सकों से सभी टीबी मरीजों का निःक्षय पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने और अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर डीएचईआईओ बृजेश सिंह, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जेल प्रशासन, पुलिस विभाग, रेड क्रॉस सोसायटी, बाल एवं पुष्टाहार विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
*जिला स्तरीय त्रैमासिक टीबी टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न* *छह वर्ष से कम आयु के टीबी ग्रस्त बच्चों को दोगुना पोषाहार देने के दिये गये निर्देश* बहराइच । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय त्रैमासिक टीबी टास्क फोर्स बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने टीबी उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से छह वर्ष से कम आयु के टीबी से ग्रसित लगभग 28 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मानक से दोगुना पोषाहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि उनकी रिकवरी तेज हो सके और कुपोषण की समस्या दूर हो। सीडीओ ने टीबी मरीजों को गोद लेने की पहल को और व्यापक बनाने के लिए पोषण किट की मानक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सूची अन्य विभागों को
उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान कर सकें और उपचार के दौरान उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में प्रयासों को तेज करने के लिए उन्होंने पंचायती राज विभाग को सक्रिय सहयोग देने को कहा। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.एल. वर्मा ने बताया कि जनपद की लगभग 121 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में 264 लोगों ने आगे आकर 7200 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण किट व मानसिक संबल प्रदान किया। बैठक के दौरान शरणं संस्थान के प्रतिनिधियों ने एचआईवी/एड्स पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि माइग्रेंट आबादी, नशे की लत से ग्रसित लोग और सेक्स
वर्कर्स के माध्यम से इस रोग के प्रसार की संभावना अधिक रहती है। एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्तियों में टीबी होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए ऐसे रोगियों की अनिवार्य रूप से टीबी जांच कराई जानी चाहिए। सीएमओ डॉ संजय कुमार ने बताया कि जनपद में निजी क्षेत्र से टीबी नोटिफिकेशन लक्ष्य से कम है। वर्ष 2025 के लिए निर्धारित 2919 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2443 मरीजों का ही पंजीकरण हो पाया है। उन्होंने आईएमए/आईएपी के चिकित्सकों से सभी टीबी मरीजों का निःक्षय पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने और अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर डीएचईआईओ बृजेश सिंह, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जेल प्रशासन, पुलिस विभाग, रेड क्रॉस सोसायटी, बाल एवं पुष्टाहार विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
- बहराइच में सरकारी स्कूलों के लिए भेजी गई मुफ्त पाठ्यपुस्तकें कबाड़ के गोदामों में तौली जाती मिलीं। जिन किताबों पर “बिक्री के लिए नहीं” लिखा है, वही रद्दी में बिकती दिखाई दीं। सत्र शुरू होने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिल रहीं, जबकि उनका हक बाजार में बेचा जा रहा है। मामला सामने आने के बाद जिम्मेदारी और कार्रवाई को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।1
- *बहराइच-:चिलवरिया चीनी मिल के कर्मचारियों का धरना: एक साल से नहीं मिली रिटेनिंग राशि फुखा पुतला किया प्रदर्शन* बहराइच: चिलवरिया चीनी मिल के 205 कर्मचारी पिछले 14 दिनों से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले एक साल से रिटेनिंग राशि और 50% बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शिफ्ट इंचार्ज दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर की अन्य मिलों में कर्मचारियों को भुगतान कर दिया गया है, लेकिन चिलवरिया के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कुल बकाया राशि लगभग 1.77 करोड़ रुपये है। मिल प्रबंधन और हेड ऑफिस से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। गन्ना आपूर्ति न होने के कारण मिल बंद है, जिससे कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप और बकाया भुगतान की मांग की है।3
- गुंडे बदमाशों ने मारा पीटा फिर भी नानपारा कोतवाली में नहीं लिखा गया मुकदमाफिर परेशान होकर पीड़ित महिला श्रीमान जिला अधिकारीजनता दिवस में पेश होकरप्रार्थना पत्र दिया है श्रीमान जिला अधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन मिला हैकि मुकदमा पंजीकृत होगा और जो भी प्रार्थना के रास्ते में छज्जा निकाल कर पानी गिराया जा रहा हैउसे बंद करवाया जाएगाऔर अवैध रूप से निकला हुआ सज्जाद दोस्तीकरण भी कराया जाएगाग्राम सभा जमुनहाकई ग्रामीणगन आए हुए थेऔर गवार के रूप में प्रस्तुत भी हुए क्योंकि विपक्षी द्वारा हुंडई बदमाशी करते हुएमहिला को मारपीट करके जबरदस्तीछज्जा प्राथमिक के जमीन में निकला है और वह जमीन रास्ते के उसे में प्राथमिक आती जाती हैप्राथमिक का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी मेहनत करता हैऐसे में प्रार्थना अकेली रहती है प्रार्थिनीपीड़िता के साथ कोईकोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं क्योंकि विपक्षी में धमकी तौर पर दिया है कि उसकी हत्या भी कर देगा थाने से उसका बड़ा मेलजोल हैऐसे मेंथाना अध्यक्ष नानपारासवालिया निशान पर हैंऐसा क्या है गुंडे बदमाशों से जो इतनी मोहब्बत और प्यार करते हैंकार्रवाई की मांग की जाती है2
- आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को UGC के समर्थन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी काशीराम ने मिलकर कैसरगंज में एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया और कैसरगंज SDM जी के द्वारा माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया और UGC कानून को लागू करने की मांग की1
- ग्राम सबलापुर पोस्ट रायपुर थाना खैरीघाट जिला बहराइच प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का ये वीडियो देखकर हो जाएंगे दंग1
- बहराइच में कबाड़ी की दुकान पर मिली भारी मात्रा में सरकारी किताबें, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश . #nanfollowers #ptang #manjha #drone #patangbazi #patanglovers #patangbaaz #patang #luckhnow #ameennabaad #najerabaad #nonfollowersviewersfollowers #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #today #loqnews_new #nanpara #viral #reel #DM #SP #SDM #CO #dgpup1
- Post by AIMIM SHAFIk KHAN1
- आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को UGC के समर्थन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी काशीराम ने मिलकर कैसरगंज में एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया और कैसरगंज SDM जी के द्वारा माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया और UGC कानून को लागू करने की मांग की1