लखीमपुर खीरी : डीएम ने चार परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप* *डीएम ने चार परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप* *कम उपस्थिति पर फटकार, बेहतर प्रदर्शन पर प्रशंसा पत्र के निर्देश* *डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर 18 फरवरी को परिषदीय विद्यालयों में ‘अभिभावक संग संवाद’, उत्कृष्ट अभिभावकों का होगा सम्मान* लखीमपुर खीरी, 17 फरवरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल अचानक विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के विद्यालयों में पहुंच गईं। प्राथमिक विद्यालय कुंवरापुर से लेकर संविलियन विद्यालय सांडा, प्राथमिक विद्यालय सकरन, सैदापुर और आंगनबाड़ी केंद्र अंजनापुर व हजरतपुर तक डीएम ने पठन-पाठन, साफ-सफाई, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की। कुंवरापुर में डीएम ने उपस्थिति पंजिका खुद चेक कर बच्चों की गिनती करवाई। हैंडवॉश यूनिट, शौचालय की स्थिति और दूध-फल वितरण की हकीकत जानी। बच्चों से सवाल पूछकर उनका अधिगम स्तर परखा और स्पष्ट कहा कि रीडिंग स्किल मजबूत होगी तो नींव मजबूत होगी। संविलियन विद्यालय सांडा में स्मार्ट क्लास की हकीकत देखी, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची और कक्षा चार की छात्रा सौम्या से गणित के सवाल हल करवाए। बेहतर शिक्षण व्यवस्था पर प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी को प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र अंजनापुर में पोषण ट्रैकर एप की प्रविष्टियां क्रॉस चेक कीं। प्राथमिक विद्यालय सकरन में 154 के सापेक्ष महज 64 बच्चे उपस्थित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि सर्वाधिक उपस्थिति वाले 10 बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित करें और कम उपस्थिति वाले बच्चों के घर-घर जाकर संपर्क करें। बीएसए को पूरे जनपद में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में कक्षा दो और तीन के बच्चों के अधिगम स्तर का जायजा लिया। बच्चों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर न होने पर डीएम ने तत्काल कदम उठाते हुए हेडमास्टर आयशा और शिक्षिका मंजू से स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि बच्चों की पढ़ाई और अधिगम स्तर में कोई भी कमी प्रशासन के लिए गंभीर है। उन्होंने हेडमास्टर और शिक्षिका को निर्देश दिए कि बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए त्वरित और ठोस उपाय किए जाएँ। साथ ही, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और शिक्षण विधियों में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने का भी आदेश दिया। *18 फरवरी को परिषदीय विद्यालयों में ‘अभिभावक संग संवाद’, उत्कृष्ट अभिभावक होगें सम्मानित* डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर 18 फरवरी को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में विशेष अभिभावक बैठक आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना और शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति देना है। बैठक में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले 10 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा, जबकि कम उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित कर नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प दिलाया जाएगा। ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में उत्कृष्ट अभिभावकों का सम्मान कर शिक्षा को जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी है। स्कूल-परिवार समन्वय से ही बेहतर परिणाम संभव हैं और प्रत्येक बच्चे की नियमित उपस्थिति सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
लखीमपुर खीरी : डीएम ने चार परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप* *डीएम ने चार परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप* *कम उपस्थिति पर फटकार, बेहतर प्रदर्शन पर प्रशंसा पत्र के निर्देश* *डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर 18 फरवरी को परिषदीय विद्यालयों में ‘अभिभावक संग संवाद’, उत्कृष्ट अभिभावकों का होगा सम्मान* लखीमपुर खीरी, 17 फरवरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल अचानक विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के विद्यालयों में पहुंच गईं। प्राथमिक विद्यालय कुंवरापुर से लेकर संविलियन विद्यालय सांडा, प्राथमिक विद्यालय सकरन, सैदापुर और आंगनबाड़ी केंद्र अंजनापुर व हजरतपुर तक डीएम ने पठन-पाठन, साफ-सफाई, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की। कुंवरापुर में डीएम ने उपस्थिति पंजिका खुद
चेक कर बच्चों की गिनती करवाई। हैंडवॉश यूनिट, शौचालय की स्थिति और दूध-फल वितरण की हकीकत जानी। बच्चों से सवाल पूछकर उनका अधिगम स्तर परखा और स्पष्ट कहा कि रीडिंग स्किल मजबूत होगी तो नींव मजबूत होगी। संविलियन विद्यालय सांडा में स्मार्ट क्लास की हकीकत देखी, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची और कक्षा चार की छात्रा सौम्या से गणित के सवाल हल करवाए। बेहतर शिक्षण व्यवस्था पर प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी को प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र अंजनापुर में पोषण ट्रैकर एप की प्रविष्टियां क्रॉस चेक कीं। प्राथमिक विद्यालय सकरन में 154 के सापेक्ष महज 64 बच्चे उपस्थित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि सर्वाधिक उपस्थिति वाले 10 बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित करें और कम
उपस्थिति वाले बच्चों के घर-घर जाकर संपर्क करें। बीएसए को पूरे जनपद में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में कक्षा दो और तीन के बच्चों के अधिगम स्तर का जायजा लिया। बच्चों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर न होने पर डीएम ने तत्काल कदम उठाते हुए हेडमास्टर आयशा और शिक्षिका मंजू से स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि बच्चों की पढ़ाई और अधिगम स्तर में कोई भी कमी प्रशासन के लिए गंभीर है। उन्होंने हेडमास्टर और शिक्षिका को निर्देश दिए कि बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए त्वरित और ठोस उपाय किए जाएँ। साथ ही, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और शिक्षण विधियों में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने का भी आदेश दिया। *18
फरवरी को परिषदीय विद्यालयों में ‘अभिभावक संग संवाद’, उत्कृष्ट अभिभावक होगें सम्मानित* डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर 18 फरवरी को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में विशेष अभिभावक बैठक आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना और शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति देना है। बैठक में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले 10 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा, जबकि कम उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित कर नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प दिलाया जाएगा। ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में उत्कृष्ट अभिभावकों का सम्मान कर शिक्षा को जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी है। स्कूल-परिवार समन्वय से ही बेहतर परिणाम संभव हैं और प्रत्येक बच्चे की नियमित उपस्थिति सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
- *थाना भीरा पुलिस द्वारा, आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत गुमशुदा तीन साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी गोला , श्री रमेश कुमार तिवारी की बाइट*1
- Post by Reporter Dainik Bhaskar1
- लखीमपुर खीरी जिले की ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी और पाइपलाइन व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज की समस्या बनी रहती है, जिससे सड़कों पर पानी भर जाता है और आपूर्ति भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग में फोन करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सबसे गंभीर मामला ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर खोदे गए लगभग 3 फीट गहरे, 2 फीट चौड़े और करीब 2 फीट लंबे गड्ढे का है, जिसे कई महीनों से खुला छोड़ दिया गया है। यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। आए दिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र मरम्मत कार्य कराकर लीकेज की समस्या दूर करने तथा मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे को तत्काल भरवाने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके।3
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया नगर में इन दिनों बैट्री चोरों का गिरोह तेजी से सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। आए दिन खड़े वाहनों से बैट्री चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल है। बीती रात्रि नगर के दुधवा रोड के पास खड़ी नगर निवासी महेश गुप्ता की मैक्सिमो गाड़ी को चोरों ने निशाना बना लिया। सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो गाड़ी की बैट्री गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर के विभिन्न मोहल्लों से कई वाहनों की बैट्रियां चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते गिरोह पर अंकुश नहीं लगाया गया तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।1
- पलिया कलां नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आरोपी जिस नाई की दुकान पर काम करता था उस पर, आज प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया गया।1
- शिवरात्रि का फुल वीडियो देखिए।1
- पलिया- नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई आरोपी जिस नाई की दुकान पर काम करता था उस पर आज प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन की मदद से दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया गया।1