जनगणना 2027 को लेकर गोगरी में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय उसरी में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सत्र शाम चार बजे तक चला। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, डेटा संकलन की विधि, प्रपत्रों के सही तरीके से भरने तथा घर-घर जाकर जानकारी जुटाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, प्रगणकों को यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य के दौरान सटीकता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मौजूद पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों ने जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। कि जनगणना कार्य में मौजूद रहे, राजेश कुमार, चंदन कुमार, पुनीत कुमार, आशुतोष कुमार, विकास कुमार, रुपेश कुमार, चांदनी कुमारी, पिंकी कुमारी, सोनाली सिंह सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिका इस जनगणना कार्य में रहे मौजूद।

- गुरूवार को गोगरी डीसीएलआर राजकुमार ने गोगरी रेफरल अस्पताल का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान स्वस्थ कर्मियों के बीच अफरा तफरी का महौल बना रहा।1
- रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव जी, बौरना मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर इकबाल सहित कई बुद्धिजीवी लोगों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को एवं लोगों को लड्डू खिलाया1
- मुश्किपुर के निकट ऑटो पलटी, एक महिला घायल गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर रोड में मुश्किपुर के निकट गुरुवार की दोपहर दो बजे एक ऑटो पलट गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान परबत्ता प्रखंड के सलारपुर निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। महिला अपने रिलेटिव के यहां शेरबासा जा रही थी। इधर घायल महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी। एक महिला घायल हुई। अन्य यात्री सुरक्षित बाहर निकले। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था। काफी संख्या में लोग वहां जुट गए थे।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- रॉय Gk Gs Classec parbatt चौंक भागलपुर admishan शुरू हो चुका है जल्द से जल्द करवा ले सबसे कम रुपए में धन्यवाद1
- दिनदहाड़े चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के हवाले ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।1
- Post by किरण देव यादव3
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का डीसीएलआर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच गुरुवार की दोपहर दो बजे तक जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश के आलोक में गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का डीसीएलआर राजकुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। और स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय नजर आए। इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे। डीसीएलआर ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवाइयों के स्टॉक, साफ-सफाई व्यवस्था, महिला प्रसव कक्ष सहित मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और दवा उपलब्धता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।1