सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 पर धार्मिक आयोजनों में उमड़ी श्रद्धा हनुमानगढ़ में पूजन, रुद्राभिषेक, महाआरती व परिचर्चाओं का आयोजन हनुमानगढ़। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026” के तहत सोमवार को हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन ईस्वी 1026 में हुए आक्रमण के 1000 वर्ष तथा स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1951 में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के पुनः उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। हनुमानगढ़ टाउन स्थित सनातन धर्म महावीर दल में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा, पूजन, रुद्राभिषेक, श्रृंगार, भजन-गायन, सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान राजस्थान के शिवालयों, द्वादश ज्योतिर्लिंगों तथा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : अखंड आस्था के 1000 वर्ष” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीना के साथ जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, श्री भारत भूषण शर्मा, श्री ओम सोनी, श्री जुगल किशोर गौड़ तथा श्री आशीष पारीक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था के प्रतीक सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित करवाना है। __

- हनुमानगढ़ के मलसीसर गांव में बस में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भादरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।2
- ख़बर का हुआ असर हुआ काम धन्यवाद मदार स्टूडियो प्रगट सिंह1
- हनुमानगढ़ के रावतसर में वार्ड नंबर 12 में नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण इलाके में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोग जल्द सफाई की मांग कर रहे हैं।1
- भादरा पुलिस ने मलसीसर में रजत शर्मा पर हुए हमले का खुलासा किया है। एएसपी गीता चौधरी ने बताया, जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं और मामले में कार्रवाई जारी है।1
- हनुमानगढ़ के मलसीसर गांव में चलती बस में हुए विवाद के बाद एक युवक को बस स्टॉप पर बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भादरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- जोधपुर में रोमांचक खेल स्पर्धाएं रिपोर्ट:- धीरेंद्र भाटी1
- फतेहाबाद में बंटी बाबा के एक कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं गरम हैं। जानकारी के मुताबिक, यह आयोजन पुराने बाजार स्कूल के पास हो सकता है। दर्शक कार्यक्रम स्थल और समय की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।1
- हनुमानगढ़ के महात्मा गांधी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. फतेहसिंह को अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी सेवाओं के लिए प्रदान किया गया, जिससे जिले में खुशी का माहौल है।1