Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: कायमगंज में एक ही दिन दो लूट की घटनाओं से मचा हड़कंप !
CITY NEWS
CITY NEWS: कायमगंज में एक ही दिन दो लूट की घटनाओं से मचा हड़कंप !
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेपाल में आई बाढ़ से हुई भारी तबाही के बाद फंसे सब कुछ बाढ़ में बह गया,,1
- ड्यूटी के दौरान मिला महिला का पर्स, पुलिसकर्मियों ने पूरा सामान सुरक्षित लौटाया ड्यूटी के दौरान मिला महिला का पर्स, पुलिसकर्मियों ने पूरा सामान सुरक्षित लौटाया हरदोई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को सड़क किनारे मिला एक महिला का पर्स सुरक्षित रूप से उसकी वास्तविक स्वामिनी तक पहुंचाकर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की। पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:15 बजे किहानी चांगी के पास ड्यूटी के दौरान आरक्षी तेज बहादुर सिंह और आरक्षी मोहनीश कुमार को एक महिला का पर्स पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने पर्स को सुरक्षित उठाकर खोला तो उसमें सोने की चैन, एक अंगूठी, 2,088 रुपये की नकदी और कल्पना देवी के नाम का एटीएम कार्ड मिला। पर्स की वास्तविक स्वामिनी की तलाश के लिए दोनों पुलिसकर्मियों ने आसपास पूछताछ की। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया और किहानी चांगी के आसपास के दुकानदारों से भी पर्स के संबंध में जानकारी जुटाई गई। प्रयासों के बाद पर्स की स्वामिनी कल्पना देवी पत्नी ब्रह्मप्रकाश, निवासी भरूआ टटकर, थाना कोतवाली देहात, हरदोई की पहचान की गई। आवश्यक जांच एवं सत्यापन के बाद उनका पूरा सामान सुरक्षित वापस कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अपना पूरा सामान वापस मिलने पर कल्पना देवी ने पुलिस टीम का धन्यवाद और आभार जताया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पुलिस टीम में शामिल रहे: आरक्षी तेज बहादुर सिंह आरक्षी मोहनीश कुमार ईमानदारी की यह मिसाल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करती है।1
- कन्नौज के सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कन्नौज में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग घायल कन्नौज के सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कन्नौज के चौधरीयापुर रोड स्थित सर्किट हॉउस के पास तेज रफ्तार कार ने मोटर साईकल मे मारी टक्कर बताया जा रहा है कि चौधरियापुर की तरफ से आ रही कार सर्किट हाउस के पास पहुंची, तभी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के दौरान कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भूरा निवासी वकसीपुरवा, छविराम, चौधरियापुर निवासी शेरसिंह समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार दुर्गा प्रसाद निवासी डाक बंगला, कन्नौज चला रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।4
- हरदोई में “ऑपरेशन स्माईल” अभियान एवं रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत बस स्टेंड पर तैनात पुलिस सुरक्षा टीम के द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों को सुपुर्द करने के संबंध में-1
- आज एटा शहर में रक्षा बनधन पर दिन में भी काफी भीड़ रही बस स्टैंड के अनदर भी काफी भीड़ रही लेकिन बहार जी टी रोड पर अतिक्रमण काफी दुकान दारो ने कर लिया था जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रौकी पत्रकार एटा prees से1
- हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर सुरक्षा सख्त: सीओ सिटी अजीत चौहान ने लिया जायजा, यात्रियों से जाना हाल-चाल हरदोई /रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को सीओ सिटी अजीत चौहान ने पुलिस बल के साथ हरदोई डिपो रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और परिवहन सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डिपो परिसर, प्रतीक्षालय और आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात त्योहार के दौरान महिलाओं व यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस स्टैंड परिसर में विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखें और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटे सतर्कता बरत रहा है।1
- हरदोई। ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस अड्डे पर परिजनों से बिछड़े करीब तीन वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया। बच्चे को पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। हरदोई। ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस अड्डे पर परिजनों से बिछड़े करीब तीन वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया। बच्चे को पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। 28 अगस्त 2026 को कोतवाली शहर पुलिस टीम बस अड्डे पर ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को एक करीब तीन वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला। पूछताछ और आसपास तलाश के बावजूद तत्काल परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस टीम ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और महिला आरक्षियों की निगरानी में रखा। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद तथा लाउड हेलर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया। अथक प्रयासों के बाद बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। पुलिस के अनुसार बच्चे की पहचान कृष्णा पुत्र बृज कुमार कश्यप, माता श्रीमती खुशबू, उम्र करीब तीन वर्ष, निवासी तिलहर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया और पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई एवं अथक प्रयासों की सराहना की। यह कार्रवाई जनपद में गुमशुदा एवं बिछड़े बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, उपनिरीक्षक कौशल किशोर यादव, उपनिरीक्षक थान सिंह, कांस्टेबल विनीत तथा महिला आरक्षी प्रियंका चौहान, अलीमा खान, प्रियंका भट्ट और आयुषी।1
- कन्नौज मे रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा के चलते सरायमीरा बस स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कन्नौज मे रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा के चलते सरायमीरा बस स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वीओ -कन्नौज के सरायमीरा स्थित बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में महिलाएं बसों का इंतजार करती नजर आईं। भीड़ बढ़ने के चलते सरायमीरा इलाके में जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं की भारी संख्या में पहुंचने से बस स्टेशन पर व्यवस्था भी प्रभावित होती दिखाई दी। मौके पर भीड़ और जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। फिलहाल महिलाओं की भारी भीड़ के चलते सरायमीरा बस स्टेशन और आसपास के इलाके में यातायात प्रभावित रहा।1
- एटा ब्रैकिंग..... एटा में जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा करीब आधा दर्जन जुआरियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। SSP डॉ. इलामारन के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई। विजय नगर की गली में पुलिस की छापेमारी। जुआ खेलते करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में। ताश की गड्डियों के साथ पुलिस ने पकड़ा कई महीनों से जुआ संचालित होने की चर्चा एटा कोतवाली नगर क्षेत्र विजय नगर में जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। #highlight Following Love1