Shuru
Apke Nagar Ki App…
#कौशाम्बी न्यूज
Journalist Shubham Pandey
#कौशाम्बी न्यूज
More news from Kaushambi and nearby areas
- कौशांबी....…पत्रकार इस्तियाक पर FIR दर्ज होने से पत्रकार संगठन नाराज घटना के वक्त पत्रकार इस्तियाक एक शादी समारोह में था इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब और प्रेस क्लब ने एसपी को घेरा पत्रकार की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की बिना जांच पड़ताल के गिरफ्तारी पर पत्रकारों में गहरा रोष पत्रकार को जल्द से जल्द नही रिहा करने पर आंदोलन की चेतावनी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कसिया पूर्व का मामला ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- *कौशांबी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज, संगठनों में रोष* *संदीपन घाट प्रकरण को लेकर डायट मैदान में धरना, निष्पक्ष जांच की उठी मांग* *कौशाम्बी संदेश* कौशांबी। जनपद में एक पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर पत्रकार संगठनों और मीडिया कर्मियों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। संदीपन घाट क्षेत्र में हुए कथित हमले के मामले में एक स्थानीय पत्रकार को नामजद किए जाने के विरोध में प्रेस क्लब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि बिना निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के ही पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी मामले में पत्रकार का नाम सामने आता है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन जल्दबाजी में दर्ज की गई एफआईआर से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में पत्रकारों ने डायट मैदान में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसे दबाने या डराने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। धरना स्थल पर आयोजित सभा में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए। इसके बाद पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर की समीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक पत्रकार के खिलाफ कठोर कार्रवाई न की जाए। इस पूरे प्रकरण ने जिले में मीडिया और प्रशासन के संबंधों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच की दिशा क्या रहती है।2
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- बड़ी दुर्भाग्य की बात है मूरतगंज से जुड़ा परशुराम पुर में आज तक कोई साफ सफाई नहीं होती नगर पालिका होते हुए 6 महीने से नाली की माप होने के बावजूद भी नहीं लगा काम गंदगी होने से आए दिन लड़ाई झगड़ा का बना माहौल यूपी जनपद कौशांबी मूरतगंज के अंतर्गत परशुराम पुर का मामला किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 Pramod Sach Tak #graund #roporting1
- कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बकोढ़वा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार 7 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अमर पाल पुत्र शिवनाथ निवासी सड़वा थाना कौशांबी ने बताया कि वे लोग गुहौली में अपने बहनोई हरिनंदन के यहां बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे। टेंपो में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बकोढ़वा के पास पहुंचा, पुरखास की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। हादसे में विनोद कुमार पुत्र अमरपाल, कल्लू सरोज पुत्र हंसराज सरोज, प्रमोद कुमार सरोज पुत्र अमरपाल, रोशन पुत्र रामदास सरोज, उद्योश्याम पुत्र रामनरेश, अमर पाल पुत्र शिवनाथ सरोज निवासी सड़वा, तथा मिथुन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी विदाव समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सराय अकिल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विनोद कुमार के पैर में गंभीर चोट होने पर उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1
- Post by T B NEWS1
- देख लो सवर्णों तुम्हारे मोदी ने तुम्हारा क्या हाल कर दिया।कुछ भी बहम पाल लेना लेकिन ये बहम मत पालना कि भाजपा तुम्हारी सगी है। #सवर्णों_भाजपा_छोड़ो1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशांबी। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड कौशांबी में इंटरनेशनल वूमेन्स एंड गर्ल्स इन साइंस डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।1