जमीनी विवाद में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज जमीनी विवाद में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल बुजुर्ग ने गांव के तीन लोगों पर घात लगाकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। घायल देवराज सिंह पुत्र शंभू सिंह ने बताया कि वह पशु-पक्षियों को चारा खिलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के संजय सिंह, विजयपाल सिंह और बंटी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से भी वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। देवराज सिंह का कहना है कि आरोपितों से कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी वजह से आए दिन उनके साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। पीड़ित ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज जमीनी विवाद में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल बुजुर्ग ने गांव के तीन लोगों पर घात लगाकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। घायल देवराज सिंह पुत्र शंभू सिंह ने बताया कि वह पशु-पक्षियों को चारा खिलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के संजय सिंह, विजयपाल सिंह और बंटी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से भी वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। देवराज सिंह का कहना है कि आरोपितों से कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी वजह से आए दिन उनके साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। पीड़ित ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- फुरसतगंज पशु चिकित्साधिकारी पर पैरावेट कमर्चारी से अभद्रता करने का आरोप अभद्र भाषा देने का ऑडियो वायरल ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ, जिला इकाई अमेठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पशु चिकित्साधिकारी पर अभद्र व्यवहार, कार्य में लापरवाही तथा विभागीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। समिति के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार मौर्य की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि संगठन ने 22 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार किया था। इसके बाद 23 जुलाई को जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया था। आरोप है कि 29 जुलाई को फुरसतगंज बहादुरपुर विकास खंड के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अंबर मिश्रा ने पैरावेट प्रदीप कुमार शुक्ला को फोन कर टीकाकरण एवं डाटा फीडिंग का कार्य करने का दबाव बनाया। संगठन का आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्साधिकारी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। समिति ने इसे पैरावेट कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों का हनन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पशु चिकित्साधिकारी रायबरेली में निजी पेट क्लीनिक का संचालन करते हैं, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेते, अस्पताल समय से नहीं खुलता तथा क्षेत्र में बीमार पशुओं के इलाज के लिए स्वयं न जाकर अन्य कर्मचारियों को भेज दिया जाता है। समिति ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा पैरावेट कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।4
- अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।4
- अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।4
- व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया , 10 हजार पेंशन की मांग अमेठी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।2
- ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार अमेठी। जिले के ग्राम कोलवा, मजरे ठेंगहा निवासी सुरेश कनौजिया ने ऑनलाइन मोबाइल दुकान का सामान बुक कराने के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश कनौजिया ने बताया कि उसने व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल दुकान का सामान ऑनलाइन बुक किया था। विक्रेता के कहने पर उसने पूरी भुगतान राशि ₹25,335 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद भी काफी समय बीत जाने के बावजूद सामान नहीं भेजा गया। जब उसने कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे वह विक्रेता से संपर्क भी नहीं कर पा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। उसने भुगतान संबंधी दस्तावेज, चैट और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में ऑनलाइन ठगी की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर टीम की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी।1
- Lucknow…… विभूतिखंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल MVT के मालिक राकेश उपाध्याय ने युवती से किया दुराचार का प्रयास। नौकरी करने आई युवती को अपने कमरे में बुलाकर दिखाई अश्लील वीडियो और अश्लील हरकतें की। विरोध पर दबंग होटल मालिक राकेश उपाध्याय ने पीड़िता को दी धमकी। पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में दी तहरीर। पीड़िता का आरोप पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं दर्ज की FIR पीड़िता की मानें तो आरोपी राकेश उपाध्याय के रसूख के आगे नहीं हो रही उसकी कोई भी सुनवाई। आरोप कि राकेश उपाध्याय पीड़िता के भाई को एप्लीकेशन वापस लेने की लिए बना रहा दबाव और पिटवाने की दे रहा धमकी।1