Nikay Chunav Results : हाड़ौती की 28 निकायों में 10 भाजपा, 6 कांग्रेस व 1 आप, शेष 11 में निर्दलीय से होगा जोड़ तोड़ बारां जिले में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है. राजस्थान में पहली बार किसी निकाय में आप पार्टी का बोर्ड बनेगा।। कोटा: हाड़ौती के 28 नगर निकायों की तस्वीर साफ हो गई है. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 10 और कांग्रेस को 6 निकायों में बहुमत मिला है. इसके अलावा एक निकाय आम आदमी पार्टी के हिस्से में आया. शेष निकायों में आम आदमी पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशियों से जोड़ तोड़ पार्टियों को करना पड़ेगा. ऐसा 11 नगरीय निकायों में हो रहा है. कहां पर क्या है स्थिति: हाड़ौती की 28 निकायों में से कांग्रेस को 6 में स्पष्ट बहुमत मिला है. इनमें बारां जिले की अटरू, झालावाड़ की भवानीमंडी, डग, झालावाड़ नगर परिषद और खानपुर है. इसके साथ ही बूंदी जिले की हिंडोली में भी कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. भारतीय जनता पार्टी को 10 निकायों में स्पष्ट बहुमत मिला है. इनमें बारां जिले की मांगरोल, झालावाड़ की अकलेरा और झालरापाटन, बूंदी जिले की देई व इंद्रगढ़, कोटा नगर निगम, रामगंजमंडी, सांगोद और सुल्तानपुर नगर पालिका शामिल है. आम आदमी पार्टी को बारां नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है. बूंदी जिले की कापरेन, बारां जिले की अंता व कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस बराबर आई है. यहां निर्दलीयों के हाथ में बाजी चली गई है. झालावाड़ जिले की पिड़ावा नगर पालिका में कांग्रेस आगे है, लेकिन यहां आम आदमी पार्टी के जीते कैंडिडेट्स के हाथ बाजी आ गई है. बारां जिले में सीसवाली, बूंदी में लाखेरी व नैनवा और कोटा जिले में इटावा में कांग्रेस आगे है, लेकिननिर्दलीय के हाथ में सत्ता की चाबी होगी. बारां जिले के छबड़ा, बूंदी नगर परिषद और केशोरायपाटन नगर पालिका में भाजपा आगे है, लेकिन यह भी निर्दलीय ही किंग मेकर होंगे।।

- हरियाणा में बाबा बालकनाथ आश्रम में की गई तोड़फोड़ के विरोध में महापंचायत गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ आश्रम में हुई तोड़फोड़ के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नगर व ग्राम नियोजन विभाग की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों और प्रदेश भर से जुटे संत-महात्माओं ने महापंचायत बुलाई है: मंदिर परिसर में आयोजित इस महापंचायत की अध्यक्षता 360 खापों के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान ने की: स्थानीय लोगों और नाथ पंथ के साधुओं का आरोप है कि प्रशासन ने बेहद तानाशाही रवैया अपनाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है: 16 घंटे चली कार्रवाई में शिव मंदिर को छोड़ कर परिसर में बने अन्य 5 मंदिर गोशाला और समाधि स्थल सहित कई निर्माण ध्वस्त किए गए हैं: देवी देवताओं की प्राचीन मूर्तियों को रातों रात हटा दिया गया है: वहीं गोशाला से से 35 गोवंश को बलपूर्वक कार्टरपुरी गोशाला शिफ्ट कर दिया गया है: वहीं अलवर के तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ ने भी सरकार पर काफी गंभीर आरोप लगाएं है लेकिन बाबा पर भी सरकारी व गरीब लोगों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप लग चुके हैं:1
- वार्ड 87 की मतगणना में मशीन में गड़बड़ी, राखी गौतम ने उठाया मुद्दा, कलेक्टर से वार्ता कर मशीन को सील करवाया *वार्ड 87 की मतगणना में मशीन में गड़बड़ी, राखी गौतम ने उठाया मुद्दा* *कलेक्टर से वार्ता कर मशीन को सील करवाया* कोटा। वार्ड क्रमांक 87 की मतगणना के दौरान एक भाग संख्या की मशीन में गड़बड़ी आने की सूचना पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम तुरंत जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचीं। मामले की जानकारी मिलते ही गौतम ने मौके पर मौजूद कलेक्टर एवं एडीएम से वार्ता कर उक्त भाग संख्या की पेटी / मशीन को सील करवाया। गौतम ने कहा कि _"कांग्रेस पार्टी चुनाव में पूरी पारदर्शिता चाहती है। मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के मत का सम्मान होना चाहिए।"_ कलेक्टर के निर्देश पर ईसीबी/एडीएम द्वारा उक्त मशीन को सील पैक किया गया और तकनीशियन के आने तक मशीन नहीं खोली जाएगी, यह आश्वासन दिया गया।1
- अनंतपुर में स्थापित हुई भगवान श्री गणेश की सबसे सुंदर प्रतिमा, बनी कोटा वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र कोटा। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कोचिंग सिटी कोटा में हर तरफ बप्पा की भक्ति की बयार बह रही है। इस वर्ष गणेशोत्सव के मौके पर अनंतपुर क्षेत्र में भगवान श्री गणेश की अब तक की सबसे मनमोहक और भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रथम पूज्य की यह अद्वितीय और मनभावन झांकी इस समय पूरे कोटा शहर में विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। इस विशाल और कलात्मक मूर्ति के दर्शन के लिए सुबह से ही अनंतपुर पांडाल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। बप्पा के इस अलौकिक रूप को देखने और आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रतिमा की सुंदरता और इसकी दिव्य आभा देखते ही बनती है, जिसने पूरे क्षेत्र के वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। महोत्सव के दौरान पांडाल में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और सांस्कृतिक भजनों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा माहौल "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गुंजायमान है।1
- बड़ोदिया कलां में लगा पीपल्दा और बड़ोदिया कलां का संयुक्त रूप से सांसद जन सेवा शिविर , चेचट क्षेत्र के बड़ोदिया कलां में मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां व पीपल्दा पंचायत का संयुक्त रूप से सांसद जन सेवा शिविर आयोजित हुआं , शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजें हुआं जों सायं कों 5 बजें तक चला जिसमें तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी ने आमजन कि समस्याओं को सुनकर दूर किया शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ बताकर उनसे जोड़ा गया, साथ हीं शिविर में आधार कार्ड जन आधार कार्ड,राशन कार्ड चिकित्सा कार्ड और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन व गलतियां सुधार कार्य हुएं, और नवीन पंजीकरण खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना और श्रमिक कार्ड जैसे नवीन पंजीकरण किए गए, साथ हीं स्वास्थ्य सेवा में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गई, शिविर में राजस्व अभिलेख प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सत्यापन, किसान फार्म आईडी , से लेकर तमाम प्रकार के कार्य किए गए, बड़ी संख्या में आमजन अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जहां मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने समस्या को सुनकर दूर किया और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया, शिविर में मौजूद रहें, तहसीलदार कैलाश मीणा ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश मीणा व त्रिलोचन कुमार शिविर प्रभारी भानू प्रताप केम्प कार्यालय शिविर प्रभारी रामविलास मीणा हल्का पटवारी हरिश चौधरी और जनप्रतिनिधि व कर्मचारी अधिकार मौजूद रहें।4
- झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार, नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बोरखेड़ी पंचायत सहित आसपास के 3 गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।1
- नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया झालावाड़। नगरीय निकाय चुनाव में जिले के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा। दो निर्दलीय और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। जिले के अन्य निकायों में खानपुर में कांग्रेस 18, भाजपा 7; पिड़ावा में कांग्रेस 8, भाजपा 6, आप 5 और निर्दलीय 1; झालरापाटन में भाजपा 22, कांग्रेस 8 और आप 5; भवानीमंडी में कांग्रेस 26, भाजपा 13 और निर्दलीय 1; मनोहरथाना में भाजपा 11, कांग्रेस 6 और निर्दलीय 3; अकलेरा में भाजपा 25, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 2 तथा डग में कांग्रेस 14 और भाजपा 6 सीटों पर विजयी रही। परिणामों ने जिले की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बना दिए हैं। खासकर झालावाड़ नगर परिषद में भाजपा की हार को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इधर जीत के बाद कार्यकताओं ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा करवाया।2
- कोटा-बारां हाइवे पर ट्रक ने मारी कार को टक्कर, बाल-बाल बचे अटरू वाले फूफाजी बाल-बाल बचे अटरू वाले फूफाजी उर्फ गोपाल सिंह सोलंकी: कल कोटा-बारां हाइवे पर हाड़ौती के प्रसिद्ध कॉमेडियन गोपाल सिंह सोलंकी जिन्हें लोग अटरू वाले फूफाजी के नाम से ज्यादा पहचानते हैं, का एक्सीडेंट हो गया: उनकी कार को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी: कार को हालांकि नुकसान हुआ लेकिन गनीमत रही कि फूफाजी (ये नाराज वाले फूफाजी नहीं हैं) बच गए: एक्सीडेंट के बाद भी उन्होंने अपने उसी अंदाज में वीडियो बनाया है जिसके लिए वो जाने जाते हैं: फूफाजी सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि एक जिंदादिल इंसान हैं: शुभकामनाओं के साथ...1
- कोटा में BJP बना रही बोर्ड, 97 में से 55 वार्डों में जीती पार्टी, हालांकि अभी नहीं होंगे चुनाव कोटा में BJP बना रही बोर्ड, 97 में से 55 वार्डों में जीती पार्टी, हालांकि अभी नहीं होंगे चुनाव1
- गणेश चतुर्थी पर गूंजे जयकारे, गाजे-बाजे के साथ निकली गणपति की सवारी कोटा। गणेश चतुर्थी के मौके पर कोटा के छावनी इलाके में आस्था और उल्लास का माहौल नजर आया। श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा को धूमधाम से लेकर रवाना हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर यात्रा के रूप में लेकर निकले। रास्तेभर लोगों ने श्रद्धा के साथ गणपति के दर्शन किए और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गणेश चतुर्थी को लेकर छावनी क्षेत्र में दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। गणेश चतुर्थी पर गूंजे जयकारे, गाजे-बाजे के साथ निकली गणपति की सवारी कोटा। गणेश चतुर्थी के मौके पर कोटा के छावनी इलाके में आस्था और उल्लास का माहौल नजर आया। श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा को धूमधाम से लेकर रवाना हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर यात्रा के रूप में लेकर निकले। रास्तेभर लोगों ने श्रद्धा के साथ गणपति के दर्शन किए और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गणेश चतुर्थी को लेकर छावनी क्षेत्र में दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।1