मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मातृशक्ति के सम्मान की नई पहल, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सरकार का उपहार, महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा ग्रेटर नोएडा संवाददाता, प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद स्तर पर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-96 नोएडा के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से वरिष्ठ महिलाओं के लिए आवागमन अधिक सुगम होने के साथ उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पर्व के दौरान महिलाएं अपने मायके एवं अन्य गंतव्यों तक बिना किसी अतिरिक्त यात्रा व्यय के सुविधापूर्वक आवागमन कर सकेंगी।सजीव प्रसारण के उपरांत मंत्री सुनील शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि इससे उन्हें अपने आवश्यक कार्यों एवं अन्य गंतव्यों तक आने-जाने में सुविधा के साथ आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुनील शर्मा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा मातृशक्ति का सांकेतिक सम्मान करते हुए महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वरिष्ठ महिलाओं के लिए उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का संदेश जनपदवासियों तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा रोहिताश कुमार,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा समीना अंजुम, संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं और लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मातृशक्ति के सम्मान की नई पहल, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सरकार का उपहार, महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा ग्रेटर नोएडा संवाददाता, प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद स्तर पर नोएडा प्राधिकरण
सेक्टर-96 नोएडा के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से वरिष्ठ महिलाओं के लिए आवागमन अधिक सुगम होने के साथ उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पर्व के दौरान
महिलाएं अपने मायके एवं अन्य गंतव्यों तक बिना किसी अतिरिक्त यात्रा व्यय के सुविधापूर्वक आवागमन कर सकेंगी।सजीव प्रसारण के उपरांत मंत्री सुनील शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि इससे उन्हें अपने आवश्यक कार्यों एवं अन्य गंतव्यों तक आने-जाने में सुविधा के साथ आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुनील शर्मा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा मातृशक्ति का सांकेतिक सम्मान करते हुए महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली
महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वरिष्ठ महिलाओं के लिए उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का संदेश जनपदवासियों तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा रोहिताश कुमार,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा समीना अंजुम, संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं और लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को गया।
- शिवसेना व क्रांति सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन से शोक की लहर शिवसेना एवं क्रांति सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन से दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। बताया गया कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा ने अपना जीवन शिवसेना और क्रांति सेना की सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित कर दिया था। वह दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते रहते थे और संगठन के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहते थे। 19 अगस्त को उनके निधन की दुखद सूचना मिलते ही शिवसेना और क्रांति सेना परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, शिवसेना के मेरठ मंडल प्रभारी राजकुमार गिरी ने शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “शैलेन्द्र आर्य एक बहुत अच्छे इंसान थे। उनका व्यवहार, पार्टी के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका प्रेम हमेशा याद रखा जाएगा।” उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा का अचानक चले जाना शिवसेना और क्रांति सेना परिवार के लिए अत्यंत दुखद है और उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें परवाना, बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गांव परवाना के बाजार में रौनक लौट आई है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी राखियों, आकर्षक सजावट और सुंदर डेकोरेशन से सजाया है। बाजार में विभिन्न डिजाइनों और रंगों की राखियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। खासकर बच्चों के लिए छोटा भीम सहित कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चे इन राखियों को पसंद कर रहे हैं और अपने पसंदीदा डिजाइन की राखियां खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं। दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं बाजार में मिठाई और त्योहार से संबंधित अन्य सामान की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियां और दुकानों की आकर्षक सजावट रक्षाबंधन के उत्साह को और बढ़ा रही है। गांव के बाजार में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है। पत्रकार — समीर चौधरी परवाना1
- बुलंदशहर: कचहरी परिसर में तारीख करने आई लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा लड़के पक्ष ने की लड़की पक्ष के साथ जमकर मारपीट सरेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ तेजी से वायरल न्याय के मंदिर में लड़के पक्ष के लोगों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे बीच-बचाव करने आई पीड़ित लड़की और उसकी मां से भी की हाथापाई कचहरी परिसर में चीखती रही मां-बहन, मूकदर्शक बने रहे लोग1
- सीमापुरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा गाजियाबाद/सीमापुरी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज सीमापुरी क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशभर में धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। आकाशवाणी के अनुसार, इस अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए मिलाद महफिलें, सीरत सम्मेलन और जुलूस आयोजित किए गए। इस अवसर पर शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलाद-उन-नबी पर बधाई देते हुए एकता, खुशी, दया और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं। संवाददाता रेनू पुरी5
- फर्जी Paytm/UPI स्क्रीनशॉट से दुकानदारों को ठगने वाले गिरोह का साइबर नॉर्थ पुलिस ने किया पर्दाफाश मोबाइल और यूपीआई की जानकारी हासिल कर खातों से उड़ाते थे रकम, 30.81 लाख से ज्यादा की ठगी ट्रेस, देखिये डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट ने क्या कहा?2
- जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक पीली धातु का टुकडा, 01 अवैध देशी तमन्चा, 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद। बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम1
- बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 🤝 इंसानियत की मिसाल—मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 जिला पंचायत प्रत्याशी कैलाश कुमार उर्फ कलवा हलवाई, वार्ड नंबर 51 ने आर्थिक सहयोग देकर पंडित संजय शर्मा जी की मदद की। वहीं अभिषेक गौतम, जो पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं, उन्होंने भी अपनी मेहनत की कमाई में से सहयोग देकर दरियादिली और इंसानियत की मिसाल पेश की। ❤️ मुश्किल समय में किसी जरूरतमंद का साथ देना ही सच्ची इंसानियत है। आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। 🙏 ✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना #पंडितसंजयशर्मा #मदद #इंसानियत #कैलाशकुमार #कलवाहलवाई #अभिषेकगौतम #जिलापंचायत #वार्ड51 #बुलंदशहर #उत्तरप्रदेश #मानवतासबसेपहले1
- बुलंदशहर: चौधरी डेयरी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो मिलावटी पनीर नष्ट; मौके पर हंगामा! जहांगीरपुर में मिलावटी पनीर पर चला प्रशासन का चाबुक: होदी तुड़वाई, 200 किलो पनीर नष्ट त्योहारों से पहले खाद्य विभाग का छापा: चौधरी डेयरी से मिलावटी पनीर के नमूने सील, भारी मात्रा में माल नष्ट रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे एसपी ऑफिस, अखिलेश यादव के पोस्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन! अखिलेश यादव के होर्डिग लगने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। और खूब जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को 2 घंटे का समय दिया था लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन को उन्होंने उस व्यक्ति को ढूंढने का आदेश जारी नहीं किया, जिस व्यक्ति ने होर्डिंग लगाए थे, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.1