logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*माटीकला बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाओ का गोष्ठी के माध्यम से किया गया प्रचार-प्रसार* दिनांक 31.07.2026 को उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा प्रचार-प्रसार योजना के अंतर्गत कृषि भवन, बलिया के सभागार में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सहानी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड नं० 14 तथा विशिष्ट अतिथि श्री राणाकुनाल सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य, भाजपा, की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिविर में माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों, युवाओं एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्‍न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, बलिया सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि माटीकला क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं तथा सरकार की विभिन्‍न योजनाओं का लाभ उठाकर कारीगर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा माटीकला प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक तथा बैंक ऋण, एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

11 hrs ago
user_बागी बलिया
बागी बलिया
बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
219b8865-f314-450a-84a6-33c1b5916360

*माटीकला बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाओ का गोष्ठी के माध्यम से किया गया प्रचार-प्रसार* दिनांक 31.07.2026 को उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा प्रचार-प्रसार योजना के अंतर्गत कृषि भवन, बलिया के सभागार में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सहानी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड नं० 14 तथा विशिष्ट अतिथि श्री राणाकुनाल सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य, भाजपा, की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिविर में माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों, युवाओं एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्‍न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, बलिया सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि माटीकला क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं तथा सरकार की विभिन्‍न योजनाओं का लाभ उठाकर कारीगर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा माटीकला प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक तथा बैंक ऋण, एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया: नगर पालिका में बवाल: ठेकेदारों ने भुगतान की मांग पर पूर्व ईओ का सामान रोका नगर पालिका परिषद के स्थानांतरित पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुभाष कुमार का सामान नए तैनाती स्थल भेजे जाने के दौरान ठेकेदारों ने रोक दिया। ठेकेदारों का आरोप है कि उनके कार्यों का भुगतान और कई फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।
    1
    बलिया:  नगर पालिका में बवाल: ठेकेदारों ने भुगतान की मांग पर पूर्व ईओ का सामान रोका
नगर पालिका परिषद के स्थानांतरित पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुभाष कुमार का सामान नए तैनाती स्थल भेजे जाने के दौरान ठेकेदारों ने रोक दिया। ठेकेदारों का आरोप है कि उनके कार्यों का भुगतान और कई फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 31 लाख 53 हजार 600 रुपए का अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद,वाहन छोड़कर चालक फरार। बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग पुलिस 3153600 मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर जब एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो कंटेनर के चालक ने वाहन को चेकपोस्ट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ले जाकर रोका और वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की जांच की गई तो पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान कर उसे पर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
    1
    31  लाख 53 हजार 600 रुपए का अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद,वाहन छोड़कर चालक फरार।
बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग पुलिस 3153600 मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर जब एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो कंटेनर के चालक ने वाहन को चेकपोस्ट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ले जाकर रोका और वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की जांच की गई तो पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान कर उसे पर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
    user_बंटी तिवारी।
    बंटी तिवारी।
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    9 hrs ago
  • yah Bihar Hai kuchh bhi Ho Sakta Hai
    1
    yah Bihar Hai kuchh bhi Ho Sakta Hai
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Farmer दरौली, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उठाई आवाज बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों की बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति, चयन आयोग का गठन और अन्य कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए तो पूर्व में हासिल उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सहायता प्राप्त विद्यालयों में वेतन वितरण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रीति यादव, डॉ. श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुभाष सिंह, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
    1
    माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उठाई आवाज
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों की बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति, चयन आयोग का गठन और अन्य कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए तो पूर्व में हासिल उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सहायता प्राप्त विद्यालयों में वेतन वितरण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।
धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रीति यादव, डॉ. श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुभाष सिंह, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलिया जनपद के सुखपुरा धरहरा चट्टी पर स्विफ्ट ने तीन को रौदा, एक की मौत, दो घायल, ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा.....
    3
    बलिया जनपद के सुखपुरा धरहरा चट्टी पर स्विफ्ट ने तीन को रौदा, एक की मौत, दो घायल, ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा.....
    user_बागी बलिया
    बागी बलिया
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.