Shuru
Apke Nagar Ki App…
भंवरगढ़ में खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप भंवरगढ़ कस्बे में चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब 10 तोला सोना, लगभग आधा किलो चांदी तथा ₹3,000 नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, चार चूड़ियां, एक चेन तथा करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। पीड़ित महिपाल चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और बिना उचित कार्रवाई लौट गई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने विधायक ललित मीणा और शाहबाद सीओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हर्षित भार्गव
भंवरगढ़ में खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप भंवरगढ़ कस्बे में चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब 10 तोला सोना, लगभग आधा किलो चांदी तथा ₹3,000 नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, चार चूड़ियां, एक चेन तथा करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। पीड़ित महिपाल चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और बिना उचित कार्रवाई लौट गई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने विधायक ललित मीणा और शाहबाद सीओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- शाहबाद थाने में सीएलजी व महिला सखी सदस्यों की बैठक, एसपी ने शांति-सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश शाहबाद में नए थाना भवन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु की अध्यक्षता में सीएलजी एवं महिला सखी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। एसपी के पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने असामाजिक गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन में पुलिस पर विश्वास और अपराधियों में भय बना रहना चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने राजपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने तथा शाहबाद के सीसीटीवी कैमरों को थाने से जोड़ने की मांग भी रखी।1
- *खबर चलने के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त* *करैरा: ग्राम मामोनी खुर्द स्थित करैरा वन परिक्षेत्र की बीट क्रमांक 1038 में लगभग 40 बीघा वन भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर पूरी भूमि को अपने कब्जे में ले लिया।* *जानकारी के अनुसार, वन भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामला उजागर होने के बाद रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विभागीय अमले की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर लगभग 40 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।* *अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध कब्जाधारियों में हलचल देखी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।* *स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि वन एवं शासकीय भूमि की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए। ग्रामीणों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से वन क्षेत्र को और अधिक नुकसान होने से बचाया जा सका।* *वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि करैरा वन परिक्षेत्र में अन्य संभावित अतिक्रमणों की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।*1
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े तथा पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े तथा पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबंध में न्यू कलेक्ट्रेट, दतिया में प्रेस वार्ता। 104 Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #datia #DatiaByElection 2026 # दतिया 128 # दतिया_विधानसभा_उपनिर्वाचन_2026 #Madhya Pradesh1
- 40 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त करैरा वन परिक्षेत्र की बीट क्रमांक 1038, ग्राम मामोनी खुर्द में लगभग 40 बीघा वन भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विभागीय अमले की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शासकीय एवं वन भूमि की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहने चाहिए। वन भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 40 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त करैरा वन परिक्षेत्र की बीट क्रमांक 1038, ग्राम मामोनी खुर्द में लगभग 40 बीघा वन भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विभागीय अमले की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शासकीय एवं वन भूमि की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहने चाहिए। वन भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- करैरा सिरसौद में ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा आपको वता दे कि पिछले कई महीनो से खैराघाट डीसी पावर हाउस के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी जानबूझकर बड़ी लापरवाही कर रहे हैं ग्रामीण जनता से खिलवाड़ कर रहे हैं लंबे समय से लाइट कटौती से परेशान हैं ग्रामीण, विगत दिनों कर चुके हैं चक्का जाम #Pradhuman_Singh_Tomar #Collector_Shivpuri #SP_Shivpuri #Madhya_Pradesh_Madhya #Kshetra_Vidyut #Vitaran_Co_Ltd #MPEB #light #bijlivibhag #BijliBILL1
- आंधी-बारिश में धराशायी हुआ 70 साल पुराना पेड़, नीचे स्थापित भगवान की प्रतिमा सुरक्षित कस्बाथाना क्षेत्र के कुमरौआ गांव में तेज आंधी और लगातार हुई बारिश के चलते करीब 70 साल पुराना विशाल पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। राहत की बात यह रही कि पेड़ के नीचे वर्षों से स्थापित भगवान की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित रही और उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने इसे भगवान की कृपा बताते हुए राहत जताई। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए रास्ता भी आंशिक रूप से बाधित रहा।1
- पोहरी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर नकवजनी का खुलासा कर आरोपी राजा विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। देवेन्द्र कुशवाह निवासी ग्राम जटवारा थाना पोहरी के द्वारा अज्ञात आरोपीयों ने उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में ताला तोडकर तार (केवल) व अन्य सामाग्री कीमत करीब 35000/- रुपये चोरी करने की रिपोर्ट की थी। अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान द्वारा अज्ञात आरोपी एवं माल की बरामदगी हेतु अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय कर एवं आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों को चैक किया गया। इसी क्रम में दिनांक 28.07.2026 को सीसीटीव्ही फुटेज एवं सक्रिय मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर से आरोपी राजा विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी संजय कॉलोनी शिवपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई तार (केवल) बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा दिनांक 16-17 की दरम्यानी रात अपने दो अन्य सहयोगी विजय कल्हार, लक्ष्मण कल्हार के साथ स्वयं की मोटरसाइकिल क्रमांक MP33MS7067 के द्वारा नायरा पेट्रोल पम्प के पास वाली इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोडकर तार (केवल) चोरी कर सफेद रंग की बोरी में रखकर गौशाला के पास पिपरघार की पुलिया के नीचे छिपा दिया था। जिसे आज दिनांक 28.07.2026 को आरोपी राजा विश्वकर्मा की निशादेही पर गौशाला के पास पिपरघार की पुलिया के नीचे से सफेद रंग की बोरी में बंद तार (केवल) कीमत करीबन 20,000/- रुपये को बरामद किया व आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आरोपी की पेशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP33MS7067 कीमत करीब 40,000/- रुपये को बरामद किया कुल 60,000/- रुपये बरामद कर एवं आरोपी राजा विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी संजय कॉलोनी शिवपुरी को माननीय न्यायालय पेश किया गया न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया1