02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार प्रयागराज: थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम नगर के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. मो0 आसिफ मलिक पुत्र स्व0 मुशर्रफ मलिक नि0 मोहल्ला कश्यपपुरी पश्चिमी वार्ड नं0- 4 पोस्ट गढ़ी पुख्ता थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली, 2. सावी खान पुत्र तहसीन खान नि0 ग्राम तिलपनी पोस्ट अमीनगर सराय थाना सिंहावली अहीर जनपद बागपत को परेड ग्राउण्ड थाना क्षेत्र दारागंज से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के 02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) वजन करीब 13 टन (अनुमानित कीमत करीब 35-40 लाख रूपये) बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादी मुकदमा अभिषेक सिंह पुत्र उदय राज सिंह निवासी 311 बाघम्बरी रोड अल्लापुर जनपद प्रयागराज द्वारा थाना मुठ्ठीगंज पुलिस को सूचना दी गई कि वह बिजली विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। इनकी फर्म द्वारा बैरहना पावर हाउस से गऊघाट पावर हाउस तक 33 के0वी0 की केबिल डालने का कार्य किया जा रहा था। इस हेतु 33 के0वी0 केबिल का 01 ड्रम (कुल लम्बाई 506 मी0) थाना मुठ्ठीगंज अन्तर्गत पुराने यमुना पुल के पास रखा गया था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग बिजली विभाग में एक प्राइवेट फर्म के लिए काम करते हैं। तथा इनके द्वारा एक ठेकेदार के साथ मिलकर 33 के0वी0 केबिल डालने का कार्य किया जा रहा था। इन्होंने अपने ठेकेदार के कहने पर थाना मुठ्ठीगंज अन्तर्गत पुराने यमुना पुल के पास से 01 ड्रम 33 केवी तार चोरी किया था,जिसके सम्बन्ध में थाना मुठ्ठीगंज में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। दूसरा ड्रम इनके द्वारा थाना कीडगंज अन्तर्गत बोट क्लब के पास से चुराया गया था,जिसके सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ये लोग चुराए गए तार को बेचकर प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते हैं।
02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार प्रयागराज: थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम नगर के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. मो0 आसिफ मलिक पुत्र स्व0 मुशर्रफ मलिक नि0 मोहल्ला कश्यपपुरी पश्चिमी वार्ड नं0- 4 पोस्ट गढ़ी पुख्ता थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली, 2. सावी खान पुत्र तहसीन खान नि0 ग्राम तिलपनी पोस्ट अमीनगर सराय थाना सिंहावली अहीर जनपद बागपत को परेड ग्राउण्ड थाना क्षेत्र दारागंज से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के 02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) वजन करीब 13 टन (अनुमानित कीमत करीब 35-40 लाख रूपये) बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। नियमानुसार अग्रिम
विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादी मुकदमा अभिषेक सिंह पुत्र उदय राज सिंह निवासी 311 बाघम्बरी रोड अल्लापुर जनपद प्रयागराज द्वारा थाना मुठ्ठीगंज पुलिस को सूचना दी गई कि वह बिजली विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। इनकी फर्म द्वारा बैरहना पावर हाउस से गऊघाट पावर हाउस तक 33 के0वी0 की केबिल डालने का कार्य किया जा रहा था। इस हेतु 33 के0वी0 केबिल का 01 ड्रम (कुल लम्बाई 506 मी0) थाना मुठ्ठीगंज अन्तर्गत पुराने यमुना पुल के पास रखा गया था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस
टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग बिजली विभाग में एक प्राइवेट फर्म के लिए काम करते हैं। तथा इनके द्वारा एक ठेकेदार के साथ मिलकर 33 के0वी0 केबिल डालने का कार्य किया जा रहा था। इन्होंने अपने ठेकेदार के कहने पर थाना मुठ्ठीगंज अन्तर्गत पुराने यमुना पुल के पास से 01 ड्रम 33 केवी तार चोरी किया था,जिसके सम्बन्ध में थाना मुठ्ठीगंज में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। दूसरा ड्रम इनके द्वारा थाना कीडगंज अन्तर्गत बोट क्लब के पास से चुराया गया था,जिसके सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ये लोग चुराए गए तार को बेचकर प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते हैं।
- ब्रेकिंग प्रयागराज के करछना/कौंधियारा थानाक्षेत्र के गढ़वा कला गाँव में पति पत्नी के विवाद में पति-पत्नी की मौत। पुलिस जाँच में जुटी।1
- प्रयागराज: मीरापुर ककरहा घाट में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी दसकने से एक मजदूर नीचे दब गया है,राहत बचाव कार्य जारी।1
- प्रयागराज, 03 मई 2026: जनपद प्रयागराज के कौंधियारा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़वा कला में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना कौंधियारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।2
- उत्तर प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज़ उठाई है। ये वही कर्मचारी हैं जो रोज़ाना प्रदेशभर के लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करती हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि जहां वे दूसरों की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, वहीं उनकी खुद की बुनियादी जरूरतें अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। उनकी मुख्य मांगों में ₹15,000 मासिक वेतन और कार्य के दौरान 50 मिनट का ब्रेक शामिल है। इस मुद्दे ने कार्य परिस्थितियों और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। #Lucknow #Uttar Pradesh #CMHelpline1076 #Protest #EmployeesRights1
- *आज दिनांक-03.05.2026 को थाना कौंधियारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गढ़वा में घटित घटना एवं पुलिस कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा द्वारा दी गई बाइट-*1
- प्रयागराज/यमुनानगर : कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में हुई घटना और पुलिस कार्यवाही के संबंध में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान का बयान..1
- Post by T B NEWS1
- प्रयागराज: सरायइनायत थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला जिसकी उम्र लगभग 41 वर्ष के आसपास बताई जा रही है का कहना है कि,उसके परिजन उसकी शादी नहीं करवा रहे हैं अगर कोई पूछता है तब भी मना कर देते हैं,महिला ने थाने में भी शिकायत की है,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!1