logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले के ऑटो एवं टैक्सी चालकों को विभिन्न जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 15 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023 में किए गए प्रावधानों की क्रियान्विति के क्रम में प्रदेश सहित जिले के सभी ऑटो एवं टैक्सी चालकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी कुलज्योति ने बताया कि राज्य सरकार के संकल्प पत्र के तहत सभी ऑटो एवं टैक्सी चालकों का आयुष्मान भारत योजना (इस योजना अन्तर्गत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रति परिवार को हर साल 5 लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)-(इस योजना अन्तर्गत 18 से 50 वर्ष 50 वर्ष तक के नागरिकों की किसी भी कारणवश मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की राशि नामित व्यक्ति का दी जाती है) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)-(इस योजना अन्तर्गत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रूपये एवं आंशिक विगलांगता पर 1 लाख रूपये का कवर मिलता है) सहित पात्रतानुसार अन्य योजनाओं में 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले में संचालित सभी ऑटो एवं टैक्सी चालकों को उक्त योजनाओं में पंजीकरण किया जायेगा जिससे ऑटो एवं टैक्सी चालकों का आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) आदि का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जा सके। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण प्रक्रियाः इस योजना में अलग से पंजीकरण करने की आवश्यता नहीं होती है। लाभार्थी की पहचान सोशियो-इकनोमिक कास्ट सेंसस 2011 डेटा के आधार पर होती है। आप वेबसाइट (https://www.pmjay.gov.in) पर जाकर लाभार्थियों की सूची में अपना नाम जांच सकते है। PMJJBY में पंजीकरण प्रक्रियाः इस योजना के लिए आपका किसी बैंक में खाता होना अनिवार्य है। बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए। बैंक की ब्रांच या ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से इस योजना में आवेदन कर सकते है। हर साल प्रीमियम की राशि आपके खाते से स्वतः डेबिट हो जाती है। PMSBY में पंजीकरण प्रक्रियाः इस योजना में बैंक खाता होना आवश्यक है। बैंक ब्रांच, मोबाइल बैंकिग, या नेट बैंकिग के जरिए इस योजना में आवेदन किया जा सकता है। हर साल प्रीमियम की राशि आपके खाते से स्वतः डेबिट हो जाती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार जिले के टैक्सी व ऑटो संचालकों को उक्त योजनाओं की जानकारी देकर जोड़ा जायेगा।

5 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter Raipur, Pali•
5 hrs ago

जिले के ऑटो एवं टैक्सी चालकों को विभिन्न जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 15 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023 में किए गए प्रावधानों की क्रियान्विति के क्रम में प्रदेश सहित जिले के सभी ऑटो एवं टैक्सी चालकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी कुलज्योति ने बताया कि राज्य सरकार के संकल्प पत्र के तहत सभी ऑटो एवं टैक्सी चालकों का आयुष्मान भारत योजना (इस योजना अन्तर्गत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रति परिवार को हर साल 5 लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)-(इस योजना अन्तर्गत 18 से 50 वर्ष 50 वर्ष तक के नागरिकों की किसी भी कारणवश मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की राशि नामित व्यक्ति का दी जाती है) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)-(इस योजना अन्तर्गत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रूपये एवं आंशिक विगलांगता पर 1 लाख रूपये का कवर मिलता है) सहित पात्रतानुसार अन्य योजनाओं में 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले में संचालित सभी ऑटो एवं टैक्सी चालकों को उक्त योजनाओं में पंजीकरण किया जायेगा जिससे ऑटो एवं टैक्सी चालकों का आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) आदि का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जा सके। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण प्रक्रियाः इस योजना में अलग से पंजीकरण करने की आवश्यता नहीं होती है। लाभार्थी की पहचान सोशियो-इकनोमिक कास्ट सेंसस 2011 डेटा के आधार पर होती है। आप वेबसाइट (https://www.pmjay.gov.in) पर जाकर लाभार्थियों की सूची में अपना नाम जांच सकते है। PMJJBY में पंजीकरण प्रक्रियाः इस योजना के लिए आपका किसी बैंक में खाता होना अनिवार्य है। बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए। बैंक की ब्रांच या ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से इस योजना में आवेदन कर सकते है। हर साल प्रीमियम की राशि आपके खाते से स्वतः डेबिट हो जाती है। PMSBY में पंजीकरण प्रक्रियाः इस योजना में बैंक खाता होना आवश्यक है। बैंक ब्रांच, मोबाइल बैंकिग, या नेट बैंकिग के जरिए इस योजना में आवेदन किया जा सकता है। हर साल प्रीमियम की राशि आपके खाते से स्वतः डेबिट हो जाती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार जिले के टैक्सी व ऑटो संचालकों को उक्त योजनाओं की जानकारी देकर जोड़ा जायेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर


ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर
नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध
ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं।
इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सरवाड़ में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, मंशापूर्ण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सरवाड़। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण गणेशजी महाराज मंदिर में गणेश चतुर्थी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष आरती आयोजित की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणेशजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर के बाहर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने गणेशजी महाराज के दर्शन कर नारियल, प्रसाद एवं धूपबत्ती अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेहंदी भी वितरित की गई। वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पारिक मोहल्ला निवासियों की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान पूरे सरवाड़ शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    सरवाड़ में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, मंशापूर्ण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सरवाड़। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण गणेशजी महाराज मंदिर में गणेश चतुर्थी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष आरती आयोजित की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणेशजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर के बाहर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया।
श्रद्धालुओं ने गणेशजी महाराज के दर्शन कर नारियल, प्रसाद एवं धूपबत्ती अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेहंदी भी वितरित की गई।
वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पारिक मोहल्ला निवासियों की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान पूरे सरवाड़ शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    17 hrs ago
  • बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।
    1
    बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी 
जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • झालावाड़ राजस्थान नोलाई में भूकम्प के झटके का CCTV वीडियो झालावाड़ राजस्थान जैतारण राधेश्याम दाधीच नोलाई में भूकम्प के झटके का CCTV वीडियो
    1
    झालावाड़ राजस्थान
नोलाई में भूकम्प के झटके का CCTV वीडियो
झालावाड़ राजस्थान जैतारण राधेश्याम दाधीच 
नोलाई में भूकम्प के झटके का CCTV वीडियो
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन
महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद 
लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष
आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां  श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    7 hrs ago
  • पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।
    2
    पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख...
पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।
रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य बर। ग्राम के जोधपुर रोड स्थित मुख्य दरवाजे के पास वर्षों पुराने गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है। चबूतरे पर कोटा स्टोन लगाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का स्वरूप निखरने के साथ ही मंदिर के सौंदर्य में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने मंदिर के चबूतरे की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के बीच चबूतरे पर कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की थी। घोषणा के अगले ही दिन से जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया गया। मंदिर के चबूतरे के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा का आभार जताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।
    1
    गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य


गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य
बर। ग्राम के जोधपुर रोड स्थित मुख्य दरवाजे के पास वर्षों पुराने गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है। चबूतरे पर कोटा स्टोन लगाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है।
जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का स्वरूप निखरने के साथ ही मंदिर के सौंदर्य में भी बढ़ोतरी होगी।
गौरतलब है कि गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने मंदिर के चबूतरे की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के बीच चबूतरे पर कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की थी। घोषणा के अगले ही दिन से जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया गया।
मंदिर के चबूतरे के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा का आभार जताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
    1
    मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर
पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.